सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हत्या के प्रयास के मुकदमे से संबंधित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे से संबंधित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  अवगत कराना है कि दिनांक 29.06.2024 को सोपाली पुत्र गंगसहाय निवासी मौ0 गौसगंज थाना सिकन्दराराऊ हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि दिनांक 27.06.2024 को समय करीब 8:00 बजे वह अपने घर पर था तभी आरोपीगणों द्वारा घर में घुसकर उसके व उसके परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।   पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना से सम्बन्धित आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्रारऊ को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित 3 अभियुक्तगणों विद्याराम पुत्र ठाकुरदास निवासी मौ0 गौसगंज कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस ,  जोगेन्द्र पुत्र विद्याराम निवासी मौ0 गौसगंज कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस व जितेन्द्र पुत्र विद्याराम निव...

भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त

सिकंदराराऊ।   भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा अगसौली स्थित आर. के. यादव इण्टर कालेज में हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व डॉ संजय कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में निहालपुर अगसौली चौराहा निवासी राकेश कुमार के भतीजे अरविन्द कुमार, किसान नेता राकेश कुमार की बेटी दीक्षा यादव व राजेश कुमार प्रबन्धक निवासी माधुरी के ताऊ व समिति संरक्षक अच्छेलाल जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।  भाईचारा सेवा समिति ने मृतको की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्य आत्माओ को अपने श्री चरणों में स्थान दे।   शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, नरेन्द्र सिंह जादौन,रिंकू यादव, सर्वेश कुमार, मुकेश कुमार,आतिश सोलंकी, अमर सिंह यादव, अखिलेश शास्त्री, डा. राहुल कुमार, देवा बघेल,रनवीर सिंह,वीरपाल सिंह,सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव,पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल...

कलियुग में भागवत कथा श्रवण करने से ईश्वर प्राप्ति संभव : पाराशर

सिकंदराराऊ।  ग्राम अगसौली में चल रही श्री मद भागवत कथा में आचार्य श्री आनंद कृष्ण पाराशर जी द्वारा आज बालक ध्रुव की कथा का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया गया।  उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर नाशवान है । इसको ईश्वर की भक्ति में लगाने से जन्म जन्म के जीवन मरण से मुक्ति मिल जाती है। क्योंकि कलियुग ही एक ऐसा युग है जिसमें पल भर के सत्संग मात्र से मोक्ष प्राप्त हो जाता है। इसलिए सांसारिक गृहस्थ जीवन से समय निकाल कर ईश्वर से प्रेम करोगे तो फिर कभी भी सांसारिक दुःख तुमको छू भी नहीं पाएगा।  महाराज श्री ने बताया कि जब मनुष्य ईश्वर से विरक्त हो जाता है, फिर सब उसको छोड़ देते हैं। इसलिए कलियुग में भागवत कथा श्रवण करने से ईश्वर प्राप्ति संभव है।  इस अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा, छोटू पण्डित, श्याम जी, जयपाल सिह, विजय कुमार ,अखिलेश शास्त्री, विकास कुमार, हरिओम, बीरेश कुमार, सोनू, मोनू आदि मौजूद थे। @samachar24news

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स ने दफनाया अज्ञात शव

हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों का धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार व दफनाने का कार्य कर रही है। एक शव को दफनाने मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का सहयोग रहा।    सासनी कोतवाली के अन्तर्गत 26 जून को रात्रि लगभग 8 बजे विजयगढ़ रोड गंदा नाले में एक गली-सडी अवस्था 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला शव मे कीडे पड चुके थे । इससे प्रतीत हो रहा था कि शव काफी पुराना होगा । जो कहीं से बहता हुआ आया होगा। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा गया। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव को दफनाने के लिए अनुरोध किया गया । समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव को मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया गया। दफनाने का कार्य राहत एहमद कुरैशी सदर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी, प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्या, आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े ...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

एटा।* जैथरा थाना क्षेत्र के नगला शंकर उर्फ नगला ठेका में एक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। भाई ने पत्नी समेत सात ससुरालीजनों पर कमरे में बंद कर मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।  मलावन थाना क्षेत्र के गांव कुॅवरपुर नगरिया निवासी जितेन्द्र सिंह (35) पुत्र रघुवीर सिंह की शादी जैथरा के गांव नगला शंकर उर्फ नगला ठेका निवासी रामसेवक की बेटी नीलम के साथ हुई थी। जितेन्द्र के तीन बच्चे हैं, बेटी गौरी 9 साल, बेटा साहिल 7 साल और दूसरा बेटा शिवा 5 साल है। नीलम 15 दिन से अपने मायके में थी, जितेन्द्र पत्नी को बुलाने के लिए शनिवार को दिन के 4 बजे गया था। शनिवार की रात 8 बजे शंकर के अमरदीप ने सूचना दी कि जितेन्द्र ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है, शव मेडिकल कालेज में रखा हुआ है। भाई धमेन्द्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जितेन्द्र पत्नी को बुलाने गया तभी ससुरालीजों द्वारा कमरे में बंद कर उसके साथ मारपाीट की, जिससे लज्जित होकर उसने आत्महत्या कर ली है। आरो...

पाइपों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक की मौत

एटा।* पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पाइपों से भरा ट्रक हाइवे स्थित डिवाइडर से टकरा गया। जिससे चालक की मौत हो गई। गाड़ी छत्तीसगढ़ से गाजियाबाद जा रही थी।  बताया गया है कि इटावा के सैफई थानान्तर्गत ग्राम कूकपुर नगरिया निवासी संजीव कुमार (32) पुत्र लाखन सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से पाइप ट्रक में भरकर गाजियाबाद ले जा रहा था। शनिवार की रात करीब 12 बजे जैसे ही ट्रक पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव गुलाबपुर के समीप पंहुचा कि तभी बेकाबू होकर डिबाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक संजीव कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। @samachar24news

विद्युत तार चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार 310 किलो तार, एक मैक्सपिकअप गाड़ी व अन्य सामान बरामद

एटा।* रिजोर थाना पुलिस और स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए विद्युत तार चोरी की घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।  बता दें कि आरोपितों द्वारा 27 जून को अपने साथियों के साथ क्षेत्र के विद्युत उप केन्द्र की विद्युतापूर्ति वाधित कर 2500 मीटर तार काटकर चोरी किया था। इस मामले की जेई जितेन्द्र कुमार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस टीम द्वारा 30 जून को 1ः15 बजे ग्राम वाहिद वीवीपुर के पास बन्द स्कूल से आकाश तुलसी नगर थाना ताजगंज जिला आगरा, देवेन्द्र निवासी राजीव नगर थाना ताजगंज जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से 310 किलो एल्युमिनियम का बिजली का तार चोरी किया हुआ व एक लोडर पिकअप एक एक कडाई लोहा व अधजली और बिना जली लकडी करीब 90 किलो बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ अलका तोमर, एसआई सुरेश, अजय, एसके, नितिन, सिपाही मावेन्द्र, अमित, जितेन्द्र, रियाज खान, समय सिंह, विष्णु शर्मा, शीशपाल, उमंग, नीतेश, हरीश, धर्म सिंह, वेदप्रकश शामिल रहे। @samachar24news

झमाझम बारिश से टूटी सड़क, सरोठ-कुरावली मार्ग हुआ पूरी तरह बंद

अलीगंज।* अलीगंज कस्बा में सुबह से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। सुबह से झमाझम हो रही बारिश के कारण पक्की सड़क टूट गई जिसके चलते चार पहिया वाहन उसमें धंस गया। तहसीलदार व पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर चार पहिया वाहन व उसमे बैठे यात्रियों को बाहर निकलवाया और सड़कों पर मिट्टी डालकर रोड को एक सार करवाया जिससे आवागवन सुचारू रूप से संचालित हो सके। अलीगंज क्षेत्र में जहां एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो वही सड़कों की हकीकत को भी खोल कर रख दिया। सुबह करीब 6:00 बजे से हो रही झमाझम बारिश ने सरोठ-कुरावली मार्ग की पक्की सड़क टूट गई जिसमें आवागमन के दौरान चार पहिया वाहन फंस गए। तहसीलदार संदीप कुमार व थाना जसरथपुर पुलिस बल ने पहुंचकर फंसे वाहनों को निकलवाया। आवागमन सुचारू रूप से चालू करने के लिए सड़कों पर मिट्टी डालकर कार्य कराया जा रहा है। अलीगंज कुरावली मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। @samachar24news

इंडिया की जीत पर अलीगंज क्षेत्र मैं क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जाहिर की खुशी

अलीगंज।*  टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शानदार जीत दर्ज की जिसको लेकर अलीगंज कस्बे में खुशी का माहौल देखने के लिए मिला। T20 मैच मे जीत दर्ज करने के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर ढोल नगाड़े बजाए और आतिशबाजी की वही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। टीम इंडिया ने शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जैसे ही अपने नाम की अलीगंज क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाईयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। क्रिकेट प्रेमियों ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी की। टीम इंडिया इस टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी. उसने फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने टी20 के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया, जिसमें छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली। क्रिकेट प्रेमियों में इसकी भी चर्चा रही। इस अवसर पर विनोद आर्या , सुनील कुमार गुप्ता...

