सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

सिकंदराराऊ।  तहसील पर आयोजित एक विदाई समारोह में सेवानिवृत राजस्व कानूनगो रामवीर सिंह को राजस्व कर्मियों एवं सामाजिक व्यक्तियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनका फूल मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर जोरदार सम्मान किया गया। वहीं कवियों द्वारा उनके सम्मान में काव्य पाठ किया गया।  इस अवसर पर तहसीलदार महोदय सोनू बघेल, यासीन खान, लईक अहमद बड़े बाबू , अमित श्रीवास्तव , सूर्यकांत शर्मा , रवि,  प्रवीन पाल , धर्मेंद्र सिंह (रचित हॉस्पिटल),निखिल पवन केशवादेव ,शुभम आदि मौजूद रहे। @#samachar24news

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से महाशिवरात्रि कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कांवडियों के मुख्य आवागमन मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाथरस।   जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व, कांवड यात्रा के दृष्टिगत कांवडियों के मुख्य आवागमन सिकन्द्राराऊ-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ, थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ, थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन, एन.एच.ए.आई., पीडब्लूडी, नगर पालिक व अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले सिकन्द्राराऊ - हाथरस रुट के पंत चौराहा जाऊ नहर पुल, खारजा नहरपुल, सलेमपुर बाईपास कट, वाहनपुर जंक्शन बाईपास कट, आदि स्थानों का भ्रमण किया गया तथा रुट में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु व उन्हें सतर्कता के ड्यूटी करने तथा कावडियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस व प्रशासन अधिकारी, कर्मचारीगणो की...

टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तथा जिला स्वास्थ्य समिति की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

हाथरस।  जिला टास्क फोर्स, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तथा जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पोलियो अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईंट-भट्टों, दूर-दराज क्षेत्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रवासी परिवारों तथा मलिन बस्तियों में विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करे...

क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले 2 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

हाथरस।  क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 2 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी रेडियो उप निरीक्षक  ब्रहम कुमार दीक्षित, मु0आ0 स0पु0 भगवान सिंह द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना की । अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दि...

सिकंदराराऊ के सब रजिस्ट्रार के सेवानिवृत्त होने पर भाईचारा सेवा समिति ने किया सम्मानित

सिकंदराराऊ।  सब रजिस्ट्रार रवि श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, समारोह में भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रेषित की, समारोह की अध्यक्षता धनीराम वर्मा कातिब ने की व संचालन राहुल यादव एडवोकेट ने किया।      मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सब रजिस्ट्रार रवि श्रीवास्तव जी का कार्यकाल साफ एवं स्वच्छ रहा ।     इस अवसर पर आनन्द कुमार सिंह एडवोकेट,सदर शैरवानी,सुभाष यादव, बृजेश यादव, श्रीनिवास मुनीम जी,योगेश यादव, नबाब अहमद, उपेन्द्र यादव, संजीव यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। @#samachar24news

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने एवं अभियोजन कार्यों, नार्को कोआर्डिनेशन सेन्टर मैकेनिज्म (NCORD) समिति के साथ डीएम ने की बैठक

हाथरस ।  जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने एवं अभियोजन कार्यों, नार्को कोआर्डिनेशन सेन्टर मैकेनिज्म (NCORD) समिति के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अभियोजन अधिकारियों को आपराधिक मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए।  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अपराध करने के पश्चात अपराधियों को सजा न मिलने पर उनका मनोबल बढ़ता है और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती है। जो समाज के लिए ठीक नहीं है। अपराधी किसी भी दशा में सजा पाने से वंचित नही रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट तथा गैंगस्टर के मामलों मे प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। विभिन्न धाराओं के तहत लम्बित मामलों तथा गुण्डा एक्ट, महिला अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अभियोजन अधिकारियो को गम्भीर मामलों में रिहा हुए वादो की विवेचना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन मामलों में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर देत...

