सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का आयोजन

 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का आयोजन सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के जयंती के  उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर जगदीश चंद्र बसु के छायाचित्र के समक्ष पूर्व जिला संचालक राजेंद्र मोहन सक्सेना, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता विनोद पाराशर एम आई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, वरिष्ठ आचार्य अजब सिंह ने पुष्पार्चन कर किया तथा निर्णायक टीम में विनोद पाराशर राजेंद्र मोहन सक्सैना,  राधिका महेश्वरी , प्रियांशी यादव ने अंको का निर्धारण करते हुए बाल वर्ग में प्रथम स्थान पर सचिन, आदित्य, दिव्यांशी ,वेदांत, प्रतीक तथा किशोर वर्ग में भूमि ,प्रियांशी, समीक्षा जैन , को चयनित कर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एवं विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि  को सकारात्मक रूप देने के लिए प्रेरित किया ।  विनोद कुमार पाराशर ने सर जगदीश चंद्र बसु की उपलब्धियां को सभी छात्रों के समक्ष रखा तथा बता...

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

 एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हाथरस।     एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज पर संपन्न हुआ।  मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र सिंह व सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।    मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे नागरिक की पहचान घायल अवस्था में पड़े किसी भी व्यक्ति को त्वरित इलाज के लिए निकट अस्पताल में पहुंचाकर उसकी जान बचाने के रूप में होती है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट व सरकार के दिशा निर्देशानुसार ऐसे लाने वाले व्यक्ति से बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं की जाती है। हमारी जागरूकता ही हमें सुरक्षित व स्वस्थ रखती है।   क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र सिंह ...

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सकतपुर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मेरी मांटी मेरा देश के बच्चों द्वारा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किये

 सकीट      क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सकतपुर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मेरी मांटी मेरा देश के बच्चों द्वारा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किये गए     विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकास खण्ड के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर पर शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग  की तरफ से नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा सरस्वती बंदना के साथ स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अविभावकों को डीबीटी से प्राप्त धनराशि से बच्चो को स्कूल बैग,यूनीफॉर्म,जूता,मौजा आदि के लिए प्रोत्साहित किया गया।एवं आंगनबाड़ी में पंजिकृत बच्चो के अविभावको को भली भांति समझाया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा कृषि विभाग द्वारा हेल्थ डेस्क के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।एवं उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गृहणियों को गैस कनेक्शन दिए गए।तथा कृषि समन्धित सभी योजनाओं के बारे में बताया गया।कार्यक्र्म में स्वंय सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाकर समूह की गतिविधियों को दर्शाया गया। एवं बैंक द्वारा किस...

तीन दिन पूर्व् हुई एक्सीडेंट की शिकार किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत।

 तीन दिन पूर्व् हुई एक्सीडेंट की शिकार किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत। परिजनों ने पीएम के लिये दिया प्रार्थना पत्र। अलीगंज। बीते दिवस अलीगंज में एक 12 वर्षीय किशोरी को  ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी थी जो गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी घायलावस्था में परिजन किशोरी का इलाज हेतु जनपद फरुखाबाद के केपी हॉस्पिटल में इलाज के लिये ले गए थे लेकिन कुदरत को और ही मंजूर था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है परिजनों ने शव को ले जाकर कोतवाली पीएम के लिये तहरीर दी। गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज के ढेऱा बंजारा अलीगंज मैनपुरी मार्ग पर 12 वर्षीय किशोरी यास्मीन पुत्री साबिर उम्र लगभग 12 वर्ष दिनांक 26.11.23 को सड़क के किनारे खेल रही थी।शाम के लगभग 4 बजे अलीगंज से एक ईको गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी ईको गाड़ी की चपेट में किशोरी आ गयी जो गम्भीर रूप से घायल हो गयी।परिजन घयाल अवस्था में उसको इलाज के लिये फरुखाबाद के केपी हॉस्पिटल में ले गए डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया लेकिन गुरुबार को दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया।मृतका के शव को परिजन अलीगंज देर शाम कोतवाली अलीगंज लाये।पीड़ित पिता साबिर ने कोतवाली...

जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज में द्वि-दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

 जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज में द्वि-दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन अलीगंज।  सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी (10 + 2)  मान्यता प्राप्त विद्यालय अलीगंज नगर के  प्रतिष्ठित संस्थान जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल में द्विदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूम में अलीगंज थाना के क्राइम इंस्पेक्टर वेगराम कश्यप तथा विद्यालय के संस्थापक सुल्तान सिंह यादव ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल - कूद का आयोजन प्रारम्भ किया तथा दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूम में आए एटा के उप जिला अधिकारी प्रतीक त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर बच्चों का खेल - कूद में प्रतिभाग करने के लिए उत्साह वर्धन किया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रतिस्पर्धा से छात्रों को अनुसासन और समूह में कार्य करने का अनुभव मिलता है तथा  शारीरिक खेल जीवन का अभिन्न अंग है। आज के समय बच्चों में मोबाइल गेम की लत पड़ चुकी है, वह मोबाइल गेम के चलते देश की संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक आउटडोर गेम से दूरी बना चुके हैं। ऐसे में  विद्यालय प्रबंध...

एसडीएम ने नेताओं के साथ की बैठक

 एसडीएम ने नेताओं के साथ की बैठक अलीगंज।अलीगंज तहसील में एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ तहसील में बैठक की। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों से अवगत कराते हुए सहयोग करने की अपील की।एसडीएम ने राजनैतिक पार्टी के नेताओं को कहा कि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष होने जा रही है, उन सभी को मतदाता बनवाने में सहयोग करें। बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सही तरीके से वोटर बनाए जाएं। कुछ राजनीतिक दलों ने यह मांग भी उठाई कि जहां-जहां कैंप लगते हैं, जनता को जागरूक करने के लिए मुनादी व माइक से एनाउंस कराया जाए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन सभी राजनीतिक दलों का सहयोग कर रहा है। उनकी समस्याओं और सुझाव पर सहमति है। पुरुष मतदाताओं के साथ महिला मतदाताओं को भी जोड़े।जो फार्म है उनके बारे में जानकारी दी गई इस मौके जुनैद मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे। @samachar24news

ट्रक ड्राइवर ने नौ वर्षीय मुंहबोली बहन के साथ किया दुष्कर्म, 6 दिन एफआईआर दर्ज, आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल।

 *एटा से बड़ी खबर......* ट्रक ड्राइवर ने नौ वर्षीय मुंहबोली बहन के साथ किया दुष्कर्म, 6 दिन एफआईआर दर्ज, आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल। यूपी के एटा में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,ट्रक ड्राइवर ने नौ वर्षीय मुंहबोली बहन के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने मामले में 6 दिन बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। ज़िले के पिलुआ थाना क्षेत्र में नौ साल की बालिका को दवा दिलाकर घर लाते समय डरा-धमकाकर ट्रक ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म किया गया, आरोपी ट्रक ड्राइवर रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है, घटना के बाद आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़िता को घर पर छोड़कर चला गया था,6  दिन बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है,27 नवंबर की शाम को युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी नौ वर्षीय बहन को बुखार आ रहा था तो वह उसे दवा दिलवाने के लिए गांव के ही रिश्ते के भाई यशवीर को बाइक से साथ लेकर 21 नवंबर को मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुईउद्दीनपुर पहुंचा,वह उसे दवा दिलवाकर कपड़ा खरीदने की कहकर मारहरा चला गया,पास मौजूद यशवीर बालिका को अपने साथ गांव लेकर चला गया, ...

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना

  आज दिनांक 29/11/2023 को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत श्री निर्देश कुमार की थ्रेसर का कार्य करते समय मृत्यु होने के उपरांत मंडी समिति अलीगंज द्वारा  श्री राधेश्याम पुत्र श्री वीजपाल निवासी जैथरा को रुपया 150000 की एफ डी आर एवम रुपया 150000 का चेक की सहायता राशि उपजिलाधिकारी/सभापति अलीगंज द्वारा प्रदान की गई

अलीगंज एसडीएम ने पकड़ा 80 कुन्तल धान से भरा ट्रक।

 अलीगंज एसडीएम ने पकड़ा 80 कुन्तल धान से भरा ट्रक। अलीगंज/एटा। लगातार शिकायतों के चलते एसडीएम अलीगंज ने एक विशेष अभियान चलाया जिसमें शासन द्वारा अनाजों की कालाबाजारी को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है इसी क्रम में कालाबाजारी को लेकर उप जिला अधिकारी अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने भी अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार देर रात्रि को उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने विशेष अभियान चलाकर धान से भरा एक ट्रक थाना राजा का रामपुर क्षेत्र की तरफ कैला के पास पकड़ लिया जो की मंडी शुल्क दिए बिना मंडी में धान को बेचने जा रहा था। जिससे पूछताछ की गए बाद में सुबह धान व्यापारी ने 29600 मंडी शुल्क जमा करके अनाज को मंडी भेजा। उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी नेआज प्रतिनिधि को  बताया कि ट्रक एटा के तरफ से आ रहा था और कासगंज जा रहा था जिसमे 80 कुन्तल धान को मंडी शुल्क चोरी कर ले जाया जा रहा था। जिसको  पकड़ा गया है और 29600 मंडी शुल्क बसूला गया है। @samachar24news

दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

 दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू सिकंदराराऊ।  दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के वार्षिक चुनाव में बुधवार को विभिन्न पदों हेतु नामांकन प्रत्याशियों द्वारा चुनाव अधिकारी मुरारी लाल शर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी इफराक अली वेग व राजकुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु  रनवीर सिंह एडवोकेट एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु बृजेश कुमार यादव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सलीम कुरैशी एवं वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र जाटव एवं सह कोषाध्यक्ष पद हेतु विजय उपाध्याय एवं सचिव पद हेतु प्रमोद बघेल तथा राजेश कुमार बघेल ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया । नामांकन करने की अवधि दिनांक 29 नवम्बर से दिनांक 1 दिसम्बर तक नियत की गई है। नामांकन का कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। एक दिसम्बर के बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा । @samachar24news

भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त

 भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त  सिकंदराराऊ।   भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर में हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व देवेन्द्र बघेल के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में समिति के जिला उपाध्यक्ष देवा बघेल के पांच वर्षीय पुत्र  के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।  भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।  ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।    शोक सभा में महेश यादव संघर्षी, नरेन्द्र सिंह जादौन,आतिश सोलंकी, रनवीर सिंह,वीरपाल सिंह,सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, सुरेश चन्द्र आदि मौजूद रहे। @samachar24news

बाइक नाले में गिरने से एक युवक की मौत, साथी घायल

 बाइक नाले में गिरने से एक युवक की मौत, साथी घायल सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने बने नाले में दो बाइक सवार युवक बाइक समेत गिर गए जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु हाथरस भेजा है ।   गिरीश पुत्र कंचन सिंह उम्र 35 वर्ष  निवासी नगला मसंद एवं करन पुत्र राम किशोर उम्र 30 वर्ष निवासीगण नगला मसंद बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में जा रहे थे। मंगलवार की रात्रि साढ़े आठ बजे यह दोनों बाइक सवार पुरदिलनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो यहां बने नाले में उनकी बाइक गिर गई जिससे गिरीश पुत्र कंचन सिंह की मौत हो गई तथा करन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पागल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अस्पताल लेकर आई ,जहां गिरीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और करण को उपचार देकर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। @samachar24news

30 फीट गहरे गड्ढे में करने से सांड़ घायल, रेस्क्यू कर बाहर निकाला

 30 फीट गहरे गड्ढे में करने से सांड़ घायल, रेस्क्यू कर बाहर निकाला सिकंदराराऊ।  हसायन थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर में एक सांड़ 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। मौके पर लोगों का भीड़ एकत्रित हो गई । वह स्थानीय लोगों ने बहुत प्रयास किया परंतु साड नहीं निकला । सूचना पर अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह अपनी संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घंटों की मशक्कत से रेस्क्यू करने के बाद सांड़ को 30 फीट गहरे गड्ढे से  कुशल निकाला गया। सांड़ को 30 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक द्वारा उस का उपचार किया जा रहा है। @samachar24news

दो नामजदों ने मारपीट कर महिला को किया घायल

 दो नामजदों ने मारपीट कर महिला को किया घायल सिकंदराराऊ।  क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में दो नामजदों ने प्लॉट के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।  थाना क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द निवासी अर्चना पत्नी सुरेंद्र को गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अर्चना पत्नी सुरेंद्र निवासी जिरौली खुर्द ने गांव के ही दो व्यक्तियों  रामेश्वर और कृपाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्लॉट को लेकर कहा सुनी हो गई थी । कहा सुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई जिसमें गांव के ही रहने वाले रामेश्वर और उसके साथी कृपाल ने मेरे साथ मारपीट कर दी।   अर्चना ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने घायल अर्चना का सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण कराया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। @samachar24news

कार ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, चालक समेत पांच घायल

 कार ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, चालक समेत पांच घायल सिकंदराराऊ।  थाना क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार ने ई रिक्शा में  टक्कर मार दी जिससेे चालक सहित पांच लोग घायल हो गये।   एक ई रिक्शा चालक सिकंद्राराऊ से सवारियां लेकर रति के नगला की तरफ जा रहा था। जब वह हाथरस रोड पर बालाजी पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तभी हाथरस की तरफ से आ रही एक कार ने  ई रिक्शा में  टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा में बैठी हुई 4 सवारियां और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों व स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी घायलों का उपचार करने के बाद ई रिक्शा चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है। @samachar24news

यातायात माह” के तहत श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक

 “यातायात माह” के तहत श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस  में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक  हाथरस।   पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल द्वारा “यातायात माह” के तहत श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मी, स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र छात्राएं तथा स्कूल स्टॉफ मौजूद रहें । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प...