जब नहीं मिला न्याय तो पीड़ित ने ली न्यायालय की शरण

अलीगंज।*  थाना अलीगंज क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट में ट्रैक्टर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया था जिससे परिवारिजनों के चोटे आई। थाना अलीगंज में पीड़ित ने गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तब जाकर पीड़ित परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। थाना अलीगंज के मौहल्ला गुलाम हुसैन निवासी सुनील कुमार पुत्र श्रीकृष्ण मुरारी ने बताया कि पीड़ित घर में ही वेल्डिंग का कार्य करता है सामने ही एक प्लाट खाली पड़ा है जिसमें ट्रैक्टर की वेल्डिंग करके खाली प्लॉट में खड़ा कर दिया तो  राकेश शाक्य, मंजू देवी, प्रशान्त, आकाश, अवनीश एक राय होकर आए और गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार करने लगे जब इसका विरोध किया तो लाठी डंडा व सरियों से मारपीट कर दी जिससे अंदरूनी व बाहरी चोटे आई। थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया। @samachar24news

मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण मेधावी छात्र, छात्राओं को वितरित किए मेडल, टैबलेट, सर्टिफिके एटा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

  योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किए जाने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कार्यक्रम में पधारे एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तदोपरान्त कार्यक्रम के दौरान जनपद के मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद के हाईस्कूल, इंटर की छात्र/छात्राओं को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बहुत ही अच्छा अवसर है, जिन विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन से पढ़ाई की और अच्छे नम्बर लाकर जनपद का नाम रोशन किया है, उनको आज सम्मानित किया गया जा रहा है, साथ ही शासन के निर्देशानुसार जनपद में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के टॉप टेन, इण्टरमीडियेट के टॉप टेन एवं दो ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है उनको आज प्रशस्ती पत्र, मेडल, टैबले...

गैर इरादतन हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

एटा।* सकीट थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।            जनपद में सुकृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिकृय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सकीट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में नानकचन्द्र पुत्र लीलाधर निवासी भगवन्तपुर थाना सकीट को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उप निरीक्षक. राम औतार यादव, उप निरीक्षक सुमित यादव, हेड कांस्टेबल  प्रदीप कुमार शामिल रहे।  ..................... .@samachar24news

व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर भामाशाह का जन्मदिवस

एटा।* दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस 29 जून को ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाये जाने की तैयारियों के क्रम में कलक्टेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं व्यापारियों द्वारा दानवीर भामाशाह जी की के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरान्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने दानवीर भामाशाह जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा दानवीर भामाशाह जी के विषय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया। डीएम, जनप्रतिनिधियों ने जनपद में जीएसटी भुगतान करने वाले व्यापारियों को प्रशस्ती पत्र एवं योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चैक देकर पुरस्कृत किया गया। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत श्रीमती तरन्नुम पत्नी सलमान निवासी पटियाली गेट को 10...

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने धूम धाम से मनाया व्यापारी कल्याण दिवस

सिकंदराराऊ।  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 29 जून को बड़ी धूम धाम से व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जिसमें व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने समस्त बाज़ार में मीठे पानी का शर्बत वितरित किया ।  व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने कहा की योगी सरकार ने व्यापारी समाज का सम्मान रखते हुए ,दानवीर भामाशाह जी की जयंती वाले दिन 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा की है। इसके लिए हम व्यापारी समाज उनको शुभकामनाएँ देते हैं ।  इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरीश मोहन गुप्ता, सुनील गुप्ता, गिरीश चंद पटेल, ब्रज मोहन गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, अभिषेक राजा जी, व्यापार मण्डल चेयरमैन वैभव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, अभितेष राजा जी, इंद्रदेव पालीवाल, विनय माहेश्वरी, पारस गुप्ता, अमर दरगढ़, कपिल वर्मा, अमित धारा, रितिक गुप्ता, राज वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, राजा गुप्ता,  अंकुश उपाध्याय, शुभम वार्ष्णेय, बंटू गुप्ता, मनीष आनंद , पीयूष गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे । @samachar24news

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ मनाई गई भामाशाह जयंती, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

सिकंदराराऊ।  देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले परम दानवीर सेठ भामाशाह महाराज जी की 478 वीं जयंती के अवसर पर नगर में माहौर वैश्य महासभा  द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरानी तहसील रोड से सुवह 8 बजे प्रभात फेरी निकली जिसमें सभी भामाशाह बंधुओं ने भाग लिया। साथ में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल रहे। युवा और बच्चे डांस करते हुए चल रहे थे । समाज के अध्यक्ष ब्रज मोहन गुप्त एवं पूर्व अध्यक्ष संजीव महाजन ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । प्रभात फेरी का जगह जगह अन्य समाज द्वारा स्वागत किया गया। श्री वार्ष्णेय मंडल नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराव के पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा का एवं भामाशाह बन्धुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वार्ष्णेय समाज के सदस्यों के द्वारा पुष्पवर्षा एबं ठंडे शरबत का वितरण किया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय के नेतृत्व में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।  मुख्य रूप से अध्यक्ष बृज मोहन गुप्ता पूर्व अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता संजीव महाजन, भाजपा  जिला कोष...

गांव अगसौली भव्य कलश यात्रा निकाली गई , कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।  गांव अगसौली में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा के साथ गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करने के पश्चात कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। जहां विधि विधान के साथ कलश स्थापित किए गए। तत्पश्चात कथा व्यास श्री आनंद कृष्ण पाराशर जी महाराज द्वारा प्रथम दिवस की कथा का विधि विधान के साथ वर्णन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। @samachar24news

तमंचा व कारतूस समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।  थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।   पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग, गस्त के दौरान कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त मोहित चौहान पुत्र राजकुमार निवासी मौहल्ला बारहसैनी कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । @samachar24news

चोरी तथा टप्पेबाजी की घटनाओ के तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को किया गिरफ्तार 2 लाख 10 हजार रुपये, दो तमंचा, 6 कारतूस, मोटरसाईकिल बरामद

एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने लोगों को झाॅसे में लेकर ठगी करना, चोरी तथा टप्पेबाजी की घटनाए के तीन अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशो को दो लाख दस हजार रुपये नकद, दो तमंचा, 6 कारतूस, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर तीन घटनाओं खुलासा किया है। थाना कोतवाली नगर पर विष्णु कुमार पुत्र सज्जन सिंह निवासी थाना सिकन्दराऊ हाथरस नें तहरीर दी कि जीटी रोड घण्टाघर पर से वादी से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर बैग छीनकर ले गये है। वही दूसरी घटना 26 जून को थाना कोतवाली नगर पर राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी कोतवाली नगर नें तहरीर दी की वादी की पत्नी को बहला फुसलाकर धोखाधडी से सोने के कुण्डल छीन लिये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंडी के पास महेश ढाबा के पास से तीन शातिर बदमाश आरिफ पुत्र मुन्ने खां निवासी डोरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद, सहमत अली पुत्र उस्मान अली निवासी ग्राम डोरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद, शाहिद उर्फ बनिया पुत्र मकसूद अली निवासी ग्राम डोरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा, कांस्टेबल जयवीर सिह, कांस्टेबल सते...

जनपदीय पुलिस द्वारा 48 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

एटा।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा 48 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वही थाना कोतवाली नगर पुलिस चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा है तो वही थाना बागवाला पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा थाना मारहरा पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में थाना मिरहची ने दो वारंटी व थाना पिलुआ पुलिस ने दो वारंटी व थाना सकीट पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में थाना मलावन पुलिस ने तीन वारंटी  तथा थाना रिजोर पुलिस ने एक वारंटी और थाना अवागढ़ पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। वही थाना सकरौली पुलिस ने तीन वारंटी और थाना निधौली कला एक वारंटी गिरफ्तार किया है। वही थाना जैथरा पुलिस ने चार वारंटी व थाना राज...

कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न किसान कार्ड बनाने के लिए चलेगा किसान रजिस्ट्री अभियान

एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग, माटीकला योजना, पीएमईजीपी सहित अन्य योजनाओं के तहत बैंकर्स द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैंक स्तर पर कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए, यदि कहीं पर बैंकर्स को कोई समस्या है तो एलडीएम के संज्ञान में लाए, जिससे कि विभागीय स्तर पर उन समस्याओं का निस्तारण कराते हुए लाभार्थियों को समय से लोन उपलब्ध कराया जा सके। अनावश्यक रूप से लाभार्थियों को परेशान करने की शिकायत बैंक स्तर से नहीं आनी चाहिए। डीएम ने कहा कि फसल बीमा कम्पनी, कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर खरीफ फसल धान, मक्का, बाजरा की खेती करने वाले किसानों से सम्पर्क स्थापित कर उनकी फसल का बीमा कराने हेतु कार्यवाही करें। प्रयास करे कि अधिक से अधिक किसान अपनी फसल का बीमा कराएं, किसानों को जानकारी दी जाए, कि उनकी फसल की क्षति से बचाव हेतु बीमा कराना जरूरी है। किसा...

