दानवीर भामाशाह को पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इतिहास के सबसे बड़े दानवीर भामाशाह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया । भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने पूज्य महान दानवीर भामाशाह के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि आज देश ही नहीं विश्व का वैश्य समाज व्यापारी समाज उद्योग जगत की तमाम हस्तियां इतिहास के महान सबसे बड़े दानवीर राष्ट्रभक्त भामाशाह की भामाशाह की प्रेरणा से दानवीर बनकर समय-समय पर प्रतिकूल परिस्थितियों में मदद के लिए सबसे आगे आता है। भामाशाह के जमाने से ही लोगों की सुविधाओं हेतु धर्मशाला, तीर्थ स्थानों पर सार्वजनिक रेन बसेरा, जल प्याऊ, सामूहिक विवाह का आयोजन कर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देखना ही दानवीर भामाशाह का सपना था।
इस अवसर पर जयपाल सिंह चौहान, बृज बिहारी कौशिक , अशोक उपाध्याय, भानु प्रकाश शर्मा पूर्व सभासद, संजीव महाजन ,भानु प्रताप सक्सेना, बबलू सिसोदिया, चेतन शर्मा, अवधेश उपाध्याय, विष्णु राजा, अनिकेत गुप्ता , धीरज बैश्य, अमन गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपक सक्सेना, पवन भैया ,मोनी वर्मा , हरी बाबू गौड, किशोर शर्मा, बॉर्बी डॉन, दिलीप ठाकुर, महेश शर्मा, आकाश गुप्ता, आशीष महाजन ,विकास, शालू आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दानवीर भामाशाह को याद किया।


एक टिप्पणी भेजें