सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है ब्राह्मण: मित्रेश चतुर्वेदी

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के जिला अध्यक्ष बने धर्मेश शर्मा

हाथरस। 

साकेत कॉलोनी में धर्मेश शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने मनोनयन पत्र देकर धर्मेश शर्मा को हाथरस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के संगठन और एक जुटता पर जोर दिया गया। 

बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करक किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का फूल माला पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है।  सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने सदैव त्याग किया है।ब्राह्मण कभी शासन सत्ता का लोभी नहीं रहा। सनातन धर्म को चोट पहुंचाने के लिए हमेशा सबसे पहले ब्राह्मण समाज पर हमला करने का प्रयास किया गया। हर युग में ब्राह्मणों ने संघर्ष किया है और अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा की है । वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ रहा है। सनातन धर्म और राष्ट्र को चोट पहुंचाने वाली शक्तियां आज भी ब्राह्मण समाज को कमजोर करने की कोशिश में जुटी है । इनका मुकाबला करने के लिए संपूर्ण ब्राह्मण समाज सभी प्रकार के भेद मिटाकर एकजुट हो। 

 प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय  ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि ब्राह्मण समाज संगठित हो। संगठित हुए बिना समाज के मान सम्मान को सुरक्षित नहीं किया जा सकता। 

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग आपस में किसी भी प्रकार का मतभेद ना रखें। आपसी मतभेद को दूर  करके समाज को संगठित करने में अपना सहयोग प्रदान करें । संगठन बहुत आवश्यक है।

 इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेंश शर्मा का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, धर्मेश शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, सोनू शर्मा, बृजेश शर्मा, नितिन उपाध्याय, संतोष शर्मा, गौरव शर्मा, सुमित शर्मा, हर्षित उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, राकेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...