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने एसडीआरएफ वाहन को दिखाई हरी झंडी जनपद हाथरस से आपदा मित्र स्वंसेवक प्रशिक्षण के लिए रवाना

हाथरस ।  आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हाथरस से 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु चयनित आपदा मित्रों स्वयंसेवकों के दल को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ को रवाना किया। 12 दिवसीय ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ में जिले से आपदा प्रबन्धन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आपदा मित्र परियोजना के तहत चयनित 50 स्वयं सेवकों को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित टीम का होना किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया कि लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आशा जताई कि प्रशिक्षण के बाद ये युवा जनपद में आपदा जोखिम प्रबंधन को ससक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगें। आपदा मित्र परियोजना के अन्तर्गत जनपद से   79 आपदा मित्रों को पूर्व में 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु लखनऊ भेजा जा चुका है। जनपद के कुल 100 आपदा मित्रों/स्वंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। अव...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत आयोजित हुआ माय भारत माय वोट कार्यक्रम

हाथरस।  मेरा युवा भारत हाथरस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में माय भारत माई वोट कार्यक्रम का आदर्श ग्राम पंचायत नगला दया, ब्लॉक मुरसान में आयोजन कराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं में विशेष कर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम माय भारत माई वोट रखी गई है। यह आयोजन एक देशव्यापी युवा से भगत अभियान का हिस्सा है। जिसके माध्यम से युवाओं को सूचित नैतिक एवं शक्ति मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके दौरान सूरज कुमार ने पंक्तियों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया कार्यक्रम में तिनका सामाजिक संस्था ने सभी युवाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। प्रमुख बिंदु मतदाताओं का सम्मान करने युवाओं को भागीदारी को प्रोत्साहित करने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को बढ़ाने के लिए पूरे भारत में हर वर्ष 2...

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों में डैश कैम (कैमरा) लगवाने के साथ ही यातायात के नियमों का अनुपालन कराने पर दिया जोर

हाथरस।  जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्कूली वाहनों में डैश कैम (कैमरा) लगवाने के साथ ही यातायात के नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि सभी स्कूली वाहनों में अनिवार्य रूप से डैश कैम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सभी विद्यालय प्रबंधक अपने विद्यालयों में समिति का गठन करने, वाहन चालकों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्कूली वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों की समय-समय पर जांच करें, और यदि कोई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अन्य आवश्...

यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस ।  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना-निवारण रणनीतियों और यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु समीक्षा करते हुये उपस्थित पी0डी0, एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थलों पर हाई मास्क लाइट, बैरियर, चौड़ीकरण, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा हाई रिफ्लेक्टिव पेंट का कार्य गुणवत्तापूर्णढंग से कराने के निर्देश  दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रात्रि के समय समुचित प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन...

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास खण्ड मुरसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई का निरीक्षण करके दिए निर्देश

हाथरस ।  जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास खण्ड मुरसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई का निरीक्षण कर कहा कि बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे स्कूल ड्रेस पहनकर ही स्कूल आएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कक्षा-6 में टेस्ट चल रहा है। छात्र का लेख सुदंर होने पर जिलाधिकारी ने छात्र को उपहार स्वरूप पैन भेंट किया।  इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका तथा मिड-डे मील वितरण पंजिका का अवलोकन किया। कक्षा 6 के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तीन छात्रों ने ड्रेस नहीं पहन रखा है। जानकारी करने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि 7 छात्रों के अभिवावकों के खाते ने पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया है क्योंकि उनके खाते में आधार लिंक नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर निर्देशित किया कि तत्काल अभिभावकों से संपर्क कर उनके खाते में आधार लिंक कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि जिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा ट्रांसफर हो गया है, सुनिश्चित करें कि तत्का...