पथवारी माता मंदिर पर रही धार्मिक अनुष्ठानों की धूम

 पथवारी माता मंदिर पर रही  धार्मिक अनुष्ठानों की धूम सिकंदराराऊ कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पुनीत पावन अवसर पर नगर के विख्यात सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी बही। प्रातः भोरबेला में मंगला दर्शन, ब्रजेश्वरी माता रानी का दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्रम पर अभिषेक कर अलौकिक दिव्य मनोहारी श्रृंगार दर्शन किया गया। संध्या कालीन सामूहिक कन्याओं का पूजन कर उनको जिमाया गया एवं चुनरी उड़ा कर माता रानी की सौगात देकर आशीर्वाद लेकर विश्व शांति की कामना , अखंड भारत देश को समृद्धि शक्तिशाली बनाए जाने की कामना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने दीपदान कर देव दीपावली मनाई। रात्रि कालीन आरती, शयन दर्शन के उपरांत कड़ी भात अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया।  इस अवसर पर पुजारी जगदीश कश्यप, धर्मेंद्र शर्मा , महेश शर्मा, बीरो लाला, चेतन शर्मा , राजेश शर्मा , अमित शर्मा, विश्वजीत वर्मा, छोटेलाल, जयंती प्रसाद , कन्हैया शर्मा, तिलक राज, श्याम प्रेमी चंदन राज, राम प्रकाश सक्सेना, विनोद शर्मा, मोनू गोस्वामी, राजेश, बांकेलाल, राजू कश्यप आदि लोगों ने भव्यता के साथ देव दीपावली एवं अन...

एटा डिपो में अनुबंधित बस में लगी शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग। बस में में सवार आधा दर्जन सवारियों ने कूद कर बचाई जान

 *एटा बिग ब्रेकिंग* एटा डिपो में अनुबंधित बस में लगी शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग। बस में में सवार आधा दर्जन सवारियों ने कूद कर बचाई जान एटा से आगरा की तरफ जा रही थी अनुबंधित बस अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला बंधा के समीप की है घटना धूं - धूं कर जल उठी अनुबंधित बस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू भीषण आग में जल कर खाक हुई अनुबंधित बस

दीपदान से मिलती है सभी प्रकार के पापों से मुक्ति : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 दीपदान से मिलती है सभी प्रकार के पापों से मुक्ति : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी अलीगढ। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देश भर में देव दिवाली पर्व की भारी धूम रही इस पर्व का प्रमुख आकर्षक केंद्र काशी नगरी है साथ ही देश के कोने कोने में दीपदान किया गया इसी क्रम में शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर भी दीपदान अनुष्ठान किया गया। सोमवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में आचार्य गौरव शास्त्री,शिवम व्यास,ऋषि शास्त्री,ऋषभ शास्त्री आदि अचार्यों नें विधि विधान से घी के दीपकों का दान किया। इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी नें बताया कि मान्यता अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर भक्तों की रक्षा की जिससे प्रसन्न होकर देवताओं ने संसार को दीपों से जगमगा दिया तब से इसे देव दीपावली के रूप में मनाने की परम्परा है। स्वामी जी ने बताया कि देव दीपावली के दिन देवतागण पृथ्वी पर काशी में आकर दीवाली मनाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों और मंदिरों में दीपदान किया जाता है,साथ ही चंद्रमा के पूर्ण दर्शन भी इसी द...

अलीगंज सीओ ने होटल, ढाबा और बस स्टैंड पर चेकिंग शुरू की।

 अलीगंज सीओ ने होटल, ढाबा और बस स्टैंड पर चेकिंग शुरू की। अलीगंज/एटा। अलीगंज क्षेत्राधिकारी ने बीते शाम अराजकतत्वों पर विशेष सतर्कता अभियान चलाकर अलीगंज में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के चलते लोगों में हड़कम्प मच गया।  सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर व कोतवाली प्रभारी अरुण पवार सहित हमराह फ़ोर्स के साथ अलीगंज में होटल, ढाबे, रोडवेज वस  बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजिनक स्थानों पर चेकिंग शुरू की  बताया कि   जगह जगह छोटे छोटे अपराधी लूट करने बाले व अन्य तरह के अराजक तत्व से निपटने के लिये यह अभियान चलाया गया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इलाकों में नजर आए या फिर लावारिस वस्तु मिले, तो इस बारे में खुद निर्णय करें, तत्काल पुलिस को सूचना दें। कोतवाली पुलिस ने रविवार को देर शाम को शहर के आधा दर्जन होटल पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों की जानकारी ली। बस स्टैंड पर भी चेकिंग की। @samachar24news

आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत ममता कॉलेज में प्रशिक्षण का आयोजन

 आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत ममता कॉलेज  में प्रशिक्षण का आयोजन जलेसर  आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत ममता डिग्री कालेज मैं  ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण में यूनिसेफ - न्यू कांटैक्ट के प्रशिक्षक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला हिंसा और फर्जी केस  की रोकथाम के लिए आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है,  साथ ही अपनी निजी लड़ाई में महिलाओं को आगे कर फर्जी केस दर्ज कराने की पध्दति पर रोक लगाने की आवश्यकता है, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशों के क्रम में यूनिसेफ के सहयोग से ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक जलेसर में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का संयोजन एस एच ओ जगदीश चन्द्र के व्दारा किया गया । प्रशिक्षण में  आशा संगिनी, सीआरपी, ब्लॉक स्तर पर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के टीचर्स, बीट कांस्टेबल के व्दारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को महिलाओं पर हो रहे शोषण के बारे के आपने विचार रखे  यूनिसेफ के प्रशिक्षक शैलेश प्...

अलीगंज में तनिष्का हत्या की सुलझी गुत्थी--- गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भाई की तलाश में जुटी!

 अलीगंज में तनिष्का हत्या की सुलझी गुत्थी--- गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भाई की तलाश में जुटी! अलीगंज/एटा।अलीगंज में बीते दिवस एक किशोरी की आत्म हत्या व हत्या की गयी थी घर से शव को पुलिस ने वरामद किया व पीएम के लिए एटा भेज दिया था पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत उसके माथे पर गोली लगने की पुष्टि हुई थी। जिसके चलते अलीगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। आखिर पुलिस गोपनीय जानकारी में ज्ञात हुआ  कि तनिष्का की गोली मारने बाला आरोपी उसका भाई ही निकला गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस भाई की तलाश में जुट गयी है। बताते चले मामला दिनांक 17 नवम्बर 23 की घटना है। अलीगंज के मैनपुरी मार्ग पर स्थति विकास नगर निवासी तनिष्का पुत्री बलवीर सिंह की बेटी की संधिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी थी।बताया गया कि गुरुबार की रात में उसी जगह घर के पीछे देवी जागरण का आयोजन चल रहा था जिसमें हम सभी परिजन देवी जागरण देखने के लिये घर के पीछे मैदान में देख रहे थे। बताया गया कि सुबह लगभग 5.30 बजे मेरी बेटी तनिष्का माथुर घर पर आ गयी थी घर में कोई नही था जब थोड़ी से बाद ज्ञात हुआ कि तनिष्का खून से लथपथ मरी हुई पड़ी ह...

सीओ कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस-- दिलाई शपथ!

 सीओ कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस-- दिलाई शपथ! अलीगंज!अलीगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को संविधान दिवस सीओ कार्यालय परिसर में मनाया गया सभी कर्मचारियों को संविधान दिवस की प्रस्तावना की शपथ दिलवायी गयी। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने कहा कि अथक प्रयास के बाद 1949 में 26 नवंबर के दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। भारत का संविधान देश के लोगों के लिए एक जीवंत और प्रेरणादायक दस्तावेज है जिसने न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच शक्तियों के बंटवारे को औपचारिक रूप दिया है। किसी भी सभ्य समाज के संचालन के लिए कुछ नियम कायदों की जरूरत होती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में संविधान के जरिए इसकी व्यवस्था की जाती है। दरअसल संविधान किसी भी देश की शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया एक दस्तावेज होता है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अरुण पवार सहित समस्त पुलिस स्टाप ने शपथ ली। @samachar24news

दो खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर

 दो खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर सिकंदराराऊ।  थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ी के निकट दो खड़े ट्रक में एक ट्रक ने पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में बैठे ड्राइवर व कं को गंभीर चोट आई और क्लीनर को गाड़ी के मलवा से निकलकर सीएचसी पहुंचाया गया। ड्राइवर ट्रक की केबिन में फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और सूचना कर इलाका पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे हुए ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया। परंतु वह असफल रहे। तत्काल हाइड्रा मशीन को बुलवाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी की केबिन की चद्दर काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकल गया।@samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

 महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस सिकंदराराऊ। रविवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हिमांशु रॉय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्लेटफार्म  गूगल मीट के माध्यम से संविधान: एक जीवंत दस्तावेज विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन करवाया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने व्यापक रुचि दिखाते हुए सहभागिता की. आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की।  संगोष्ठी में मुख्यवक्ता ने वर्तमान लोकतंत्र में संविधान की प्रासंगिकता और उससे देश के प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर अपने विचारों को छात्र-छात्राओं के समक्ष विस्तृत रूप में रखा और सरकारों को उत्तरदायी और कल्याणकारी नीति निर्धारित कर शासन एवं प्रशासन में समुचित रूप में जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने को सचेत किया ।  संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं आकाश पुंडीर, रोहित कुमार...

