योगेश के हत्यारों को पुलिस ने भेजा जेल सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने दो हत्यारोपियों मुखबिर की सूचना पर कासगंज रोड़ पर स्थित डुकरीया नगला बबा से मय आलाकतल के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार एक महीने पहले लापता हुए युवक का शव कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर के पास बरामद हुआ है जिसके कपड़े देखकर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की है हत्या करने के बाद युवक के शव को गड्ढे में दबा दिया गया था। जिसकी देवेंद्र पाल सिंह पुत्र शैतान सिंह निवासी गांव मनोरा थाना हसायन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र योगेश सिंह उम्र 24 वर्ष दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वीते 28 दिसंबर को वह दिल्ली से सिकंदराराऊ आया था और पंत चौराहे पर स्थित डॉ रामवीर की दुकान पर अपना सामान छोड़कर कहीं लापता हो गया जब युवक के परिजनों ने योगेश सिंह के घर न पहुंचने पर उसको इधर उधर काफी तलाश भी की लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला मृतक के पिता ने थाना सिकंदराराऊ पर 17 जनवरी को योगेश के पंत चौराहे से गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी जांच सिटी इंचार्...