पी.एम.श्री.प्रा.वि.सकतपुर सकीट मे हुआ दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन स्कूली बच्चों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का दिया संदेश

सकीट।* बच्चों को पर्यावरण के बारे में समझाने व बताने के लिए सरकार द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर पी.एम.श्री.प्रा.वि.सकतपुर सकीट मे समर कैंप का आयोजन किया गया। जिस दौरान स्कूली बच्चों को अध्यापकों द्वारा पर्यावरण के बारे में बताया गया और पौधारोपण भी किया गया। पी.एम.श्री प्रा.वि.सकतपुर पर शासन के निर्देशानुसार दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी एवं बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना कर माल्यार्पण किया। दो दिवसीय समर कैंप बच्चों को उत्साहित करने के लिए अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों के तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी ने बच्चों को पर्यावरण के बारे बताया कि हम सभी मिलकर पोधौं लगाए और पर्यावरण का संरक्षण करें। वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं। साथ ही हमें फल, फूल व लकड़ियां प्रदान करते हैं। दो दिवसीय समर कैंप में बच्चों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाये गये जिसमें...

दो भाइयों द्वारा पुलिसिया उत्पीड़न के आरोप के चलते आत्महत्या किए जाने के मामले का मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

हाथरस। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सादाबाद पुलिस थाने में कथित पुलिस अत्याचार के कारण दो भाइयों की आत्महत्या के समाचार का स्वतः संज्ञान लिया है। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय द्वारा रविवार को एनएचआरसी को मेल की थी। राज्य के डीजीपी से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।   उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के कारण आगरा के दो भाइयों ने तीन दिनों के भीतर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में एक भाई ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो यह मानव अधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पीड़ितों के साथ अमानवीय और क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस से लोगों को किसी भी अत्याचार से बचाने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन इस मामले में, ऐसा प्रतीत होता है कि वे ही अपराधी बन गए, जो चिंता का विषय है। इसलिए आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलि...

वरिष्ठ नागरिक सेवा मंच की तहसील कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

सिकंदराराऊ।  वरिष्ठ नागरिक सेवा मंच तहसील सिकंदराराऊ की एक बैठक अधिवक्ता कक्ष में युवराज सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता तथा देवेंद्र दीक्षित शूल  के संचालन में संपन्न हुई ।  मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हाथरस जनपद के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी  हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को हर क्षेत्र में प्राथमिकता मिलने का अधिकार है। उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा  कल्याण नियमावली 2014 के अंतर्गत  वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निवारण हेतु तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकरण गठित किए गए हैं । वरिष्ठ नागरिक अपनी संतान एवं अन्य द्वारा उत्पीड़ित करने पर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं ।पहले समझौते का प्रयास किया जाएगा उसके लिए सुलह अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। समझौता न होने पर उप जिलाधिकारी उत्पीड़न कर्ता के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही कर सकते हैं।  बैठक में मंच के समन्वयक  ओमप्रकाश गौतम एड,  देवदत्त वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख,...

पथवारी माता मंदिर पर 1 जुलाई से होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

सिकंदराराऊ। जगत जननी राज राजेश्वरी सिद्ध पीठ मां ब्रजेश्वरी पथवारी की असीम अनुकंपा से 1 जुलाई से मंदिर प्रांगण में प्रकांड विद्वान ज्योतिषविद भागवताचार्य पंडित श्री सुभाष चंद्र दीक्षित के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। माता रानी के सभी सम्मानित भक्तबृंद सनातनधर्म प्रेमियों से मानव जाति के कल्याण देश की खुशहाली के लिए आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें। 8 जुलाई को मां भगवती जगदंबा दुर्गा अष्ट भवानी पथवारी बृजेश्वरी का स्थापना दिवस जन्मोत्सव भी है । जिसके उपलक्ष्य में माता रानी का महा अभिषेक दुर्गा सहस्त्रनाम के साथ विशेष पूजन अर्चन श्रृंगार दर्शन फूल बंगला महाप्रसादी के आयोजन में सभी भक्तों को आमंत्रित किया है। @samachar24news

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।  गुरुवार को मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित मुरली कृष्ण मंगल धाम में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मां केला मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया । समूचा वातावरण भक्ति में हो गया और राधे-राधे के जय कारों से गुंजायमान हो उठा। भागवत आचार्य श्री सुनील कृष्ण शास्त्री जी ने विधि विधान के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्री गणेश किया। श्रीमद् भागवत कथा में सुनील कृष्ण शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। शास्त्री ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुनी थी, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्यु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था। किसी भी व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। इस अवसर पर गिरधर गोपाल गुप्ता, दिनेश कुमार वार्ष्णेय, रानी, रेखा माहेश्वरी ,मीरा मा...

अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

एटा।* कोतवाली देहात थाना पुलिस द्वारा अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।  प्रभारी निरीक्षक निर्दोष कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा-376 और पोक्सो एक्ट विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल की। मुखबिर की सूचना पर आरोपित रजनेश पुत्र दशराम निवासी नौसना मडैय्यन पोस्ट विक्रमपुर थाना कलान जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर जेल भेजा गया है। @samachar24news

छह बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त, दी हिदायत

  एटा।* शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध/नोडल अधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में श्रम प्रर्वतन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम, राजबाबू व दीपेंद्र एवं प्रभारी एएचटी द्वारा संयुक्त टीम बनाकर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।  अभियान में चैकिंग के दौरान कस्बा बस स्टैंड, रेलवे रोड, बाजार व जीटी रोड एटा में होटल-ढाबा, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान/ प्रतिष्ठानों को निरीक्षण/चैक किया गया जहां पर बालश्रम से 6 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। यादवेन्द्र विक्रम व राजबाबू द्वारा निरीक्षण टिप्पणी की गयी होटल-ढाबा, दुकानों, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग आदि के स्वामियों को हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है। एएचटीयू प्रभारी शिवकुमार शर्मा, महिला हेड कांस्टेबल सीमा व कांस्टेबल महेश मौजूद रहे। @samachar24news

दुकान खाली करने को लेकर किराएदार और मालिक के बीच हुआ विवाद

अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में किरायेदार और मालिक के बीच विवाद हो गया। जहां मौके पर पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज क्षेत्र के गांधी मूर्ति चौराहे स्थित बर्तन की दुकान है जहां किरायेदार दुकान खाली न करने को लेकर किरायेदार और मालिक के बीच विवाद हो गया। पूरा मामला यह है कि निशांत गुप्ता उर्फ नीटू ने 2012 में रामकिशन गुप्ता से दुकान किराए पर ली थी जिसमें निशांत गुप्ता ने बर्तन का काम डाला। 2022 में दुकान मालिक रामकृष्ण गुप्ता की मृत्यु हो गई। रामकृष्ण गुप्ता की तीन पुत्रियां आरती गुप्ता, पूजा गुप्ता और उपासना गुप्ता है। पिता के देहांत के बाद तीनों लड़कियों को निशांत गुप्ता दुकान का किराया देता आ रहा था। किसी आवश्यक कार्य से तीनों लड़कियों ने निशांत गुप्ता से दुकान खाली करने के लिए कहा। लेकिन निशांत गुप्ता ने दुकान खाली करने से मना कर दिया। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी की गई। जब तीनों लड़कियों को लगा कि यह अब दुकान खाली नहीं करेगा तो वह तीनों जाकर दुकान पर बैठ गई और ताले डाल दिए। जिससे और ज्यादा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। थाना पुलिस को सूचना...

बिजली विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मृत्यु पर पीडित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा व आवश्यक कार्यवाही की मांग

हाथरस।         एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मृत्यु के प्रकरण में एक रिर्पोट बनाकर अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजते हुए लिखा है कि मनोज (26) पुत्र भूरी लाल, विद्यानगर, कोतवाली हाथरस गेट, जनपद हाथरस, उ.प्र. मजदूरी का कार्य करता था।  25 जून, मंगलवार को वह नगला सडक़ निवासी रामकुमार के निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था। छत के ऊपर काफी नीचे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आगया जिससे झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा परिवार तहस नहस हो गया।         एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने मांग की है कि उक्त प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्यवाही एवं पीडित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाय। @samachar24news

