सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सभी को गीता का अध्ययन करके व्यवहारिक जीवन में अपनाना चाहिए



सिकंदराराऊ।

 स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गीता जयंती महोत्सव एवं गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर गणित मेले का आयोजन किया गया। 

 मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डाॅ अन्नपूर्णा राष्ट्रीय सचिव हिंदू महासभा, मुख्य वक्ता होड़िल सिंह प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र मोहन सक्सैना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि गीता मानव जीवन को सुव्यस्थित एवं सुगम बनाने का मार्ग दिखाता है। सभी को गीता का अध्ययन करके व्यवहारिक जीवन में अपनाना चाहिए । सभी भैया बहन अर्जुन की भूमिका में है तथा कृष्ण की भूमिका में समस्त आचार्य समाज है। अर्जुन की भांति छात्रों को जिज्ञासु रहना चाहिए। अपने मन में उठने वाले प्रश्नों को अपने शिक्षक के समक्ष रखना चाहिए। शिक्षक को छात्रों के जिज्ञासा का समाधान करना चाहिए। विद्या भारती विद्यालय में ही  भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा दी जाती है। हमें अपनी आध्यात्मिक शक्ति को विकसित करनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में तीन  बात कही है मुख्य रूप से ज्ञान योग कर्म योग एवं भक्ति योग । सही गलत की समझ ज्ञान के माध्यम से होती है। जब व्यक्ति का ज्ञान परिपक्व होता है तो उसकी प्रवृत्ति कर्म में  होती है और कर्म में परिवर्तन होने पर व्यक्ति स्वयं भक्तिमय हो जाता है। हमें भगवान श्री कृष्ण के कथन को ध्यान से तथा व्यावहारिक रूप में अपनाते हुए कर्मण्येवाधिकारस्ते मा भलेषु कदाचन का अनुगामी बनना चाहिए ।

मुख्य वक्ता ने कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य  हैं राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना जो युवा पीढ़ी हिंदूत्वनिष्ठ तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोतों हो। जिससे बालक का शारीरिक प्राणिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो जो जीवन की वर्तमान समय में आने वाली चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करें तथा समाज के शोषण वंचित आशाएं निर्धन आदि को आदि को अन्य से मुक्त कराकर उनके  जीवन को सुसंस्कृत एवं  सुसंस्कारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है उसे अच्छे संस्कारों में ढालने का कार्य संघ की शाखा के माध्यम से होता है । संपूर्ण समाज शाखा में आना संभव नहीं होता । इसलिए विद्या भारती का बीजारोपण सन 1952 में गोरखपुर से प्रारंभ हुआ ।आज विद्या भारती संपूर्ण भारतवर्ष में गैर सरकारी संगठन शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ा है। जिसके 10 लाख पूर्व छात्र विद्या भारती की पोर्टल पर पंजीकृत है । विश्व में सबसे बड़ा संगठन शिक्षा के क्षेत्र में है।

 गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में भैया बहनों के द्वारा गणित के प्रदर्श लगाए गए। भैया बहनों ने गणित के मॉडलों को सुंदर रूप से बनाए तथा उनका प्रस्तुतीकरण कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर डॉ अशोक पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता प्रबंधक, गिरीश पाल सिंह प्रधानाचार्य ,सुभाष कुमार, विनीत कुमार माहेश्वरी ,अरुण कुमार माहेश्वरी ,डॉ शरद माहेश्वरी आदि  उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...