Advertisement

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर भव्य बाल मेले का आयोजन

सिकंदराराऊ।

रुदायन गोपी स्थित एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य 'बाल मेला' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल लगाए और विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर मेले को भव्य रूप प्रदान किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। साथ ही प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

मेले के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपने साथी बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से जमकर खरीदारी की और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके अतिरिक्त, मेले में लगाए गए झूलों पर भी बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ आनंद लिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है और उनमें व्यावहारिक ज्ञान व आत्मविश्वास का विकास होता है।

 प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की खुशियों और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का दिन है, और ऐसे कार्यक्रम बच्चों को किताबी ज्ञान से हटकर समाज और व्यवहार की समझ देते हैं।

प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल और उनकी साज-सज्जा उनकी मेहनत और टीम वर्क को दर्शाती है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक अनंत देव चतुर्वेदी, यशिका चतुर्वेदी, रितु तोमर, बृजेश बघेल, मंजू गुप्ता, रुकम पाल सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह ,अश्विनी पुंडीर, धर्मेंद्र सिंह, ऋषि पाल सिंह, रोहित कुमार, करिश्मा जादौन, ज्योति दीक्षित, नेहा कौशिक, प्रशांत यादव,राधा, हेमा, कमलेश कुशवाह सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


@#sAmachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