व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों का धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार व दफनाने का कार्य कर रही है। एक शव को दफनाने मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का सहयोग रहा।
सासनी कोतवाली के अन्तर्गत 26 जून को रात्रि लगभग 8 बजे विजयगढ़ रोड गंदा नाले में एक गली-सडी अवस्था 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला शव मे कीडे पड चुके थे । इससे प्रतीत हो रहा था कि शव काफी पुराना होगा । जो कहीं से बहता हुआ आया होगा। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा गया। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव को दफनाने के लिए अनुरोध किया गया । समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव को मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया गया। दफनाने का कार्य राहत एहमद कुरैशी सदर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी, प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्या, आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले, साथ मे नीरज गोयल, नरेश दिवाकर, तरुण राघव, कनज सारस्वत, अमित गुलाठी, ध्रुव सिंह, टेकपाल कुशवाहा, जीआरपी कासगंज से हेड कांस्टेबल पवन कुमार, होमगार्ड सुनहरी लाल मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें