सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी दायित्वबोध के साथ करें कार्य : डीएम



हाथरस। 

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तथा जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, आईपी डी, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफआरयू, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पीपीपी परियोजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पीसीपीएनडीटी, आदि योजनाओ के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान और नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके विशेष और निरंतर फॉलो-अप पर जोर दिया, ताकि मातृ मृत्यु दर न्यूनतम स्तर पर लाई जा सके। जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को पोर्टल पर डाटा ससमय ठीक ढ़ंग से फीड कराने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय अधिकारियों, एमओआईसी को आशाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही कराया जा सके। गर्भवती महिलाओं के प्रथम चरण से लेकर प्रसव उपरांत तक दिये जाने वाले लाभों तथा भुगतान ससमय कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त एमओआईसी को नियमित रूप से आशाओं की बैठक करने तथा पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आशाओं द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में तुलनात्मक रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। सुधार न होने की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लेबर रूम में चेकलिस्ट, स्वच्छता, उपकरण उपलब्धता आदि का विशेष ध्यान रखने और ई-कवच ऐप पर लाभार्थी डेटा शत प्रतिशत सत्यापित एवं समय पर फीड करने के निर्देश दिए। उन्होंने आभा आईडी जनरेट करने तथा 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीज को उपचार से वंचित नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गंभीर रोगों से ग्रसित चिन्हित बच्चों को शत-प्रतिशत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी दायित्वबोध के साथ कार्य करें।

 उन्होंने कहा कि जो अच्छा कार्य करे उसे प्रोत्साहन मिले और कार्य में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में ग्राम चौपाल तथा आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए, ताकि लक्ष्य की पूर्ति के साथ ही जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



@@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...