यूजीसी के इक्विटी एक्ट के विरोध में वाहन रैली निकालकर एडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन

हाथरस।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) लागू रेगुलेशन एक्ट में नए नियम देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में गहरी असमानता और भेद भाव उत्पन्न करने वाले हैं। यह कानून अपने वर्तमान स्वरूप में एकपक्षीय है,जिसके कारण छात्रों का शैक्षणिक और व्यवसायिक भविष्य बाधित होने की स्थिति बन गई है। शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होना चाहिए,न कि अगड़ा -पिछड़ा के आधार पर किसी एक वर्ग के अधिकारों का हनन कर दूसरे वर्ग के लिए भूमि तैयार करना। भारत का संविधान समानता, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की भावना पर आधारित है। ऐसे में किसी भी समिति का उद्देश्य संतुलित, बहुवर्गीय और समावेशी होना है। झूठी शिकायत पर निर्णय छात्रों के अधिकारो और विश्वास को प्रभावित करते हैं। हृयूमन राइट्स डिफेंडर प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में एक मोटरसाइकिल रैली बागला कालेज से निकालकर बाजारों में भ्रमण करते हुए नारेबाजी की  यूजीसी कानून को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। यूजीसी कानून को रद्द करो-रद्द करों,जिस सर्वण का खून ना खोला-खून नहीं वह पानी है,अभी त...

हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन, जनता ने संभाली कमान

सिकंदराराऊ। ट्रामा सेंटर को पूर्ण रूप से संचालित कराने की मांग को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत सिहोरी में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश सिंह राना, पूर्व विधान परिषद सदस्य ने कहा कि सिकंदराराऊ का ट्रामा सेंटर पूरी तरह बदहाल स्थिति में है, जबकि भाजपा के पदाधिकारी ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं। उन्हें न मरीजों की चिंता है और न ही उनके परिजनों की पीड़ा से कोई सरोकार। डॉ. राना ने कहा कि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज न मिलने के कारण लगातार जानें जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के हक और जीवन से जुड़ी हुई लड़ाई है। इस दौरान देखने को मिला कि जनता ने इस हस्ताक्षर अभियान को पूरी तरह अपना अभियान मान लिया है। ग्रामीण स्वयं आगे बढ़कर गली-गली और द्वार-द्वार जाकर हस्ताक्षर करवा रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की कि ट्रामा सेंटर ...

जनपद हाथरस के आपदा मित्रों ने गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री के ‘‘संवाद कार्यक्रम‘‘ में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग

हाथरस ।  उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में  राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा ‘‘आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ संवाद‘‘ किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान  गृहमंत्री ने आपदा के समय स्वयंसेवकों की भूमिका और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज की अग्रिम पंक्ति के रक्षक हैं, जो विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सहायता करते हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस वर्चुअल सत्र में प्रभारी अधिकारी आपदा धर्मेंद्र सिंह एवं जिला आपदा विशेषज्ञ, जिला होमगार्ड कमांडेंट के नेतृत्व में जनपद के प्रशिक्षण प्राप्त 74 होमगार्ड आपदा मित्र, प्रशिक्षण प्राप्त अन्य स्वयंसेवक, वॉलेंटियर, आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  उप जिलाधिकारी धर्में...

राहुल एकेडमी पब्लिक स्कूल में किया गया ध्वजारोहण

सिकंदराराऊ।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर राहुल एकेडमी पब्लिक स्कूल नईकॉलोनी सिकंदराराऊ में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक रमेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया।  कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भूप्रकाश, अखिलेश कुमार, श्यामवीर सिंह, नीलम देवी, प्रिया, कामिनी, रजनी, अर्पिता आदि मौजूद रहे। @#samachar24news

राजकीय पॉलिटेक्निक सिकंदराराऊ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सिकंदराराऊ । राजकीय पॉलिटेक्निक, सिकंदराराऊ में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. सौरभ सिंघल उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद साबिर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में युवा नेता गौरव सिंह सिसोदिया, संस्था के एचओडी गवेंद्र कुमार, इंचार्ज कपिल देव तथा प्रवक्ता (लेक्चरर) राजेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थापक डॉ. सौरभ सिंघल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।  मुख्य अतिथि मोहम्मद साबिर ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को समझने और देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एचओडी गवेंद्र कुमार एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। #@samachar24news

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ रामलीला मैदान में किया ध्वजारोहण

हाथरस ।  77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ रामलीला मैदान में भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये राष्ट्रगान के आयोजन के पश्चात, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाए दी। #@samachar24news

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाईन में आयोजित परेड की राज्य मंत्री होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ ली सलामी

 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाईन में आयोजित परेड की  राज्य मंत्री होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  के साथ ली सलामी      देश को आजादी दिलाने वाले महापुरूषों/शहीद जवानों के बलिदान की चर्चा करते हुये उन्हें किया नमन  हाथरस ।  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाईन में आयोजित परेड की  राज्य मंत्री (स्व0प्र0) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उ0प्र0  धर्मवीर प्रजापति ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान  राज्य मंत्री (स्व0प्र0) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  धर्मवीर प्रजापति ने मार्च पास्ट की सलामी ली। भव्य पुलिस परेड के दौरान पीएसी बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सशस्त्र पुलिस, बज्रवाहन, मोटरसाइकिल दल, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी, स्काउट, पुलिस रेडियो शाखा तथा फायर बिग्रेड के कदमताल ने समारोह में चार चॉद लगा दिये। तत्पश्चात् पु...

जनपद न्यायालय, हाथरस में गणतन्त्र दिवस पर ध्वजारोहण उपरांत संविधान की प्रस्तावना का पाठन

हाथरस।   प्रातः 08ः30 बजे जनपद न्यायालय परिसर हाथरस में जनपद न्यायाधीश, हाथरस विनय कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके उपरान्त जनपद न्यायाधीश, द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया, जिसे समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त कर्मचारीगण व अधिवक्तागण द्वारा अक्षरशः पाठन किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा गया कि आज हम 77वां गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। गणतन्त्र दिवस हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में बहुत खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम सभी जानते हैं कि भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन राष्ट्र का अपना कोई संविधान नहीं था इसी दिन यानी 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। आज इसी संविधान के वजह से हमारा देश पूर्ण गणतंत्र है। इस दिन सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में ...

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्व गांव में हाथरस में हुआ क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

हाथरस।  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वधान में जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा पुरुष वर्ग में 5 किमी एवं महिला वर्ग में 3 किमी  क्रास कंट्री  दौड़ का आयोजन प्रात 7:00  बजे आयोजित की गई।  दौड़ का शुभारंभ उपजिलाधिकारी राज बहादुर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया तथा पुरस्कार वितरण जिला विकास अधिकारी पी.एन.यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को देशप्रेम व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया।   अतिथियों का स्वागत काशी नरेश यादव द्वारा किया गयाI   स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में प्रात 8:30 बजे ध्वजा रोहड़ उप क्रीड़ा अधिकारी  काशी नरेश  यादव द्वारा किया गया एवं गणतंत्र दिवस को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में  कुल 66 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें पुरुष वर्ग में 47 पुरुष व महिला 19 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग  किया। प्रतियोगिता  को संपन्न कराने में एथलेटिक्स प्रशिक्षक  अंसार हुसैन , सुजी यादव, सीमा सागर, वर्षा रानी, मनोज रा...

कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा

हाथरस ।  जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान के आयोजन के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया कि ’’हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिये उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये पुनः दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’’        जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रबुद्धजनों , जनपदवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होनें ...

सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति की सरिता बही, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

सिकंदराराऊ।  स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 26 जनवरी का पावन पर्व अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नीरज वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि श्री अभय सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं विद्यालय अध्यक्ष डॉ. विष्णु सक्सेना, प्रबंधक श्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री नीरज वैश्य एवं प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदना के साथ हुआ। विद्या भारती की परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संस्कारक्षम शिक्षा का सम्मिश्रण पूरे कार्यक्रम में देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा, जब प्रांत द्वारा आयोजित मेधावी परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के दो मेधावी छात्रों, देव कौशिक एवं सुमित यादव को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों छात्रों को उनकी इस उपलब्धि हेतु 5100-5100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय की शैक्षण...

