थाना सकीट पुलिस द्वारा चोरी हुए ट्रेक्टर ट्राल,253 सीमेन्ट बोरी व दो आयशर केंटर सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी सकीट कृष्ण मुरारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य में अभियुक्तगणो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा चोरी किये हुये ट्रैक्टर ट्राल,व 253 सीमेन्ट बोरी व 2 आयशर कैन्टर सहित शहीद पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला काजी सकीट,अशोक कुमार पुत्र छोटे लाल मोहल्ला गंज सकीट,शोएव पुत्र मुख्तयार मोहल्ला सराय सकीट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट पर अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चले कि 14 नवम्बर को कोतवाली कासंगज जनपद कासंगज में राजवीर साहू पुत्र हरिप्रसाद शाहू निवासी ग्राम नदरई गेट थाना कासंगज जनपद कांसगज के द्वारा अपने ट्रैक्टर स्वराज ट्राला में लदे श्री सीमेन्ट की 400 बोरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था । जिससे सम्बन्धित चोरी गये ट्रैक्टर व ट्राला व सीमेन्ट की 372 बोरी जिन्हे अभियुक्तगणो द्वारा दो आयशर कैन्टर से ग्राम रामगढी थाना जलेसर जनपद श्री राधे इन्टरप्राइजेज इण्टर लाकिग ईट निर्माण इकाई मालिक शकुन्तला देवी पत्नी दामोदर सिंह यादव ग्राम नगला महासुख थाना जलेसर पहुँचाया था । थाना सकीट पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर चोरी गये ट्रैक्टर स्वराज ट्राला व सीमेन्ट की 253 बोरी व दो आयशर कैन्टर मय तीन अभियुक्तगण सहित 18 नबम्बर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया इस सम्बन्ध में थाना सकीट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
वही थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अलावा
सुधीर कठेरिया पुत्र नामालूम निवासी मौ0 सराय कस्बा व थाना सकीट एटा । (चालक कैन्टर)
, ब्रजेश पुत्र केहरी सिंह निवासी ग्राम शेखपुरा कस्बा व थाना सकीट एटा । (मालिक कैन्टर स्वामी ), शकुन्तला देवी पत्नी दामोदर यादव निवासी ग्राम नगला महासुख थाना जलेसर जनपद एटा ( मालिक श्री राधे इन्टरप्राइजेज इण्टर लाकिग ईट निर्माण इकाई रामगढी थाना जलेसर जनपद एटा भी प्रकाशन में आये है।
पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।जांच कर बेधानिक कार्यवाही की जा रही है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें