सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी दायित्वबोध के साथ करें कार्य : डीएम

हाथरस।  राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तथा जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।  जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, आईपी डी, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफआरयू, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पीपीपी परियोजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पीसीपीएनडीटी, आदि योजनाओ के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिका...

पुलिस अधीक्षक ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने पुलिस बल के दृष्टिगत थाना हाथरस गेट क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस व क्षेत्राधिकारी नगर व पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी कार्यालय  श्यामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली हाथरस, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, थाना प्रभारी महिला थाना व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।  उन्होंने हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर गांधी तिराहा, फैक्ट्री एरिया से मण्डी समिति तक आदि मुख्य बाजारों, स्थानों में पैदल गश्त किया गया तथा क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया ।  इस दौरान व्यापारियों से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की...

उपजिलाधिकारी एवं आबकारी निरीक्षक ने सासनी क्षेत्र में किया मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण

हाथरस।   आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी जनपद हाथरस एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र में नीरज शर्मा उप जिलाधिकारी सासनी एवं ए. एल. मिश्र आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 मय आबकारी टीम द्वारा थाना  सासनी और गदाखेड़ा  क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कम्पोजिट , देशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया और स्टॉक सत्यापन के साथ ही अनुज्ञापियोंं को निर्धारित मूल्य पर मदिरा बिक्री करने एवं दुकानों पर नियमानुसार सिटीजन एप लगे होने की जाँच की गयी। @@samachar24news

खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन शाखा द्वारा संचालित बाजार क्रय केंद्र में खरीद प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए बाजरा की गुणवत्ता एवं टोकन व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश

हाथरस ।  मंडी समिति परिसर हाथरस स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन शाखा द्वारा संचालित बाजार क्रय केंद्र में खरीद प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बाजरा की गुणवत्ता एवं टोकन व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थीलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी में उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी की। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बाजरा खरीद में काफी समय लग रहा है, ट्राली को खाली होने में कई कई दिन लग जाते हैं। कुछ किसानों द्वारा जारी किए गए टोकन के संबंध में बताया कि 7 से 8 दिन पूर्व टोकन दिया गया था पर अभी तक बाजरे की तौल नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्रतिदिन मंडी में बाजरा बिक्री हेतु आ रहे किसानों को सीरियलवार टोकन दिए जाने और बाजरा की खरीद टोकन के आधार पर करने एवं केंद्र पर बाजरा खरीद हेतु तैयार की गई पंजिका पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने...

14 जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र

हाथरस ।  अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान हेतु निर्गत संशोधित समय-सारिणी अनुसार सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 02 जनवरी, 2026 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिग एजेन्सी द्वारा फीस आदि सत्यापन किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 09 जनवरी, 2026  तक, जनपद स्तर (समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) द्वारा शिक्षण संस्थाओं के मास्टर डाटा का सत्यापन किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 15 जनवरी, 2026 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 14 जनवरी, 2026 तक तथा शिक्षण संस्थान स्तर से छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारि...

नगर पंचायत पुरदिल नगर की बोर्ड बैठक सम्पन्न

पुरदिलनगर।   नगर पंचायत पुरदिलनगर के मीटिंग हाल में अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहुत की गयी। जिसमें नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विचार, प्रकाश व्यवस्था पर विचार, नगरीय पेयजल व्यवस्था पर विचार, विकास कार्यों पर विचार, तालाब सौन्द्रीयकरण पर विचार, नगरीय जल निकासी पर विचार, अन्त्येष्टि स्थल सौन्द्रीयकरण पर विचार, उपविधि पर विचार, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना (ब्याज रहित ऋण) एवं अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये।   बैठक में अधिशासी अधिकारी  संदीप सारस्वत एवं  ममता देवी सभासद,  महावीर सभासद, रूबी जाटव सभासद,  पंकज कुमार सभासद, गोरीशंकर सभासद,  ममता देवी सभासद,  ऋषिकान्त सभासद,  भूपेन्द्र चौधरी सभासद,  विनीत कुमार सभासद,  सबा नाज सभासद,  मुनीर अहमद सभासद, तहसीन खां सभासद,  मो० रजा सभासद, विनय कुमार राघव लिपिक एवं अन्य कार्यालय कर्मचारीगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बोर्ड बैठक शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुयीं तथा अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा बोर्ड बैठक में ...

