अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में अपने मामा के यहां गर्मियों की छुट्टी मनाने आये भांजे सहित दो अन्य किशोर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गये जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने हालात को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जसरथपुर के नदराला निवासी 10 वर्षीय नजरुल और 13 वर्षीय सुहेल पुत्रगण अली खा व भांजा फिरोजाबाद निवासी 14 वर्षीय फरमान पुत्र गुलफाम गर्मियों की छुट्टी मनाने अपने मामा के घर नदराला आया हुआ था। बुधवार की सुबह मवेशियों के लिए ट्रैक्टर से भूसा लेकर आ रहे थे तभी नदराला पर हाई टेंशन लाइन झुके होने के चलते तीनों किशोर इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें