अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने संगठन को मजबूत करने के लिए हरपाल सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर श्री यादव का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट व प्रांतीय महासचिव महेश यादव संघर्षी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की स्थापना 17 अप्रैल 1924 को हुई। यादव महासभा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढावा देना,सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक स्थिति सुधारना है।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, अलीगढ जिलाध्यक्ष विनय यादव, अलीगढ महानगर अध्यक्ष संजय यादव, एटा जिलाध्यक्ष सचिन यादव, अलीगढ जिलाध्यक्ष विनय यादव, हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव, कासगंज जिलाध्यक्ष उमेश यादव चन्द्रा जी, प्रदेश महासचिव मनोज यादव को सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।
अध्यक्षता अलीगढ जिलाध्यक्ष विनय यादव ने की व संचालन रिंकू यादव ने किया।उक्त कार्यक्रम ग्राम हुसैनपुर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से डाँ.सुरेश चन्द्र, हरेन्द्र यादव प्रधान, सुधीर यादव, कमल फौजी, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, श्रीनिवास मुनीम जी, राहुल यादव, टीटू यादव, संजीव यादव, अखिलेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें