बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बर्बर हमलों और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में पुरदिलनगर में जोरदार प्रदर्शन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे बर्बर हमलों और मयमनसिंह में युवक दीपू चंद्र दास की वीभत्स मॉब लिंचिंग के विरोध में पुरदिलनगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समस्त सनातनी संगठनों के युवाओं ने कन्या इंटर कॉलेज पर एकत्र होकर बाजार होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद मथुरा विभाग के संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि बांग्लादेश में ईशनिंदा के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं पेड़ों से लटकाकर जिंदा जलाने तो कहीं मंदिरों और हिंदू बस्तियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बांग्लादेश सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।
बजरंग दल के पदाधिकारियो ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हो रहे अत्याचार तत्काल नहीं रोके गए, तो हमारा आंदोलन और भी उग्र होगा। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ समस्त सनातनी संगठनों के युवा एवं नगर के व्यापारी भाई उपस्थित रहे।
विरोध प्रदर्शन में जिलाअध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, नगर संयोजक ललित द्विवेदी, अंकित, राहुल , ललित, बंटी आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, सचिन दीक्षित, सुमित, देवांश, पल्लव, पंकज, सोनू आदि मौजूद रहे।
@@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें