थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में 4 अभियुक्त गिरफ्तार
लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए कीमत की 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन एवं 98 ग्राम स्मैक व 2,910 रुपए नकद बरामद सिकंद्राराऊ। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), आगरा जोन की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 25.09.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे कासगंज की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान 4 अभियुक्तों सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र मुकुट पाल, निवासी पानी घाट परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन, थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा, मोनू कुशवाहा पुत्र गोपाल कुशवाहा, निवासी गौरव कॉलोनी, वृन्दावन, थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा, अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास पुत्र जगदीश शुक्ला, निवासी तनसुख पुरवा, थाना फूल बेहार, जनपद लखीमपुर खीरी एवं प्रीतम सिंह पुत्र रतनलाल, निवासी शिवनगर कॉलोनी, तयापुर, थाना जमुना...