नाबालिक किशोरी को बुलाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

अलीगंज।* नाबालिक किशोरी को बुलाकर उससे छेड़छाड़ करने जब इसका विरोध किया तो मारपीट करने को लेकर परिजनों द्वारा थाना अलीगंज पर मामला दर्ज कराया है। थाना अलीगंज के ग्राम अमरौली रतनपुर निवासी भारत सिंह पुत्र रामौतार सिंह  ने थाना अलीगंज पर लिखित तहरीर देखकर मामला दर्ज कराया और बताया कि मंगलवार को समय 6 बजे शाम मेरी 14 वर्षीय पुत्री पानी भरने के लिए घर के पास सरकारी नल पर गई थी। उसी समय वहाँ पर खड़े निर्दोश व सचिन पुत्रगण राजीव कुमार निवासी अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज ने मेरी पुत्री को वुलाया और निर्दोश मेरी पुत्री को अन्दर कमरे में लेकर चला गया और सचिन बाहर खड़ा रहा। निर्दोश ने मेरी पुत्री के गाल पर काटा जिसके बाद मेरी पुत्री भाग कर बाहर आई तथा चिल्लाई तो में यह मेरी पत्नी सुनीता मौके पर पहुंची तो उक्त लोगों ने मेरे तथा मेरी पत्नी के साथ मारपीट व गाली गलौच की गाँव के अन्य लोगों के आने पर उस लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

उड़ते रोमर को लेकर दो पक्षो मे हुआ विवाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को कराया शांत मस्जिद बनाने को लेकर हुआ था विवाद

अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। रूमर उड़ रहा था कि जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। थाना पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को खत्म कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के ग्राम अगौनापुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि रूमर उड़ रहा था कि इस जगह पर उक्त लोग मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं जबकि आशु का कहना है कि हम सिर्फ अपने रहने के लिए मकान का निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए आज नीव खोदी जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पूर्व में ही जमीन मस्जिद बनाने के लिए ली गई थी लेकिन अब यह कह रहे हैं कि हम अपने लिए मकान का निर्माण कर रहे हैं। विवाद होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मय बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।  कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नीव भराई कार्य को अभी रुकवा दिया गया है लेखपाल को बुलाकर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी अगर ग्राम समाज की जमीन निकलती है तो उसे पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा। @samacha...

महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरुक

एटा।* जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के जागरूकता, स्वावलंबन और उनके प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने के लिए अपरेशन जागृति 2.0 के तहत कई गांवों में गोष्ठियां आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया गया कि पारिवारिक विवादों और भूमि विवादों के यथोचित समाधान में असफलता दिखने पर महिला संबंधित अपराधों में वृद्धि की जा रही है। इस अभियान के दौरान प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया, जिससे समुदाय के लोगों को जागरूकता और संवाद का मौका मिला। अपराधिक घटनाओं में नाबालिग बालिकाओं के लिए भी साइबर बुलिंग और अन्य सामाजिक षड़यंत्रों के मामले पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस प्रकार के अपराधों से बचाव के लिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और मनोवैज्ञानिक सहायता की भी आवश्यकता है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके हक की जानकारी दिलाने के साथ-साथ, उन्हें अपने जीवन में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया है। @samachar24news

अलग-अलग आरोपों में तीन लोग गिरफ्तार

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जलेसर और मारहरा थाना पुलिस द्वारा अलग अलग आरोपों में तीन लोगों केा बंदी बनाकर कानूनी कार्रवाई की है।  जलेसर पुलिस द्वारा कार लूट के प्रयास की घटना में इन्दल सिंह पुत्र सुनील कुमार निवासी मौहल्ला 4 नम्बर वटकल चौक जिला फरीदाबाद हरियाणा, रोहन सिंह पुत्र सुनील कुमार निवासी मौहल्ला 4 नम्बर वटकल चौक जिला फरीदाबाद हरियाणा को बंदी बनाय है। वहीं दूसरी ओर मारहरा थाना पुलिस द्वारा 20 पउआ अवैध देशी शराब समेत भरत सिंह पुत्र देवीराम निवासी सुल्तानपुर मारहरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है। @samachar24news

शिक्षा निदेशालय पर हुए प्रदर्शन में एटा के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

एटा।* माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एटा के 25 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजू राम रतन ने दी।  प्रयागराज के धरना प्रदर्शन में पहुचे शिक्षकों में सत्यावीर सिंह दिवाकर, बृजेश कुमार चौधरी, राजू राम रतन, ऋतु राज सिंह, राम बहादुर, प्रवीन कुमार,  सैलेश मिश्रा, राजकरन पाल, अनिल कुमार, विजय प्रताप, मूल चंद, अमारजीत सिंह के अलावा अन्य शिक्षक शामिल रहे। शिक्षकों की मांगे थीं पुरानी पेंशन बहाली, राजकीयकरण, सिटीजन चार्टर की अनिवार्यता, कैशलैस मेडिकल सुविधा, ट्रांसफर में कार्यरत विद्यालय से दवब खत्म करवाना, राजकीय की तरह पारदर्शी एवं सहज ऑनलाइन ट्रांसफर, एनपीएस अमाउंट का हर माह अपडेशन, अवकाश के दिनों में कार्य लेने पर प्रतिकर अवकाश, गर्मी के अवकाश की जगह अनिवार्य उसके बराबर के दिनों का अर्जित अवकाश, माता पिता के निधन पर 15कृ15 दिवसों का विशेष अवकाश, महिला शिक्षिकाओं को माह में 2 दिवस विशेष अवकाश की व्यवस्था की जाए।...

डायरिया से पीड़ित मासूम बच्चे की मौत, हंगामा

एटा।* मेडिकल कॉलेज में डायरिया पीड़ित मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इस मौत को स्टाफ नर्स की लापरवाही का परिणाम बताया। लापरवाही का आरोप लगा रहे परिजनों ने हंगामा भी किया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई।                                             कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला होली गेट निवासी आजिल (4 साल) पुत्र रईश को मंगलवार की रात उल्टी दस्त की शिकायत हुई, पिता ने परिजनों की मदद से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने कहा कि बच्चे को डायरिया की शिकायत है। रातभर बच्चा मेडिकल कालेज में एमसीएम बिल्डिंग में भर्ती करा। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने इंजेंक्शन लगाकर वार्ड में भेज दिया। उसके बाद स्टाफ नर्स द्वारा उपचार किया गया। बुधवार को सुबह 7 बजे आजिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कालेज परिसर में हंगामा किया। समझा बुझाकर उन्हें शांत किया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग क...

25 हजार रूपये इनामियां गांजा तस्कर गिरफ्तार

एटा।* थाना जैथरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा 25 हजार रुपये का शातिर इनामिया बदमाश को 5 किलो 100 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त शमशाद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गोटिया थाना जैथरा को बड़ागांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में अभियुक्त शमशाद के कब्जे से 5.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया है। अवैध गांजा सहित आरोपी को पकड़ने में थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दयाशंकर, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल गिरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। @samachar24news

5 जुआरी को 2500 रूपये व 3 ताश की गड्डी सहित गिरफ्तार

एटा।* थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुये 5 जुआरियों को 2500 रूपये नगद एवं तीन ताश के पत्तों की गड्डी सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 जुआरी अशोक कुमार पुत्र भूप सिंह, शाहिद पुत्र बहादुर अली, शोहिल पुत्र रहीस, हनीप पुत्र बहादुर अली, रहमत अली पुत्र चाँद मियां निवासीगण पवास थाना कोतवाली नगर को 2500 रूपये नगद व तीन ताश के पत्तों की गड्डी सहित प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर, चौकी इंचार्ज मरथरा सन्दीप कुमार राणा, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल रमेशचन्द्र, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा गिरफ्तार किये गये है। @samachar24news

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी की गिरफ्तार

एटा।* वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।         थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभिषेक उर्फ भानू पुत्र राजेश निवासी नंगला फरीद थाना कोतवाली देहात को प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिह सेंगर, उपनिरीक्षक संदीप कुमार राणा, कांस्टेबल राणा द्वारा गिरफ्तार किया गया है। @samachar24news

सीएम डैशबोर्ड, भूमि प्रकरण, वृक्षारोपण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शतप्रतिशत लाभार्थियों के घर जाकर बीडीओ करेंगे सत्यापन-जिलाधिकारी*  *एटा।* डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, विभिन्न विभागों के भूमि संबंधी प्रकरण, वृक्षारोपण के संबंध में अतिआवश्यक बैठक की गई। डीएम ने बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के भूमि संबंधी प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन विभागों को अपने कार्यालय आदि हेतु भूमि की आवश्यकता है तो वे अपना प्रस्ताव तहसीलवार तैयार कर उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सभी तहसीलदार विभागवार बुकलेट बनाकर अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए।  अलीगंज में नवीन मण्डी का निर्माण कार्य होना है, इसके लिए भूमि की उपलब्धता को अतिशीघ्र सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन द्वारा विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्याें की समीक्षा अब सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही है। इसलिए आवश्यक है कि जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं समय-समय पर अपने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करें तथा समय से डाटा को पोर्टल पर अपलोड कराएं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत इस वर...

सड़क पर खड़े लोडर में घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत और एक घायल

सिकंदराराऊ।  थाना क्षेत्र के गांव उमरावपुर के निकट खड़ी लोडर में एक बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।  दो युवक दिल्ली से मैनपुरी जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक गांव उमरावपुर के पास पहुंची तभी डीजल खत्म होने के कारण सड़क पर खड़े एक लोडर में जा घुसी। जिससे बाइक चला रहे बृजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। @samachar24news