Advertisement

मुरसान में खेत की मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

हाथरस। 

थाना मुरसान पुलिस ने ग्राम गुबरारी में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 18 नवंबर 2026 को थाना मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर गाली-गलौज और फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम में 19 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनवीर सिंह और उनकी टीम ने दबिश देकर नामजद आरोपी चेतन पुत्र हरीशंकर निवासी ग्राम गुबरारी, थाना मुरसान को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