जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस जंक्शन पर शिकायतों को सुना
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्दिष्ट किया गया । इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल, थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच करते हुए उनका त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें