सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Featured Post

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में 'सेवा संकल्प अभियान दिवस' पर स्वच्छता, पौधारोपण और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिकंदराराऊ । टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान दिवस' अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनजागरूकता, आर्ट प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता सहित समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री एवं एडवोकेट विपिन लबानिया , जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार सूफीजी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक  किशनवीर सिंह , मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष  नीरज वैश्य , मंडल उपाध्यक्ष  ब्रजमोहन गुप्ता , श्रीमती बबली , पूर्व विस्तारक  दीपेश कुमार, पूर्व विस्तारक  अमन गुप्ता एवं  सभासद  सतीश चंद्र उपस्थित रहे।  अनिल लबानिया विशिष्ट उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व उत्कृष्ट विचारों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, समाजसेविय...
हाल की पोस्ट

सुरजोबाई कन्या इण्टर काॅलेज में विशेष न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ पाक्सो जागरूकता कार्यक्रम

हाथरस।  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार दिनाँक 25.09.2026 से 01.10.2026 तक गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर जपनद हाथरस के माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012, के कडे़ प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व विधि छात्रों द्वारा जागरूक किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनाँक 25.09.2026 को सुरजोबाई कन्या इण्टर काॅलेज, हाथरस में विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम), निर्भय नारायण राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम), निर्भय नारायण राय तथा चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, ऋतुराज सिंह द्वारा पोक्सो अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी क्रम में विधि छात्र हर्ष गोयल, हर्षवर्द्धन द्विवेदी एवं टिंकू पहलावत द्वारा भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शानू...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जनपद हाथरस के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का आकलन करते हुए कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करना तथा उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ आमंत्रित कर उनके सामने ही बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान बच्चों की पोषण स्थिति की जानकारी अभिभावकों को दी गई तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं उचित खान-पान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित देखभाल एवं पोषण संबंधी उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया। ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। साथ ही कुपोषित बच्चों के परिवारों को बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए उपलब्ध पोषण सेवाओं एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी दी ग...

ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर दाखिल कुल 11 वाहनों की हुई नीलामी

सिकंदराराऊ। ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकदमा में दाखिल कुल 11 वाहनों की नीलामी कराकर कुल चार लाख छबीस हजार के राजस्व की प्राप्ति की गई। अवगत कराना है कि पुलिस महानिदेशक लखनऊ, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन क्लीन-2" के क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर मुकद्दमाती,लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिल व सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकद्दमाती वाहन 11 वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ , क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम के क्रम में आज दिनांक 24.09.2026  को उक्त वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया कराई गई । जिसमें जनपद हाथरस व गैरजनपदों के कुल 36 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया । नीलामी प्रकिया के दौरान ठेकेदार  रवेन्द्र सिंह पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला विहारीपुरम फैस- 1 मैलरोज वाईपास थाना वन्ना...

सासनी एवं हसायन ब्लॉक परिसर में 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विशेष आधार शिविर

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय डाक विभाग, अलीगढ़ मंडल द्वारा जनपद हाथरस में आधार संबंधी सेवाओं को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक सासनी एवं हसायन ब्लॉक परिसर में विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष आधार शिविर के लिए ब्लॉक परिसर सासनी एवं ब्लॉक परिसर हसायन को स्थल निर्धारित किया गया है। सासनी ब्लॉक परिसर में सासनी डाकघर तथा हसायन ब्लॉक परिसर में हसायन डाकघर से आधार मशीनों को स्थानांतरित कर शिविर में स्थापित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त विशेष शिविर में आधार कार्ड का नया नामांकन तथा आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन संबंधी कार्य किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को नया आधार नामांकन अथवा आधार में किसी प्रकार का संशोधन/अपडेट कराना है, वे निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम सासनी अथवा हसायन ब्लॉक परिसर में आयोजित विशेष आधार शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। @#samacha...

निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को दी गई भावभीनी विदाई

नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत हाथरस । निवर्तमान जिलाधिकारी  अतुल वत्स को आज राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर नवागत जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी  अतुल वत्स को स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  नवागत जिलाधिकारी ने निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रारम्भ कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाते हुए मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवागत जिलाधिकारी...

सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस। सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता तथा बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन  दिनांक 25 सितंबर 2026 को किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में तथा समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में किया गया।  प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे  *प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी*   *संयुक्त रूप से प्रथम स्थान*  महक अवस्थी,योगेश कुमार,मेघा शर्मा,ज्योति  *संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान*  स्नेहा चौधरी,माधुरी,एकता,दिशा शर्मा,डोली सलोनी यादव  *संयुक्त रूप से तृतीय स्थान*  विधि शर्मा, अनुपम,हेमलता,नन्द किशोर,पलक,बबली,अंजली,बेबिनाज़,जगवीर सिंह,हिमांशी गौतम,वर्षा पाठक,सुरभि उपाध्याय,दामिनी पाण्डेय इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य...