Advertisement

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य रंगोली प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग

सिकंदराराऊ ।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ में आज हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में विद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत मनोहारी रंगोलियां बनाईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह चौहान एवं निर्णायक मंडल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्णायक के रूप में श्रीमती सुमन मल्होत्रा जी एवं श्रीमती रेनू चौहान जी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल ने भैया-बहनों की कल्पनाशीलता, रंग-संयोजन और विषयवस्तु की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि रंगोली हमारी सनातन संस्कृति और मांगलिक परंपरा का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सहभागिता, अनुशासन और रचनात्मक क्षमता का सर्वांगीण विकास होता है।

निर्णायकों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार बाल वर्ग (भैया)

 प्रथम स्थान: लकी, यतन, सचिन, अनंत एवं अजीत (कक्षा 7A), द्वितीय स्थान: सुंदर, शिवम एवं उत्तम (कक्षा 7C), तृतीय स्थान: जय, मुनीश, ओमिक एवं वैभव (कक्षा 7C), बाल वर्ग (बहनें)

  प्रथम स्थान (संयुक्त): आभ्या, दुर्गेश, आराध्या, मानवी एवं मेघा (कक्षा 8A, दीक्षा, सृष्टि, रिद्धिमा, तनिष्का एवं प्रगति (कक्षा 6C)

  द्वितीय स्थान (संयुक्त): रिया, सुरभि, काव्या एवं वैष्णवी (कक्षा 7B आकांक्षा एवं आराध्या (कक्षा 6C), किशोर वर्ग (भैया)प्रथम स्थान (संयुक्त):निशांत एवं ऋषभ (कक्षा 9B),चिराग, दीपक, आशीष, शिवांश एवं उदय (कक्षा 9C),द्वितीय स्थान: गोविंद, पीयूष, आयुष पचौरी एवं कुलदीप (कक्षा 9B), तृतीय स्थान: दीपक, अंकित, अजय एवं अर्पित (कक्षा 9B), किशोर वर्ग (बहनें) तथा प्रथम स्थान (संयुक्त), अंशिका, योग्यता, साक्षी एवं प्राची (कक्षा 9A), नव्या, किंजल एवं रश्मि (कक्षा 10A), द्वितीय स्थान: प्रियांशी, आस्था, ध्वनि, प्राची एवं गरिमा (कक्षा 9A), तृतीय स्थान: संध्या, निगम, कृतिका, दिव्या एवं अवनि (कक्षा 9A),  तरुण वर्ग (भैया), प्रथम स्थान: आयुष, अमन, कमल, भानू एवं प्रशांत (कक्षा 12B), द्वितीय स्थान: सिद्धांत, आदर्श, हर्षकांत, राम एवं शिवम् (कक्षा 12C), तृतीय स्थान: प्रतीक (कक्षा 11C), तरुण वर्ग (बहनें), प्रथम स्थान: प्रवाली, हिमानी, शैल्वी एवं दीक्षा (कक्षा 11D), द्वितीय स्थान: नेहा, आस्था, प्रियंका, लक्ष्मी एवं हिमांशी (कक्षा 12A), तृतीय स्थान: हनी, लीशा एवं आँचल (कक्षा 11D) रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