सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गांव गिनौली किशनपुर में अज्ञात चोर खेत से मोटर खोल कर ले गए

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में अज्ञात चोर खेत से मोटर खोल कर ले गए। चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।  ललित कुमार पुंडीर निवासी गांव गिनौली किशनपुर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके खेत पर समरसेबल लगा हुआ है। गत रात्रि अज्ञात चोर खेत से समरसेबल की मोटर खोलकर ले गए। जब वह रविवार की सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब थी। मोटर को काफी देर तक तलाश किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। @samachar24news

सिकंदराराऊ में सोमवार को धूमधाम से निकलेगी भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा

सिकंदराराऊ।  नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 1 जनवरी 2024 को पूर्वाहन  11:00 बजे से भव्य कलश शोभायात्रा नगर में भ्रमण करेगी । जिसमें समस्त धार्मिक प्रेमी सज्जन बन्धु  माता बहनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। अयोध्या जी से आये अक्षत को सम्मान सहित कलश यात्रा के साथ जन जागरण यात्रा रहेगी। जिसमें समस्त समाज सहभाग करें। उक्त जानकारी को विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना तथा पवन कुमार वार्ष्णेय प्रचार मंत्री ने दी है। @samachar24news

चेकिंग के दौरान सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा- कारतूस बरामद

सिकंदराराऊ।  थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद  हुए हैं।   पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में  प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने रात्रि 9:00 बजे करीब हाथरस रोड पर कार्यवाही करते एक अभियुक्त भिखारी उर्फ भिक्खा पुत्र प्रेमपाल  निवासी गिहारा बस्ती नगला शीशगर कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । @samachar24news

एसपी ने मंगलायतन का निरीक्षण कर नव वर्ष पर आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना सासनी क्षेत्रान्तर्गत मंगलायतन तीर्थधाम का भ्रमण कर नववर्ष-2024 के दृष्टिगत आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी की गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक का स्वागत मंगलायतन तीर्थधाम के प्रबन्धक सुधीर जैन द्वारा पट्टिका पहनाकर किया गया ।  पुलिस अधीक्षक  द्वारा नववर्ष के दृष्टिगत मंगलायतन तीर्थधाम पर घूमने आने वाले पर्यटकों व श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सतर्क दृष्टि रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । @samachar24news

पुलिस अधीक्षक ने थाना सासनी का किया औचक निरीक्षण

हाथरस।   पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल द्वारा थाना सासनी का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी  केशव दत्त शर्मा एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक सासनी को थाने की क्षतिग्रस्त बाउन्ड्री बॉल को पुनः निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया । थाना परिसर भ्रमण के दौरान माल मुकदमाती के सही रख-रखाव हेतु तथा लावारिस वाहनो की नीलामी, MV ACT में सीज वाहनों के मालिकों से सम्पर्क कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय मे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा उनके द्वारा थाने के डाक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा अपराध रजिस्टर व डाक रजिस्टर को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।  इसी ...

द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के समापन पर बस ड्राइवर एवं जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरुक

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बस अड्डा जलेसर रोड में “द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” का समापन किया गया । इस अवसर पर समाजसेवी अशोक कपूर लाइन्स क्लब हाथरस, बस यूनियन अध्यक्ष प्रमोद सिसौदिया, पी0टी0ओ0  रामबाबू, रोडवेज बस प्रभारी वीरी सिंह आदि एवं बस चालक व अन्य लोग मौजूद रहे ।  समापन सामारोह के अवसर पर प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल द्वारा उपस्थित सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया गया तथा उपस्थित जनमानस व बस ड्राइवरों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क पर चलते समय हमेशा दो पहिया वाहन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, शराब पीकर, ईयर फोन लगाकर वाहन ना चलाने आदि सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।  प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल द्वारा बताया गया कि यातायात हमें किसी ना किसी रूप में प्रभावित करता है तथा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है । जितनी मृत्यु अपराधिक घटनाओं में नहीं होती हैं, उससे अधिक मृत्यु सडक दु...

पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त 10 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में एक सादा समारोह में 10 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।  अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक श्रीचन्द्र, उपनिरीक्षक शिवशंकर सारस्वत, उपनिरीक्षक राजपाल सिंह, उ0नि0  चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी बच्चू सिंह, आर.एस.आई.  ओम प्रकाश, मुख्य आरक्षी चालक उमाशंकर शर्मा, लिडिंग फायरमैन  रामकिशोर, फालवर  राजवीर सिंह द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया।  पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने राधा मोहन दास अग्रवाल , सांसद को किया सम्मानित

दिल्ली।  अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों का एक शिष्ट मंडल परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन के नेतृत्व में राधामोहन दास अग्रवाल जी संसद सदस्य राज्य सभा एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के हाल दिल्ली में भेंट करके अग्रवाल को सम्मानित किया।  ज्ञात हो कि राधामोहन दास अग्रवाल ने विगत 20 एवं 21 जनवरी 2023 में बिहार राज्य पंचायत परिषद , पटना में   सत्य प्रकाश ठाकुर तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय पंचायत परिषद की कार्य समिति एवं महासमिति  की बैठक में परिषद के मुख्य महामंत्री शीतला शंकर विजय मिश्र ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया था कि 73,74वें संविधान संशोधन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को प्रदत्त अधिकारों को हस्तानंतरित करने एवं समस्त निर्वाचित , ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों , ज़िला परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत , नगर पालिका एवं नगर निगमों के मेयर , चेयरमैन आदि को नियमित मासिक वेतन , भत्ता एवं पेंशन आदि विधायकों ,विधान परिषद सदस्यों एवं सांसदों की तरह प्रदान करने के लिए एक और स...

एक्सीडेंट होने पर चालक को 12 साल की कैद और 10 लाख जुर्माने का कानून बनाने पर ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम

सिकन्दराराऊ ।   ट्रक ड्राइवरों ने जीटी रोड पर गाँव रतिभानपुर के पास चक्का जाम करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे एक्सीडेंट होने पर ड्राइवर को 12 साल की सजा और 10 लाख जुर्माने का कानून बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।  बता दें कि सरकार के द्वारा एक नया कानून लाया गया है जिसमें ड्राइवर के द्वारा एक्सीडेंट होने और घायल को सड़क पर छोड़ने पर दोषी पाये जाने पर ड्राइवर को 12 साल तक की सजा हो सकती है और साथ ही 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जब इस बात की जानकारी ट्रक ड्राइवरों को हुई तो उनमें आक्रोश छा गया है और उसी दिन से कहीं ना कहीं उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज हाथरस जिले के दिल्ली कानपुर जीटी रोड पर स्थित गाँव रतिभानपुर के पास ट्रक चालकों के द्वारा हाईवे पर अपने ट्रक खड़ा कर चक्का जाम कर दिया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस कानून को हटाने और संशोधन की मांग की गई। उनका कहना है कि अगर यह कानून नहीं हटाया जाता है तो उनका यह चक्का जाम अनवरत जारी रहेगा। @samachar24news

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के चलते हाथरस सिटी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी जीआरपी आगरा ने लिया जायजा

  हाथरस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के चलते हाथरस सिटी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी जीआरपी आगरा ने निरीक्षण किया।   आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाना है। जिसको लेकर रेलवे जीआरपी आगरा के एसपी आदित्य लाहंगे  द्वारा हाथरस सिटी स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जहां उनके द्वारा जीआरपी थाने शस्त्रागार प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया गया वहीं उनके द्वारा बताया गया कि आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री का प्राण प्रतिष्ठा का जो कार्यक्रम है। उसको लेकर सीसीटीवी कैमरा , प्लेटफार्म की सुरक्षा ,सर्कुलेट एरिया की सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया गया है वहीं उन्होंने बताया कि 2022-23 की घटनाओं की जानकारी ली गई । जहां 2023 में उनके द्वारा कम घटनाएं होना पाया गया है। स्टेशन पर और क्या सुरक्षा के व प्लेटफार्म सुरक्षा की व्यवस्थाएं की जा सकती हैं उसको लेकर अधिनस्थी को निर्देशित किया गया है। @samachar24news

एडीआरएम ने किया हाथरस जंक्शन स्टेशन का औचक निरीक्षण ,कमियां पाए जाने पर जताई नाराजगी

हाथरस।  एडीआरएम ने हाथरस जंक्शन स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर  नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए।  एडीआरएम जनरल प्रयागराज संजय सिंह द्वारा आज हाथरस के दिल्ली हावड़ा रूट पर स्थित हाथरस जंक्शन स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया जहां, उन्हें प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली जिसको देखकर उनकी भृकुटियां तन गई और उन्होंने साफ सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए वहीं तत्काल टिकटों के वितरण में अनियमितता पाये जाने पर कर्मी को उनके द्वारा फटकार लगाते हुए प्रयागराज अटैच किया गया है, और स्टेशन मास्टर को तत्काल टिकट वितरण की व्यवस्था में सुधार करवाने के निर्देश दिए, वहीं जनता की मांग पर रेलवे प्लेटफार्म पर फुट ओवर ब्रिज बनवाए जाने का उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है, रेलवे स्टेशन कैंटीन संचालक के द्वारा CMI द्वारा उनके ऊपर फर्जी जुर्माना लगाए जाने की जब उनसे शिकायत की गई तो एडीआरएम ने तत्काल CMI के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही गई है।एडीआरएम के औचक निरीक्षण से रेलवे स्टाफ में हड़कम्प मचा रहा। @samachar24news

बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना सड़कों पर काल बनकर घूम रहे सांड, ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा आते हैं नजर- अखिलेश यादव बलिदानी मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

  एटा।* अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों और सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया यहां बलिदानी मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने शहीद केपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद यहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों पर पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देते हैं। इस सरकार में बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों व सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। यहां एक ही प्रकार के लोगों की सरकार चल रही है। पहले हम पर आरोप लगाए जाते थे। आज समाज का हर वर्ग दुखी दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सांड सड़कों से लेकर खेतों तक काल बनकर घूम रहे हैं। आए दिन किसानों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। इसके अलावा एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने का जो मौका शहीद के परिवार ने दिया है उसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। @samachar24news

1 किलो 300 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी दबोचा

एटा।* अवैध शराब व नशीला पदार्थ बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक किलो 300 ग्राम गाँजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम बहगो को जाने वाले रोड से सौरभ  पुत्र शिवराम निवासी सराय बस अड्डा मोहल्ला विकास नगर नई बस्ती थाना अलीगंज को एक किलो 300 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया। गांजा आरोपी को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक जयकिशन, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विपिन भाटी, कांस्टेबल मधुसूदन, कांस्टेबल दुर्गेन्द्र सिंह, कांस्टेबल तेजवीर सिंह उपस्थित रहे। @samachar24news

एमएलसी आशू भैया नें जनता को नमो ऐप के बारे में बताया नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री से बात कर अपने विचार कर सकते हैं सांझा

एटा।* नमो यानी नरेंद्र मोदी ऐप यूजर्स तक लेटेस्ट इंफॉर्मेशन, अपडेट पहुंचाता है. साथ ही, इसकी मदद से आप अलग-अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं। नमो ऐप प्रधानमंत्री से मैसेज और ई-मेल पाने का शानदार माध्यम है. इसके जरिए आप प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं और अपने सुझाव उनके साथ साझा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी आप इस ऐप के जरिए सुन सकते हैं. यह मोबाइल ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है. साथ ही, इसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेंस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है. भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी आशु भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि नमो ऐप के जरिए मोदी सरकार ने बीजेपी सांसदों के कामकाज का फीडबैक लेने का अभियान शुरू किया है. कौन सांसद किस क्षेत्र में कितना लोकप्रिय है, किसके कामकाज से कहां की जनता कितनी खुश है, इस सर्वे को जनता के बीच शेयर किया जायेगा. नमो ऐप पर जनता अपने क्षेत्र में नये उम्मीदवार के दो विकल्प भी बता सकती है। लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नहीं रह गये, यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों ने जोर शोर ...

मकान के पीछे पड़ा मिला युवक का शव, फैली सनसनी

एटा।* थाना सकीट के मोहल्ला उरहैना स्थित एक मकान के पीछे शनिवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। परिजन युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण सीओ व अन्य अधिकारियों ने किया और डॉग स्क्वाइड व फोरेंसिक टीम भी जांच की। थाना सकीट क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी 38 वर्षीय शीलेंद्र यादव का शव कस्बा के मोहल्ला उरहैना में स्थित मकान के पीछे पड़ा मिला है। भाई कौशल यादव ने बताया कि हत्या कर शव को मकान के पीछे डाला गया है। अगर छत से गिरता तो शरीर पर चोटों के निशान होते, लेकिन शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पहले हत्या की गई है और बाद में शव को मकान के पीछे रख दिया है। बताया कि भाई करीब 10 साल पहले बीएसएफ की नौकरी छोड़कर घर आ गए थे। जबकि भाभी का कोई भाई नहीं है। इसके चलते माता-पिता की देखभाल करने के लिए शादी के बाद से ही अपने मायके गांव गणेशपुरा शरीफपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी में रहती आ रही हैं। दो बच्चे हैं, वह भी भाभी के पास ही रहते हैं। जबकि भाई कस्बा सकीट स्थित मकान प...

चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्ता

एटा।* थाना अवागढ़ पुलिस नें चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार। थाना अवागढ़ पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी इकबाल पुत्र कंचन निवासी गिहार कालौनी थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे। @samachar24news

आपसी मतभेद के चलते अलग हुए परिवार को समझाकर कराया एक

  एटा।* महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। थाना पिलुआ के वरिगवां निवासी जयप्रकाश पुत्र पुरन सिंह व प्रतिवादी श्रीमती निशा पुत्री राजेश निवासी बिछौली थाना मेरापुर फर्रूखाबाद में आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर डॉ अशोक कुमार पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश पूजा मौजूद रहे। @samachar24news

हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में दो लड़कियों के मोबाइल चोरी

सिकंदराराऊ ।  नगर के ईदगाह रोड पर चल रही हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में दो लड़कियों के मोबाइल चोरी हो गए। जिसकी सूचना प्रदर्शनी में स्थापित पुलिस चौकी पर दी गई लेकिन छानबीन के बावजूद चोर का कोई पता नहीं चल सका ।  नगर के एक मोहल्ला निवासी युवतियां हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में घूम रही थी तभी एक दुकान पर सामान खरीदते समय उनका बैग चोरी हो गया जिसमें में उनके दो मोबाइल फोन रखे थे। जब युवतियों को बैग गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रदर्शनी में चारों तरफ उचक्कों की तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला l इसके बाद घटना की सूचना प्रदर्शनी में स्थापित पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को दी l पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो कुछ भी नहीं पता चला l वहीं मोबाइल गायब होने से युवतियों का रो-रो कर बुरा हाल था l हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में कस्बा इंचार्ज ललित शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया l @samachar24news

चेकिंग के दौरान 2 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार।

अलीगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में लगातार चलाये जा रहे अभियान में अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 किलो गांजा के दो लोगों को गिरफ्तार किया।शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण पवार हमराह फ़ोर्स के साथ अलीगंज में दिन में चेकिंग अभियान चला रहे थे।चेकिंग के दौरान दो लोग संधिग्ध दिखे पुलिस को देखकर हड़बड़ा गये।और भागने का प्रयास किया पुलिस ने अलीगंज रामलीला ग्राउंड के समीप दो लोगों को पकड़ा पकड़ने पर पुलिस ने तलाशी ली तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो गांजा मिला उन्होंने अपने नाम दिव्यांशु उर्फ़ गोविन्द पुत्र सर्वेश निवासी नगला चन्दन थाना अलीगंज व गगनदेव पुत्र बहोरन निवासी नगला दांडी थाना जैथरा बताया पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा। @samachar24news

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

  हाथरस।   पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में शुक्रवार को परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई।   सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, घटनास्थल किट, हूटर आदि को चेक किया गया तथा गाडियों के रखरखाव के सम्बन्ध में प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित मैस की व्यवस्था को देखा गया । निरीक्षण के दौरान मैस की अच्छी साफ-सफाई व्यवस्थाओं हेतु मैस में नियुक्त कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर जवानों हेतु बनने वाले भोजन...

जयंती समारोह में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को याद कर भावुक हुए समर्थक

सिकंदराराऊ।  रामवती कुंज में पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर  उपाध्याय की 67 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके समर्थकों द्वारा पंडित रामवीर उपाध्याय पुण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी डीपी भारती, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय एवं ब्लाक प्रमुख हसायन डीपी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित ने किया एवं अध्यक्षता पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे पंडित रामवीर उपाध्याय के समर्थकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वहीं एक एलईडी के माध्यम से पंडित रामवीर उपाध्याय के पुरानी वीडियो को दिखाया गया व पुराने भाषणों को सुनाया गया जिसे देखकर  स्वयं सीमा उपाध्याय एवं समर्थक भावुक हो गये। उनके चेहरे पर अपने नेता की  याद झलक रही थी । तमाम कार्यकर्ता अपने नेता को याद करते हुए मायूस  बैठे थे ।  वहीं कार्यक्रम में आए अतिथियों ने प...

50 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार मौके से एक तमंचा, कारतूस, कार व नगदी बरामद

एटा।* जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वृहद चेकिंग अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्रांतर्गत हुई गौकशी की घटना में फरार चल रहा 50 हजार का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल। अभियुक्त के कब्जे एवं मौके से एक अवैध तमंचा, तीन भरे व चार खाली कारतूस, नगदी एवं एक कार को किया बरामद। थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान मरथरा चौकी क्षेत्र में जिरसमी नहर के पास एक ईको कार अमापुर की तरफ से एटा की तरफ आती हुई दिखाई दी जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो, व्यक्तियों द्वारा कार को भगाने का प्रयास किया गया, घेराबंदी के कारण कार को भगा ले जाने में असमर्थ रहने पर, दोनो अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अभियुक्त खालिद पुत्र शकील निवासी थक्का थाना सैद नगली जिला अमरोहा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको मौके से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित...

कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों में 29 व 30 दिसंबर को अवकाश घोषित

हाथरस।  जिलाधिकारी अर्चना वर्मा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों में 29 व 30 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है। @samachar24news

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ,कार्यालय प्रमुख की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  सिकंदराराऊ।  नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ,कार्यालय प्रमुख की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ होडिल सिंह प्रदेश निरीक्षक आलोक अग्रवाल ,सीए  डॉअनिल कुमार गर्ग, कालीचरण गौतम ,भूपेंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डा विष्णु सक्सैना  ने मां सरस्वती के समक्ष दी प्रज्ज्वलन कर किया।  कार्यशाला में आए हुए अधिकारियों ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कार्यालय प्रमुख की भूमिका को बताते हुए कहा कि हमें विद्या भारती से प्राप्त सूचनाओं विद्यालय के अवकाश शिक्षा विभाग की सूचनाओं तथा शासन की सूचनाओं का विधिवत पालन करना चाहिए । विद्यालय में कार्य का लेखा-जोखा पंजियों का रख रखाव  रखना चाहिए । इस पर विस्तार से चर्चा कीजिए । आचार्य की नियुक्ति मातृ संस्था के अनुरूप हो कार्य में व्यवस्थिता तथा सुचिता रहे ।कार्यशाला के माध्यम से कार्य को गति देने का कार्य होता है । उससे कार्य में गुणवत्ता बढ़ती है । विद्यालय के शैक्षिक क्षेत्र में उन्नयन होता है।   इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ...

कलेक्ट्रेट के पास दुकानों से चोरी के मामले में एक चोर गिरफ्तार एवं मोटरसाइकिल समेत सामान बरामद

हाथरस। एसओजी टीम व थाना मुरसान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना मुरसान क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास बम्बे पर स्थित दुकानों में रात्रि में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 1 चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का 2 चैन सैट, 15 डिब्बे इंजन आँयल,4 टायर,3 ट्यूब मोटर साइकिल व 11 ट्यूब साइकिल आदि सामान व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बरामद की है।  अवगत कराना है कि दिनांक 26.12.2023 को ललित कुमार पुत्र ब्रजकिशोर निवासी नगला गजुआ थाना मुरसान द्वारा थाना मुरसान पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 25/26.12.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा 3 दुकानों में रखा सामान चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।   पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना का अनावरण करते हुए चोरों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुरसान को निर्दिष्ट किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 1 चोर पुष्पा उर्फ पुष्पेन्द्र कुमार प...

