Advertisement

वामा खेलोत्सव-2026': बाल दिवस पर एसपी ने पुलिस परिवार के 12 होनहार बच्चों को किया सम्मानित

हाथरस। 

बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को 'वामा सारथी' (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में पुलिस लाइन में 'वामा खेलोत्सव-2026' का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के 12 बच्चों को पुरस्कार, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इन बच्चों ने दिखाया खेलों में दमखम

खेलोत्सव के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लंबी कूद में वैभव, इशिता, दीपांशी, मोहम्मद कासिफ और ऋषभ नादर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, 50 मीटर दौड़ में अंकित यादव व क्षितिज तथा 40 मीटर दौड़ में मोहम्मद कैफ, निशांत, दीपांशी और रिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसपी ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसपी ने बच्चों संग बिताया समय, दी अनुशासन की सीख

कार्यक्रम के दौरान एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके पसंदीदा खेलों व भविष्य के सपनों के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। एसपी ने कहा कि सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समय की पाबंदी भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने, बड़ों का सम्मान करने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन और वामा सारथी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