सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्राह्मणों ने हर युग में की है धर्म और संस्कृति की रक्षा -चतुर्वेदी -राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी

26 जनवरी को घरों पर लाल झंडा लगाकर पूरे देश में ब्राह्मण जताऐ यूजीसी में कमेटी का विरोध

हाथरस

ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है।  सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने सदैव त्याग किया है। ब्राह्मण कभी शासन सत्ता का लोभी नहीं रहा। सनातन धर्म को चोट पहुंचाने के लिए हमेशा सबसे पहले ब्राह्मण समाज पर हमला करने का प्रयास किया गया। हर युग में ब्राह्मणों ने संघर्ष किया है और अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा की है ।

हाथरस जंक्शन पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा ओम वाटिका गेस्टहाउस में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ रहा है। सनातन धर्म और राष्ट्र को चोट पहुंचाने वाली शक्तियां आज भी ब्राह्मण समाज को कमजोर करने की कोशिश में जुटी है । इनका मुकाबला करने के लिए संपूर्ण ब्राह्मण समाज सभी प्रकार के भेद मिटाकर एकजुट हो। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न आरक्षण एवं एससी एक्ट  गंभीर समस्याएं हैं। इनसे समाज को राहत दिलाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में कम से कम 500 लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

-यूजीसी में हुए बदलाव का मुद्दा गरमाया 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा यूजीसी इक्विटी कमेटी को लेकर जो बदलाव किए गए हैं वह सवर्ण समाज के लिए अभिशाप है। इससे छात्रों के बीच जातिगत भेदभाव की भावना आएगी। छात्रों को छात्र ही रहने देना चाहिए। इसके खिलाफ संगठन 26 जनवरी 2026 को हर घर लाल झंडा अभियान चलाएगा और इसका विरोध पूरे देश में किया जाएगा।


श्री चतुर्वेदी ने नीट पीजी में -40 अंक पर प्रवेश दिए जाने के प्रावधान का भी कडा विरोध किया । ऐसे अयोग्य  डॉक्टर से कौन इलाज कराएगा। 

-आशीष शर्मा का किया सम्मान 

एएमयू में हुए तिलक विवाद में एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंडित आशीष शर्मा को जीत मिलने पर फूलमाला पहनकर एवं स्मृति बैठ करके उनका भविष्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की सनातन की लड़ाई में सभी ने मेरा साथ दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी के पत्र के बाद ही जीत संभव हो सकी। आगे भी सनातन के सम्मान में जो हो सकेगा किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष धर्मेश शर्मा, उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, कोषाध्य श्याम सुंदर शर्मा, सचिन अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट करके तथा पटका उढा कर और फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरंक्षक ब्रह्मदेव शर्मा ने की एवं संचालन जिला अध्यक्ष धर्मेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर गणेश चंद्र वशिष्ठ , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय , प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय, ब्रह्मदेव शर्मा, विनय चतुर्वेदी, डॉ एस सी शर्मा ,नानक चंद पचौरी, संतोष शर्मा, रामगोपाल शर्मा , बृजेश शर्मा ,चंदन पंडित, विनय सारस्वत, प्रदीप शर्मा, सचिन अग्निहोत्री, प्रशांत पाठक, जितेंद्र चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा, बॉबी पंडित, शशांक दीक्षित, हर्षित चतुर्वेदी, नितिन उपाध्याय, होमेश मिश्रा, भोलू पंडित , शैलेंद्र पचारी, देवेश दिक्षित, श्यामू मिश्रा, रवि शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज शर्मा, विपिन अग्निहोत्री ,अतुल शर्मा, गौरव अग्निहोत्री, रामेश्वर उपाध्याय, निधीश एडवोकेट , सुभाष पंडित, विशाल शर्मा, आशु शर्मा, विनय पाठक आदि मौजूद रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...