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

 हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल सिकंदराराऊ।  थाना क्षेत्र के गांव बिलार के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने  टक्कर मार दी।घायल बाइक सवार को सूचना पर पहुंची 1033 एम्बुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया । मलखान सिंह पुत्र रामलाल निवासी अकराबाद अपनी मोटरसाइकिल से अकराबाद से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था । किसी अज्ञात वाहन ने इसकी मोटरसाइकिल को बिलार गांव  के पास टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सूचना देकर हाईवे की एंबुलेंस 1033 को बुला लिया और घायल मलखान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।  डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। @samachar24news

बाइक ने साइकिल को टक्कर मारी, दो लोग घायल

 बाइक ने साइकिल को टक्कर मारी, दो लोग घायल सिकंदराराऊ।  स्थानीय पीएनबी बैंक के पास बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।  अमित कुमार पुत्र सिताब  सिंह निवासी गाँव  बसई और उसका साथी देवेश पुत्र मदन निवासी गाँव बसई अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे जब वह पीएनबी बैंक के पास पहुंचे तो उनकी टक्कर एक साइकिल  से हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार डिवाइडर में टकराकर जमीन पर गिर पड़े । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।  स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए तत्काल ई रिक्शा से ही दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर बताते हुए आनन फानन में उनको रेफर कर दिया। @samachar24news

श्रीमद्भागवत कथा में व्यासजी श्री ठाकुर जी महाराज ने सप्तम दिवस पर शुकदेव जी पूजन एवं कथा सार सुनाया

 श्रीमद्भागवत कथा में व्यासजी  श्री ठाकुर जी महाराज ने सप्तम दिवस पर शुकदेव जी पूजन एवं कथा सार सुनाया सिकंदराराऊ।  ग्राम महामई सलावत नगर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासजी  श्री ठाकुर जी महाराज ने सप्तम दिवस पर शुकदेव जी पूजन एवं कथा सार सेंकड़ों भक्तों को सुनाया। समाजसेवी आकाश दीक्षित ने व्यास पीठ पूजन किया एवं व्यास जी को पटका  पगडी एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया।   इस अवसर पर साथ में दुर्गेश , हर्ष पाठक, सोहित दीक्षित, रोहित दीक्षित ने भी व्यास जी से आशीर्वाद लिया। आयोजक पवन शर्मा, रोहतास शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, आवास शर्मा, विशाल शर्मा, गगन शर्मा, आदित्य लेखपाल, उमेश शर्मा, मयंक शर्मा सागर, जगदीश तोमर, सतीश दुबे, ओपी शर्मा, बबलू शास्त्री, सुधा शर्मा, आशा शर्मा, उजाला शर्मा, ज्योति शर्मा, गुंजन शर्मा आदि सैकड़ों भक्त ने भागवत कथा का रस पान किया । @samachar24news

पुलिस अधीक्षक ने “संविधान दिवस-2023” के अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों से संबंधित दिलाई शपथ

 पुलिस अधीक्षक ने “संविधान दिवस-2023” के अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों से संबंधित दिलाई शपथ  हाथरस।   पुलिस अधीक्षक  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा “संविधान दिवस-2023” के अवसर पर क्वाटर गार्ड पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी गणों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान दिवस के बारे में बताते हुए अवगत कराया कि संविधान दिवस वर्ष 2015 से मनाया जा रहा है । हम इस वर्ष 9 वां संविधान दिवस मना रहे हैं । 26 नवम्बर 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था । हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है । संविधान दिवस डा भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयन्ती से प्रति वर्ष संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढावा देने के लिए मनाया जाता है । संविधान हमें आजाद देश का नागरिक...

गांव कपसिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माता रानी के जागरण का हुआ आयोजन

सिकंदराराव क्षेत्र के गांव कपसिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। जिसको लेकर बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया। माता रानी का भव्य और मनमोहक दरबार लगाकर मां काली की करतब झांकी के साथ देवी जागरण का शुभारम्भ हुआ तो लोग जोश और उत्साह से भर गए। देवी जागरण में हाथरस और मैनपुरी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों के मन को मोह लिया और मैया रानी के भक्त हाथ उठाकर माता के जयकारे लगाने को विवश हो गए। कार्यक्रम के बीच बीच में राधा कृष्ण, सुदामा, महादेव तथा नंदी बाबा की झांकियों ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। पूरी रात चले देवी जागरण से सुबह तक गांव का पूरा वातावरण भक्तिमय होकर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस जंक्शन पर शिकायतों को सुना

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस जंक्शन पर  शिकायतों को सुना   हाथरस  थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्दिष्ट किया...

पुलिस-प्रशासन-11 एवं मीडिया -11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

 पुलिस-प्रशासन-11 एवं मीडिया -11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हाथरस।   ऑपरेशन जागृति व मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी  श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जनपद  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद हाथरस के रिजर्व पलिस लाईन हाथरस के परेड ग्राउण्ड में पुलिस-प्रशासन 11 एवं मीडिया-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग ले रहे पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं मीडिया के पदाधिकारीयों की क्रिकेट टीम मौजूद रहीं । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा  को बुके भेंटकर कर उनका स्वागत किया गया । तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  ने फीटा काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया  तथा क्रिकेट मैच में भाग ले रहे दोनों टीमों के खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया गया ।  क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन-11 टीम  ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । पुलिस प्रशासन 11 टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छः विकेट खोकर 203 रन बनाए । मीडिया-11 टीम द्वारा लक्ष्य 204 र...

हर्ष फायरिंग के मामले में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, विडियो की तलाश

 हर्ष फायरिंग के मामले में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, विडियो की तलाश एटा।  हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस में अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घरवालों में   पटाखे चलने से लगने की बात कही है । पुलिस विडियो को तलाश कर रही है। बता दे कि थाना जैथरा के गांव वीरवानी निवासी शीला देवी को शुक्रवार शाम को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगना बताया गया था। मामले में दरोगा संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जांच करने के लिए पुलिस शनिवार को घर पहुंची। घायल महिला और घरवाले नही मिले थे। आगरा में उपचार कराने गए है।  पूरे मामले में पुलिस का कहना है की घायल के घरवालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने यह कहा  हैं की चोट गोली लगने से नहीं लगी है । वपटाखे चलने से चोट लगी है। एसओ राजकुमार सिंह का कहना है मामले में दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विडियो भी तलाश किए जा रहे है। @samachar24news

दो मैक्स पिक अप आपस में भिड़ी

 दो मैक्स पिक अप आपस में भिड़ी अलीगंज। अरविंद उर्फ भूरे 30 पुत्र नानक चंद्र निवासी विजेदपुर अलीगंज डीजे चलाता था। शनिवार को भरगेन से डीजे बजा कर मैक्स  पिकअप लौट रहा था। रामपुर और अलीगंज के बीच पहुंचे।  सामने से  आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। दूसरी पिक अप में सरिया लदी हुई थी।जिससे युवक घायल हो गया है। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया है। @samachar24news

उत्साह से मनाई गई देवोत्थान एकादशी का पर्व !

 उत्साह से मनाई गई देवोत्थान एकादशी का पर्व ! अलीगज। देवोत्थान एकादशी का पर्व शहर समेत पूरे जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरुबार को मनाया गया। घरों के आंगन में रंगोली सजाकर भगवान विष्णु के चरणों में गन्ना सिंघाड़ा तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजन किया। देवोत्थान एकादशी गांव से लेकर शहर तक धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने अपने घरों में रंगोली से चौक बनाए। घर में गन्ना लाकर चौक पर उसका रस चढ़ाया गया। बाद में गन्ने का प्रसाद वितरण किया गया। इस दिन से ही हिंदू रीति रिवाज के अंतर्गत विवाह समारोह शुरू हो जाते हैं। इस दिन गन्ना का चढ़ावा होने पर किसान अपने गन्ने के खेतों की रखवाली करते नजर आते हैं। नगर के  कई जगहों पर विक्रेता महंगे दामों पर गन्ना बेचते दिखाई दिए। एकादशी पर गन्ना पूजन करने के बाद किसान अपना गन्ना मिल में भेजना शुभ मानते हैं। गन्ना विक्रेता ने प्रति गन्ना 10 से 15 में बेचे। प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह धूमधाम से मनाया गया। कार्तिक महीने की प्रबोधिनी एकादशी को पूरे 4 माह तक सोने के बाद जब भगवान विष्णु जाते हैं तो सबसे पहले...

जन्मदिन की खुशी में बज रहे डी. जे पर चली गोली,हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत,एक घायल नाना ने रायफल से किया फायर,मातम में बदली खुशियां आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला

 जन्मदिन की खुशी में बज रहे डी. जे पर चली गोली,हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत,एक घायल नाना ने रायफल से किया फायर,मातम में बदली खुशियां आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला  एटा जनपद के निधौली कलां थाना क्षेत्र गांव गांव कासिम पुर में जन्मदिन की खुशी में बज रहे डी जे पर हर्ष फायरिंग होने की वजह से बड़ा हादसा हो गया।कार्यक्रम स्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में गोली लगने से तार टूट गया।हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति करेंट की चपेट में आने से घायल हुआ है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतान हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  घटना देर रात्रि की है जहां निधौली कलां थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के निवासी दीपू के एक वर्षीय पुत्र रजत का जन्मदिन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया था।बर्थडे कार्यक्रम में हिस्सा लेने तमाम नाते रिस्तेदार भी पहुंचे थे।जन्मदिन की खुशी में दावत ,और डीजे का इंतजाम भी...

तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा मासूम बच्ची और मां की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,बाइक सवार हुआ घायल रिस्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहा था परिवार गुस्साए परिजनों ने शव को उठाते वक्त जताई नाराजगी

 तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा मासूम बच्ची और मां की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,बाइक सवार हुआ घायल रिस्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहा था परिवार गुस्साए परिजनों ने शव को उठाते वक्त जताई नाराजगी  जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में आरएस ईट भट्ठा के समीप बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया।सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां और ढाई वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई है,सड़क हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है।प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार की स्थित सामान्य है।सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची है।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वी ओ - जैथरा थाना क्षेत्र के आर एस ईंट भट्ठे के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने रिस्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को रौंद दिया ।बताया जा रहा है की जैथरा थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव से वीरेश अपनी पत्नी सुनीता और ढाई वर्षीय पुत्री नित्या के साथ रिस्तेदारी में शामिल होने जा रहा था।तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया।मां और पुत्री की  घटना स्...

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 3 हत्या अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल अवैध असलहा कारतूस बरामद

 थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 3 हत्या अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल अवैध असलहा कारतूस बरामद   हाथरस थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन हाइवे पर हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। निशांदेही से आलाकत्ल अवैध असलहा कारतूस बरामद किए हैं।  18.11.2023 को वादी रामदमन पुत्र त्रिलोक चन्द्र निवासी विधापति नगर वालापट्टी रोड, नई वस्ती, थाना कोतवाली हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि वादी का भाई गोपाल वार्ष्णेय(उम्र करीब 22 वर्ष) जो उसके चचेरे भाई हरीश वार्ष्णेय के हाथरस जंक्शन स्थित एयरटेल स्टोर पर नौकरी करता था । दिनांक 17.11.2023 को घर से काम करने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नही आया । दिनांक 18.11.2023 को वादी को जानकारी हुई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई की हत्या कर शव को निर्माणाधीन हाईवे के किनारे आधा मिट्टी में दबा दिया है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर मु0अ0सं0 319/...

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव का सिकंदराराऊ में भव्य स्वागत

 प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव का सिकंदराराऊ में भव्य स्वागत सिकंदराराऊ।  प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की एक बैठक मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश महासचिव एवं हाथरस जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी का सिकंदराराऊ आगमन पर नरेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश प्रवक्ता देवेश सिसोदिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनमोहन, प्रदेश संगठन मंत्री रामसेवक शर्मा मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया । शीघ्र ही संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी की घोषणा की जाएगी।  प्रदेश महासचिव एवं हाथरस जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा लाई जा रही नई शिक्षा नीति के चलते 2025 के बाद निजी स्कूलों का संचालन बहुत ही जटिल हो जाएगा। नई मान्यता के लिए भी इतने कड़े प्रावधान किए गए हैं कि कोई भी छोटे स्कूल का संचालक मान्यता के बारे में सोच भी नहीं सकता। नई शिक्षा नीति की तलवार छोटे स्...

खाटू श्याम भजन संध्या में भक्ति में लीन होकर रात भर झूमे श्रद्धालु

 खाटू श्याम भजन संध्या में भक्ति में लीन होकर रात भर झूमे श्रद्धालु सिकंदराराऊ।    श्री लाडला खाटू वाला सेवा समिति  द्वारा गुरुवार को श्रीश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर नगर  की रामलीला मैदान में भाव खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर होकर झूमते रहे। भजन गायक माधुरी निखाडे भोपाल एवं राजा सांवरिया आगरा ने अपने लोकप्रिय भजनों की धुन पर सभी श्रद्धालुओं को झूम के लिए मजबूर कर दिया।  इस अवसर पर  पंकज गुप्ता, वैभव गुप्ता , राजेंद्र अग्रवाल, मनोज परी  वाले , सौरव कोहली,  मोनू महेश्वरी, हर्ष वार्ष्णेय, राधे वार्ष्णेय, तिलक वार्ष्णेय, राजकुमार वार्ष्णेय, देवेश सक्सेना, कपिल सक्सेना , करण राजोरिया, तुषार वार्ष्णेय , सौरभ वार्ष्णेय,  शिव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। @samachar24news