सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1-जूनियर वर्ग मे राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे G.D.इंटरनेशनल स्कूल का छात्र चयनित

  सुनील गुप्ता अलीगंज:




प्रातः प्रार्थना सभा के  दौरान अलीगंज स्थित, प्रतिष्ठत संस्थान  जी. डी. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे खुशी का माहौल रहा क्योकि विद्यालय के कक्षा 5वी. के  छात्र आर्यन को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली मे हुये एक तायकान्दो प्रतियोगिता मे  ग्रीन बेल्ट से नवाजा गया तथा इन्हे प्रमाण पत्र और मेडल से भी सम्मानित किया गया !! आर्यन के विद्यालय आने पर आज  प्रार्थना सभा  मे विद्यालय के प्रबंधक

श्री सुल्तान सिंह यादव जी  ने अपने भाषण के माध्यम से आर्यन ,उनके प्रशिक्षक तथा विद्यालय के सभी  अध्यापको  को धन्यवाद दिया और कहा कि आज इस बालक ने अपने माता पिता और विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय स्तर पर गौरर्वानवित किया है!विद्यालय विद्यालय के प्राचार्य त्रिपुरेश कुमार पांडे जी ने भी अपने भाषण के माध्यम से कहा कि अभी तो ये शुरूवात है!  आने वाले समय मे हम लोग एसे बहुत सारे बच्चों को तैयार कर रहे हैं जो राष्ट्रीय तथा विश्व स्तर पर अपने परिवार, देश और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे! इस मौके पर गांधी जयंती के अवसर पर हुये वाद विवाद प्रतियोगिता मे सम्मिलित सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया! उपप्रबंधक श्री  यश जी ने कहा कि विद्यालय आने वाले समय मे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओ  जैसे चेश ,डान्स ,तैराकी, बालीवाल ,आर्ट एंड क्राफ़्ट, पैन्टिग आदि के लिए बच्चों को तैयार करेगा!! 

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण ,प्रबंधिका सुधा यादव, प्राचार्य त्रिपुरेश पांडेय, प्रदीप ,फ़रहान , विनय गुप्ता , अनुभव, शिल्पी, शिवानी, अभयदीप ,अभय चौहान , ललित पाठक विकास गुप्ता, शिवानी शाक्य,आदिल, अभिषेक,मंदाकिनी अग्रवाल ज्योति गुप्ता आदि मौजूद थे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...