मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत, आपदा राहत के तहत रूपये 6,500 की सहायता राशि का चैक देकर किया गया लाभान्वितहाथरस।
ग्राम अगसौली, तहसील सि0राऊ निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय पप्पू प्रजापति ने दिनांक 21 सितंबर, 2026 को जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आवास की समस्या से अवगत कराया था। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने प्रार्थना पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पात्र पाए जाने के उपरांत 3 नवम्बर, 2026 को आवास पंजीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई तथा 5 नवम्बर, 2026 को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त होते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त गीता देवी को आपदा राहत के अंतर्गत रूपये 6,500 की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। इस प्रकार जनता दर्शन में प्रस्तुत एक प्रार्थना पत्र पर हुई त्वरित कार्यवाही से जरूरतमंद महिला को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही पक्के आवास की उम्मीद भी जगी है।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन का संकल्प है कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
@#samachar24news

0 टिप्पणियाँ