झम्मन लाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कॉलेज में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी द्वय  संजय कुमार एवं  सुबंधु गोपाल द्वारा किया गया। दोनों उप जिलाधिकारियों ने बच्चों के साथ कुछ दूरी तक चलकर रैली में सहभागिता भी की। रैली शहर के मेन बाजार, राठी चौराहा, नौरंगाबाद पूर्वी होते हुए जलेसर चौराहा से गुजरकर पुनः कॉलेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  निखिल स्वामी पवन, कंट्रोलर श्रीमती शीतल पवन, प्रधानाचार्य  संजीव कुमार गौतम, डॉ. पी.बी. समदर्शी सहित विक्की पंकज, देवांश दुबे, पद्मालता, मौहर सिंह, मोहित कुमार, आशुतोष सक्सेना, संगीता सिंह, ज्योति, खुशबू सिंह, हिमांशी, प्रियांशी, हैदर अली, नितिन वार्ष्णेय, गुंजन माहेश्वरी, विशाल गौतम, संगम ठाकुर, चेतना सैनी, सीमा यादव, पलक राजौरिया, अभय कुमार, अमृता सिंह, सोनू यादव, विजय सिंह, विकास यादव आदि शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #@samachar24news

भारतीय संविधान में पूरी निष्ठा व आस्था रखने, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों का निर्वहन विधि के अनुसार करने तथा शहर को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथिन मुक्ति के लिए सदैव प्रयासरत रहने की ली शपथ

हाथरस। भारतीय संविधान में पूरी निष्ठा व आस्था रखने, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों का निर्वहन विधि के अनुसार करने तथा शहर को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथिन मुक्ति के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ ली।  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संविधान व स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में नगर की प्रथम नागरिक पालिकाअध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि संविधान और स्वच्छता के बीच एक गहरा संबंध है। संविधान के अनुसार, स्वच्छता एक मौलिक अधिकार है, और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करे। संविधान में वर्णित अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहूंगी ,संविधान के आदर्शों संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करूंगी ,स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले महापुरुषों व शहीदों के उच्च आदर्शों को  ह्रदय में सजाए रखने का पालन करूंगी ,भारत की प्रमुख एकता और अखंडता की रक्षा करूंगी ,देश की रक्षा आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करुंगी ,प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण करने के साथ-साथ अपने मानन...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर साइकिल रेस तथा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस।    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में जिला प्रशासन हाथरस व जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर फिट इंडिया साइकलिंग ड्राइव कार्यक्रम के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत साइकिल रेस तथा मतदाता दिवस के अवसर पर 100 मी बालक बालिका दोनों वर्गों में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।  प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव द्वारा किया गया।  सीमा सागर, सूजी यादव, विपिन चौधरी द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया।  प्रतियोगिता में साइकिल रेस में बालक वर्ग में  देवांश (प्रथम), ज्ञानेंद्र (द्वितीय), इंद्रजीत तृतीय) तथा बालिका वर्ग में अनुष्का (प्रथम), काजल (द्वितीय), राधा (तृतीय),100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग)- प्रेमवीर (प्रथम), ज्ञानेंद्र (द्वितीय), आकाश कौशिक (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी द्वारा सभी को...

माड़ी में जिला पंचायत निधि से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने भूमि पूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।  विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम माड़ी में जिला पंचायत निधि से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का 51 किलोग्राम की विशाल पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से आवागमन सुगम होगा और किसानों, छात्रों व आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र के हर गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा एवं सतेंद...

थीम "My India, My Vote'' पर आधारित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

हाथरस ।  थीम "My India, My Vote'' पर आधारित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन को कैप एवं बैज लगाकार एवं बुके भेटकर स्वागत किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी कि ‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे’’। तत्पश्चात 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अ...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

सिकंदराराऊ।  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देशय से नगर के पुरानी तहसील स्थित जूनियर हाई स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एसडीएम संजय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान तथा तहसीलदार सोनू बघेल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। मतदाता जागरूकता रैली के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान थे। रैली में  शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाला स्कूल, जेपीएस इंटर कॉलेज एवं राजकमल पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रैली पुरानी तहसील से शुरू होकर राठी चौराहा, तिराहा बाजार , नयागंज से होती हुई नगर पालिका क्रीडा स्थल में पहुंचकर संपन्न हुई । जहां बच्चों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। रैली में शामिल बच्चे हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी  तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे ।  उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। संविधान के तहत देश के प्रत्येक मतदाता को मताधिकार के माध्यम से अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का ...