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद में आबकारी विभाग , राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण

हाथरस।   नववर्ष  के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण  में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी विभाग , राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा  संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट अंतर्गत अलीगढ़ रोड, मंडी समिति, चामड गेट आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा नववर्ष त्यौहार के दृष्टिगत , ब्रांड की उपलब्धता, भीड़ का जमावड़ा न लगने देने एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखने के दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त रात्रि में मंडी समिति, अलीगढ़ रोड आदि क्षेत्रों में स्थित धमीजा होटल, रामोजी रिसॉर्ट,रॉयल रिच  आदि विभिन्न होटल एवं पार्टी हॉल, परचून दुकानों आदि की सघन तलाशी ली गई तथा होटल संचालकों को इवेंट बार अनुज्ञापन की जानकारी देते हुए  बिना अनुमति के अपने परिसर में मदिरापान न करने देने की सख्त दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान राजबहादुर सिंह उपजिलाधिकारी हाथरस सदर, क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर तथा अरविन्द र...

पैट्रोल पम्प खुलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

हाथरस।  थाना साइबर क्राइम हाथरस पुलिस टीम द्वारा पैट्रोल पम्प खुलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।  अवगत कराना है कि वादी अनिल कुमार पुत्र राम खिलाडी निवासी ग्राम कुरसंडा थाना सादाबाद जनपद हाथऱस द्वारा थाना साइबर क्राइम पर सूचना दी कि उसको ऑनलाईन साइट पैट्रोल पम्प केएसके डिलरशिप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि पैट्रोल पम्प की जगह खाली है । जिसके उपरांत वादी ने साइट खोलकर आवेदन कर दिया । जिसके उपरांत वेबसाइट चलाने वाले व्यक्तियों ने अनिल उपरोक्त से पैट्रोल पम्प की डीलरशिप देने के नाम पर अलग अलग तारीखों में 27.01.2025 से 23.04.2025 तक अलग अलग प्रोसेस करने के नाम पर कुल 32 लाख 45 हजार रुपये किश्तों में अपने खातों में डलवा लिये । जिसके बाद वादी द्वारा मथुरा रिफाइनरी मे जाकर जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि वह फर्जी साइट है व उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । वादी कि लिखित तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।   थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में वेबसाइट बनाने वाली अमेरिका बेस्ड...

वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया मुरादाबाद में होंगे सम्मानित

सिकंदराराऊ।  स्थानीय कवि एवं साहित्यकार देवेश सिसोदिया को एक अंतराष्ट्रीय संस्था द्वारा मुरादाबाद में 3 जनवरी को एक आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया को देश की एक प्रसिद्ध  साहित्यिक संस्था ,अंतराष्ट्रीय कला मंच द्वारा संस्था के 38 वें वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान श्री सिसोदिया को संस्कृति ,साहित्य,शिक्षा एवं ललित कलाओं के उन्नयन एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए  किये जा रहे सृजनात्मक कार्यों के लिए मंच द्वारा साहित्य वारिधि आचार्य महेंद्र सागर प्रचण्डिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा सजल गौरव की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में देश के बड़े बड़े साहित्यकार भाग ले रहे हैं। @@samachar24news

जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना-निवारण रणनीतियों और यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु पी.डी., एनएचएआई को दिए निर्देश

हाथरस ।  जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना-निवारण रणनीतियों और यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु समीक्षा करते हुये उपस्थित पी.डी., एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थलों पर हाई मास्क लाइट, बैरियर, चौड़ीकरण, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा रोड मार्किंग से संबंधित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराया जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रात्रि के समय समुचित प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कराए गए कार्यों में ...

31 दिसंबर से 14 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों का रहेगा शीतकालीन अवकाश

हाथरस।  जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 से 14.01.2026 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल बन्द रहेेंगे। अधिकांश विद्यालयों में ही आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन भी होे रहा है। इन आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से भी छोटे होते है। जिलाधिकारी  के अनुमोदन के क्रम में शीतकालीन सत्र में घना कोहरा एवं ठण्डी हवा से बचाव के लिए सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दिनांक 31.12.2025 से 14.01.2026 तक 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों हेतु शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त भविष्य में यदि विद्यालयों में अन्य कोई शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है तो उस घोषित अवकाश अवधि में भी सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों का अवकाश रहेगा। इस अवकाश अवधि में सभी आंगनवाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे समस्त ऑगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा अपने-अपने आंगनवाड़ी केन्द्र...

आपात स्थिति से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व फायर सर्विस टीम के साथ दंगा नियंत्रण अभ्यास

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाईन हाथरस के परेड ग्राउन्ड में पुलिस और फायर सर्विस टीम के साथ दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  रामानन्द कुशवाहा, सीएफओ  राजकुमार बाजपेयी एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना थाना प्रभारी आदि अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।  दंगा नियंत्रण अभ्यास से पूर्व अधिकारियों एवं आरमोर्रर द्वारा मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के सम्बन्ध में बताया एवं इस दौरान प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी तथा फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियंत्रित करने तथा बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का फोर्स द्वारा प्रयोग किया जाता है, जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे । छोटी सी भी घटना बडा रूप ले सकती है, जिसके लिए तैयारियां बहुत अधिक महत्वपूर्ण है । ड्रिल ...

शांति भंग की आशंका पर नयागांव पुलिस की निवारक कार्रवाई, गिरफ्तार

बीएनएसएस की धाराओं में की गई कार्रवाई, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास *अलीगंज।* अलीगंज क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नयागांव पुलिस द्वारा निवारक कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शांति भंग की आशंका के चलते की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार अलीगंज क्षेत्र में आपसी विवाद एवं शांति भंग की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आविद पुत्र नियामत (उम्र करीब 32 वर्ष), इरसाद पुत्र फौज मोहम्मद (45 वर्ष), रौश मोहम्मद पुत्र फौज मोहम्मद (58 वर्ष) निवासीगण ग्राम अलीपुर थाना नयागांव, फुरकान पुत्र मुवीद (28 वर्ष) निवासी ग्राम सराय अगहत तथा इलकार पुत्र इसराक हुसैन (26 वर्ष) निवासी ग्राम अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा शामिल हैं। थाना नयागांव पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह...

बिजली बिल राहत योजना के प्रति दिखा उत्साह, 253 उपभोक्ताओं ने जमा किए 17 लाख रुपए

प्रथम चरण की अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण की होड़, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी छूट *अलीगंज।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत अलीगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने भारी उत्साह दिखाया है। योजना के प्रथम चरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 के करीब आते ही, बिजली घर पर पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं का तांता लग गया। समय रहते पंजीकरण कराने वाले इन उपभोक्ताओं ने न केवल अपने बकाया बिलों का भुगतान किया, बल्कि ब्याज और पेनाल्टी में मिलने वाली अधिकतम छूट का लाभ भी सुरक्षित किया। विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसार, योजना के ताजा चरण में अब तक कुल 253 उपभोक्ताओं ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत अपना पंजीकरण कराया है। इस सफल पंजीकरण और बकाया निस्तारण के माध्यम से विभाग ने लगभग 17 लाख रुपए के राजस्व की वसूली की है।अधिकारियों का मानना है कि यह संख्या दर्शाती है कि ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता अब कानूनी पचड़ों और पेनाल्टी से बचने के लिए सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे है। योजना के प्रावधानों के अनुसार, प्रथम चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में सबसे अधिक रियायत दी गई है। विभा...

अलीगंज उप डाकघर में विद्युत संकट: अंधेरे में सिस्टम, घंटों बेहाल रहे उपभोक्ता

खराब जनरेटर और डिस्चार्ज इन्वर्टर ने खोली विभाग की पोल, आधार और बैंकिंग कार्य ठप होने से जनता में रोष *अलीगंज।* सरकारी दावों के विपरीत धरातल पर अव्यवस्थाएं किस कदर हावी हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण अलीगंज के उप डाकघर में देखने को मिला। सोमवार को डाकघर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने के कारण कामकाज ठप रहा, जिससे दूर-दराज के गांवों से आए सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी जब बिजली नहीं आई और विभागीय बैकअप फेल हो गया, तो कई लोग बिना काम कराए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। उपभोक्ताओं की शिकायतों के अनुसार, वे सुबह से ही डाकघर के काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक बिजली गुल हो गई। दाउदगंज निवासी भावना ने बताया कि वह अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए सुबह-सुबह डाकघर पहुंच गई थीं। उनके जैसे कई वृद्ध और महिलाएं भी वहां मौजूद थे। बिजली जाने के बाद घंटों तक सर्वर और सिस्टम ठप रहे। भावना के अनुसार, कर्मचारियों ने बिजली न होने का हवाला देकर काम करने से मना कर दिया, जिससे उनका कीमती समय और पैसा दोनों बर्बाद हु...

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा योजनाओं पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न डीबीटी, निपुण भारत मिशन व ऑपरेशन कायाकल्प पर दी गई जानकारी खेल प्रतिभा कुमारी निर्मला कों किया सम्मानित

अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय एकदिवसीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्य, विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्मुखीकरण संगोष्ठी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बच्चों की यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता-मोजा आदि क्रय हेतु अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं स्वच्छ, सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य को रेखांकित किया गया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्यों की समयबद्ध प्रगति, आधिकारिक नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव में सकारात्मक वृद्धि, आउट ऑफ...

बूथ के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त सत्यापन की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को लेकर संतुष्ट नजर आईं

हाथरस।  अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दृष्टिगत आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़/रोल प्रेक्षक श्रीमती संगीता सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स के साथ संविलियन विद्यालय समामई रूहेल के बूथ संख्या 130, 131 तथा प्रा0 विद्यालय महमूदपुर बरसै के बूथ संख्या 08 व 09 का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संविलियन विद्यालय समामई रूहेल के बूथ संख्या 130 तथा 131 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुनील कुमार एवं कपिल गुप्ता से बूथ स्तर पर कुल मतदाता, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक, मतदाताओं की सूची, मैपिंग की स्थिति, सत्यापन प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की जानकारी करने पर पाया कि बूथ संख्या 130 पर कुल मतदाता 1274, प्राप्त गण्ना प्रपत्र 1009, मैप्ड 876, अन मैप्ड 133, शिफ्टेड 40, डबल वोट 17, अनुपस्थित 164 है। इसी प्रकार बूथ संख्या 131 पर कुल मतदाता 1185, प्राप्त गणना प्रपत्र 878, मैप्ड 698, अन मैप्ड 180, शिफ्टेड 67, डबल वोट 06, अनुपस्थित 177 है। आयुक्त/रोल प्रेक्षक द्वारा ग्राम के...

मंडल आयुक्त ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टुकसान में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

हाथरस ।   विकास खण्ड मुरसान, जनपद हाथरस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टुकसान में एचपीवी (Human Papilloma Virus) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल, श्रीमती संगीता सिंह ने किया। मंडलायुक्त महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण है, क्योंकि यह कार्यक्रम एक विचार से शुरू होकर आज धरातल पर साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में एक बैठक के दौरान जब एच0पी0वी0 टीकाकरण पर चर्चा हुई थी, तब बजट की सीमाओं के कारण इसे तत्काल लागू करना संभव नहीं हो पाया था। परंतु यह विचार मन में बना रहा कि यदि कुछ बच्चों को भी इस बीमारी से बचाया जा सके तो वह एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक ऐसी बीमारी है जिससे 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को समय रहते टीकाकरण द्वारा सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हे यह प्रेरणा राज्यपाल महोदया के एक क्रर्यक्रम से मिली। उन्होंने बताया कि एक वैक्सीन की लागत लगभग रू0 5000 होती है, किंतु सामाजिक सहभागिता के माध्यम से इसे रू0 2500 में उपलब्ध कराया गया। यह इस बात का उदाहरण है कि जब समाज और प्रशासन मि...

एसआईआर 2026 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए

हाथरस।  कलेक्ट्रेट आगमन पर आयुक्त अलीगढ़  संगीता सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात् जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बुके भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात आयुक्त मण्डल/रोल प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दृष्टिगत राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त अलीगढ/रोल आर्ब्जबर ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिओं से सुझाव एवं आपत्तियों के बारें में विस्तारपूर्वक चर्चा की। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उददेश्य मतदाता सूची की सुचिता को सुनिश्चित करना है।   उन्होंने कहा कि हमारी निर्वाचक नामावलियां जितनी शुद्ध होंगी उतने ही अच्छे एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सकता है। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे य 18 वर्ष की आयु पूर्ण चुके मतदाता न छूटने पाए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद््देश्य है कि शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को वोटर बनाने के साथ ही मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम नामावली में न रहें और मतदात...

मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण

हाथरस।  ई0पी0सी0 के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार (क्षमता 1026) के भवनों के निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल, अलीगढ संगीता सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त महोदया ने जिला कारागार निर्माण हेतु तैयार किए गए ले-आउट प्लान के माध्यम से प्रस्तावित निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों, विद्युत कार्यों सहित अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को समस्त निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं के अनुरूप ही कराए जाएँ तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के साथ ही, निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की नियमित गुणवत्ता जाँच सुनिश्चित की जाए। कार्यों की प्र...

सिकंदराराव प्रेस क्लब की बैठक सम्पन्न, पत्रकार सम्मेलन के मनोज जादौन बनाये गये संयोजक गौरव पचोरी एवं पुष्पकांत शर्मा को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी

सिकंदराराव। सिकंदराराव प्रेस क्लब की एक बैठक शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार विनय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी 12 जनवरी को सिकंदराराव में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का संयोजक सर्वसम्मति से मनोज कुमार सिंह जादौन हसायन एवं सह संयोजक पुष्पकांत शर्मा पुरदिलनगर व गौरव पचौरी को चुना गया। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संदीप पुंढीर ने किया। इस अवसर पर संयोजक एवं सह संयोजकों का पटका उढाकर स्वागत किया गया।  अध्यक्षीय संबोधन में विनय चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से सिकंदराराव क्षेत्र के हम सभी साथियों को वर्ष में एक बार एक साथ बैठने का अवसर मिलता है । इस सम्मेलन को सार्थक करने के लिए सभी पत्रकार बंधु आयोजकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक संख्या में 12 जनवरी को होने वाले पत्रकार सम्मेलन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।  सम्मेलन के संयोजक मनोज कुमार जादौन ने सभी पत्रकार बंधुओ से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।  सह संयोजक गौरव पचोरी एवं पु...

रोडवेज और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

हाथरस।  हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 पर गांव जरैया मोड़ के पास रोडवेज बस और डीपीएस स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में स्कूल बस के चालक कालवेंद्र, परिचालक रोहदान सिंह और रोडवेज बस में सवार 65 वर्षीय वृद्ध महिला संतोषी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के समय रोडवेज बस सवारियां लेकर अलीगढ़ से आगरा जा रही थी, जबकि स्कूल बस सासनी से अलीगढ़ की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बाधित हुए यातायात को सुचारू करवाया। @@samachar24news

स्वास्थ्य मेला मे 305 मरीजों का परीक्षण, लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक का कड़ा एक्शन

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दो सीएचओ और एक एलटी का वेतन रोका अलीगंज।* शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले' का आयोजन किया गया। इस मेले के अंतर्गत अलीगंज ब्लॉक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 305 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क परामर्श व दवाएं वितरित की गईं।  स्वास्थ्य मेले का आयोजन पीएचसी नयागांव, भदकी, राजा का रामपुर, नगला गजपत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर किया गया। मेले में आए सभी 305 मरीजों का स्वास्थ्य पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया गया, ताकि उनके उपचार का विवरण सरकारी डेटाबेस में दर्ज रहे। मेले में मौसमी बीमारियों, त्वचा रोग, और सामान्य जांच के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। वही मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्टाफ की उपस्थिति परखने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्...

जलेसर: अटल स्मृति सम्मेलन और मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन

जलेसर। विधानसभा जलेसर के पाम ट्री रिसॉर्ट में रविवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 'अटल स्मृति सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर. 2025-26) विधानसभा द्वितीय कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज उपस्थित रहे। उनके साथ डीसीबी चेयरमैन प्रत्येंद्र पाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश वार्ष्णेय, रमेश पाल सिंह, अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह और कार्यक्रम संयोजक राजेश सरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मतदाता पुनरीक्षण पर जोर सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही, मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में तेजी लाएं। प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शीलेश गौतम, जिला उपाध्यक...
 निधौली कलां  ग्राम पंचायत निधौली देहात का मौजा नगला उदिया से आगे रामलीला ग्राउंड चौमुखी मंदिर के पास ग्राम पंचायत द्वारा सड़क के दोनों सीटों में नालियां निर्माण नहीं हुई है जिसकी वजह से सड़क पर बदबूदार गंदा पानी बहता रहता है जिसके सामने से गुजरा और उसे पर से निकलना संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है यह मामला पिछले 20 वर्ष से भी अधिक चला आ रहा है ग्राम पंचायत के लोगों ने कई बार मौखिक और लिखित समस्या से अवगत कराया गया है मगर प्रधानी का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है दूर-दूर तलक कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं सड़क पर नाली के पानी की वजह से गड्ढे हो चुके हैं तीन बार सड़क का निर्माण हुआ है पर घरों से निकलने वाला गंदा और बदबूदार पानी की वजह से रोड में गड्ढे हो चुके हैं पूरा रोड गढ़ों में तब्दील बना हुआ है उसे पर वहां के गिरने और फिसलने की संभावना बनी रहती है लोग कई बार  बदबू और गंदे पानी पर गिरने से चोट भी लग जाती है दूसरी ओर कासमपुर रोड मनोर रोड जुगराज सिंह के घर के सामने भी साल के 365 दिन नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है और सफाई ...

अलीगंज में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, भाजपाइयों ने लिया संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

अटल जी के सपनों का भारत बना रहे हैं पीएम मोदी: विजय बहादुर पाठक *अलीगंज।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर अलीगंज स्थित एक रिसोर्ट में भव्य 'अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की वह सशक्त आवाज थे जिसने संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें सादगी और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण बताया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अटल जी के नेतृत्व में ही भारत ने वैश्विक राजनीति में अपनी निर्णायक पहचान स्थापित की थी। कार्यशाला के दौरान एसएआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और बीएलए से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जनहित की योजना...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बर्बर हमलों और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में पुरदिलनगर में जोरदार प्रदर्शन

पुरदिलनगर ।  बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे बर्बर हमलों और मयमनसिंह में युवक दीपू चंद्र दास की वीभत्स मॉब लिंचिंग के विरोध में पुरदिलनगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समस्त सनातनी संगठनों के युवाओं ने कन्या इंटर कॉलेज पर एकत्र होकर बाजार होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और  बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद मथुरा विभाग के संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा  कि बांग्लादेश में ईशनिंदा के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं पेड़ों से लटकाकर जिंदा जलाने तो कहीं मंदिरों और हिंदू बस्तियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बांग्लादेश सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। बजरंग दल के पदाधिकारियो ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हो रहे अत्याचार तत्काल नहीं रोके गए, तो हमारा आंदोलन और भी उग्र होगा। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे क...

विद्युत उपकेंद्रपुर नगर पर तैनात क्लर्क की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, कर्मचारियों में हड़कंप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर पर तैनात कैशियर की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिससे बिजली घर पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  अलीगढ़ निवासी अशोक कुमार पुत्र विनोद कुमार विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर पर कैशियर के पर तैनात थे। वह प्रतिदिन की तरह रविवार को सुबह ड्यूटी पर आए थे और कार्यालय में बैठकर कैश काउंटर पर रुपए गिन रहे थे। दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि कैशियर अशोक कुमार उपकेंद्र पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। उसी समय अचानक तबियत बिगड़ने पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा एंबुलेंस बुलाई गई । एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। @@samachar24news

सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है ब्राह्मण: मित्रेश चतुर्वेदी

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के जिला अध्यक्ष बने धर्मेश शर्मा हाथरस।  साकेत कॉलोनी में धर्मेश शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने मनोनयन पत्र देकर धर्मेश शर्मा को हाथरस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के संगठन और एक जुटता पर जोर दिया गया।  बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करक किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का फूल माला पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर ज़ोरदार स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है।  सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने सदैव त्याग किया है।ब्राह्मण कभी शासन सत्ता का लोभी नहीं रहा। सनातन धर्म को चोट पहुंचाने के लिए हमेशा सबसे पहले ब्राह्मण समाज पर हमला करने का प्रयास किया गया। हर युग में ब्राह्मणों ने संघर्ष किया है और अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा की है । वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्या...

नूरपुर प्रकरण में पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नूरपुर में झगडे की सूचना पर मौके पर गई पीआरवी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने व पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के अभियोग से सम्बन्धित 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 2 पुलिसकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है ।  अवगत कराना है कि दिनांक 26.12.2025 को इवेंट संख्या 15060 पर कॉलर द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में उसके साथ मारपीट करने की सूचना दी थी जिसपर पीआरवी 5698 मौके पर पहुँची तो वहां पर मौजूद लोगों द्वारा पीआरवी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया व पीआरवी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया । उक्त प्रकरण में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।  जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक...

जन्म शताब्दी समारोह में भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने डाला पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के जीवन पर प्रकाश

सिकंदराराऊ।  मोहल्ला नौखेल स्थित न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी मनाई गई जिसका शुभारंभ भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर एक कविता सुनाई। भाजपा नेत्री संतोष पौरुष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक उनके बारे में बताया। इस अवसर पर राकेश यादव, श्याम कौशिक, महेश यादव, संध्या वार्ष्णेय, सना खान, अजय यादव, खुशबू , राधा, दिया वार्ष्णेय ,कोमल अंजलि , नीलम सक्सेना, विनीता पौरुष, नसरीन अंसारी आदि मौजूद रहे। @@samachar24news