एसओजी और चंदपा पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा

हाथरस। एसओजी टीम व थाना चंदपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना चंदपा क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुये घटना में शामिल 1 शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। कब्जे से लूटे हुए 1800 रुपये नगद, आधार कार्ड,नशीला पदार्थ(डायजापाम) व अवैध-असलाह कारतूस बरामद किया।  अवगत कराना है कि दिनांक 17.12.2023 को वादी अम्बरीश पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम छौंडा थाना सासनी जनपद हाथरस द्वारा थाना चंदपा पर सूचना कि थाना चंदपा क्षेत्रातंर्गत बृजवासी होटल से कुमरपुर जाने वाले रास्ते पर मोटर साइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे बैग छिनकर भाग गए । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।   पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर थाना प्रभारी चंदपा को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 28.12.2023 को पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टैक्निकल इन्टेलिजेन्स व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन ...

डोनर कार्ड का दुरुपयोग कर रक्त की काला बाजारी करने के संबंध में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स ने दिया ज्ञापन

  हाथरस। बागला ब्लड बैंक में तैनात स्टाफ द्वारा डोनर कार्ड का दुरुपयोग कर रक्त की काला बाजारी करने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में एक ज्ञापन सीएमओ डा.मंजीत सिंह को दिया गया।     ज्ञापन में कहा कि ब्लड बैंक, बागल जिला संयुक्त चिकित्सालय हाथरस में तैनात स्टाफ द्वारा स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा लगाए गए शिविरों में एकत्रित रक्त को बेचने का कार्य किया जा रहा है। स्वयंसेवी संगठनों, रक्तदाताओं को मिलने वाले डोनर कार्ड अपने पास ही रख लेते हैं। उसके बाद वहां तैनात स्टाफ उन डोनर कार्ड का दुरुपयोग कर रक्त बेचकर काला बाजारी का कार्य कर रहें हैं।26 दिसंबर 2023 दोपहर लगभग 1:30 बजे मरीज हमीद खान को ए पॉजिटिव रक्त की सप्लाई दी गई है। जिसकी एवज में तैनात स्टॉप ने 2100 रुपये उस मरीज के परिजन से लिए हैं जबकि सरकारी फीस 1100 रुपये  ली जानी चाहिए और किसी संस्था का डोनर कार्ड लगाकर रक्त बेचने का कार्य किया है। जो कि अनैतिक कार्यों, रक्त की काला बाजारी की श्रेणी में आता है। तैनात ...

राम मंदिर को लेकर उत्सव की हुई शुरुआत,नगर में निकाली कलश यात्रा

अलीगंज। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। आज भाजपा और आरएसएस के द्वारा विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में नगर में कलश यात्रा निकाली गई। जिसको लेकर के कस्बा वासियों में बेहद उत्साह नजर आ रहा था। अलीगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौराहे से मातादीन चौराहे की तरफ जाते हुए रामशाला स्कूल पर समापन किया गया। कलश यात्रा के समय कस्बा वासी जय श्री राम नाम के नारे लगाते हुए बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में संपन्न कराया गया है। लोगों से आग्रह किया गया टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सजीव प्रसारण किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन हिंदू समाज के लोगों को अपने घरों को दीप मालाओं से सजाने का आग्रह भी किया गया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया जो लोग श्री रामचंद्र जी को काल्पनिक बताते थे वह लोग आज खुद काल्पनिक बनके रह गए हैं। राम लला अयोध्या में ही अपने मंदिर में जनवरी माह में बैठ जाएंगे। इस मौके पर बीज...

तंबाकू कुटन करके ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े टैक्स से बचने के लिए व्यापारी रात्रि में ढोते हैं माल

अलीगंज।* सीएम योगी के आदेश के बाद भी जिले की सड़कों पर बिना व्यवसायिक परमिट के ट्रैक्टर फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा बहुतायत प्रयोग व्यवसायिक गतिविधियों में हो रहा है। ये बिना रोकटोक के तम्बाकू, ईंट, सीमेंट, बालू, खाद आदि ढो रहे हैं। इससे परिवहन विभाग को प्रतिवर्ष करोड़ो रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। आए दिन इन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके साथ ही ट्रक आपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग लोग टैक्स से बचने के लिए ज्यादातर अपना माल रात्रि में ढोते हैं। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सूत्रों के द्वारा दो ट्रैक्टर ट्राली तंबाकू भरकर कुटन करके ट्रैक्टर में भरकर कायमगंज ले जा रहे थे तभी गस्त के दौरान उप जिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी द्वारा कैल्ठा चौराहे के समीप ट्रैक्टर चालक को रोका गया जिनसे पूछताछ की गई तथा ट्रैक्टर से संबंधित कागजात भी मांगे गए लेकिन ट्रैक्टर चालक कागजात उपलब्ध नहीं कर सका। जिसके चलते उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रत्येक त्रिपाठी ने ट्रैक्टरों को अपनी हिरासत में लेते हुए कोतवाली अलीगंज में दा...

नायब तहसीलदार ने रेन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण असहाय लोगों को वितरित किए कंबल

अलीगंज।* सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना गरीब व असहाय लोगों को करना पड़ता है। लेकिन सरकार के निर्देश के अनुसार सर्द मौसम में असहाय लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े जिसके चलते शाशन-प्रशासन के माध्यम से रैन बसेरे का इंतजाम करती है ताकि रात को आने वाला यात्री या वो लोग जिनके पास घर नहीं है और सड़कों पर सोते हैं वह लोग रात को रैन बसेरों में सो जाएं, ताकि उनको ठंड की वजह से किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जिसके चलते अलीगंज उप जिलाधिकारी प्रतीक पांडेय के नेतृत्व में सर्द मौसम के प्रकोप को देखते हुए नायब तहसीलदार नें क्षेत्र में भ्रमणकर रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण किया तथा साथ ही कम्बल वितरित भी किये। कड़कती ठंड और सर्द हवाओं का सिलसिला जारी हो गया है जिसके मध्य नजर उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक पांडेय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चौधरी ने रात्रि में अलीगंज कस्बा में भ्रमण कर रेन बसेरा व अलाव की व्यवस्थाओं को परखा। वही असहाय लोगों को तकरीबन 50 कंबल वितरित किए गए। रैन बसेरे की व्यवस्था रोडवेज बस स्टैंड अलीगंज और नगर पालिका में की गई है वही अलाव क...

पुलिस ने महिलाओं को दी अपराधियों से अपनी रक्षा एवं बचाव करने के टिप्स की जानकारी

सिकंदराराऊ  सिकंदराराऊ पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत वार्ड 19 के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में महिलाओं को जागरूक करने के लिए जन चौपाल लगाई। महिलाओं को अपराधियों से अपनी रक्षा एवं बचाव करने के टिप्स व जानकारी दी। हरहर महादेव मंदिर में वार्ड नंबर 19 की महिलाओं को एकत्रित कर महिला पुलिस एवं एसआई  ललित कुमार शर्मा ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी महिलाओं को प्रदान की। इस दौरान महिलाओं के लिये भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एस आई ललित कुमार शर्मा,दीपक नागर,महिला कांस्टेबल शिल्पी शर्मा, शैलेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, राकेश सेंगर सभासद एवं दर्जनों महिलाए मौजूद थीं। @samachar24news

मारपीट व जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

एटा।* थाना जैथरा पुलिस नें मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुख़वीर की सूचना पर मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों ज्ञान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा व सुल्तान पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा को नगला मोहन को जाने वाले रास्ते के पास से एक तमंचा व दो भरे कारतूस के साथ गिरफ्तार किये गये। उक्त प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक कपिल कुमार नैन, हेड कांस्टेबल अनिल चौहान, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल राजू बघेल उपस्थित रहे। @samachar24news

संदीप गुप्ता की याद में गरीब असहायों को किये कंबल वितरण 6000 कम्बलों का हुआ वितरण, कंबल पाकर खुश हुए लोग तहसील सभागार में वितरित किए गए कंबल गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म

अलीगंज।* जिले में ठंड की दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं। लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है। जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है। जाड़े की जैसे ही शुरुआत हुई, तो निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ा बांटने के लिए सामाजिक लोगों के हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड के ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में जुटने लगे हैं। सीमेंट के व्यवसाई संदीप गुप्ता की  अलीगढ़ में गोली मारकर के हत्या कर दी गई थी। बुधवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि अलीगंज में एस एस रिसोर्ट में मनाई गई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। शीत लहर को देखते हुए कायमगंज रोड स्थित कंबल वितरण अयोजन में करीब 6000 कांबलो का वितरण किया गया। क्षेत्र और नगर के गरीब और असहाय परिवार को कंबल बांटे गए। जिसको लेकर के टोकन पहले ह...