सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार जागरुकता सम्मेलन का आयोजन

हाथरस। 

      एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार जागरुकता सम्मेलन का आयोजन प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। अतिथियों ने माँ  सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। 

  एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने सम्मेलन की रूपरेखा रखते हुए कहा कि मानव अधिकार हमारी रोजमर्रा की अनिवार्यताएं जो इस बात पर बल देती हैं कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मानवाधिकार हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण है और यह हमारे दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। 

 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि मानव अधिकार हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानव अधिकार इसके प्रति जो नागरिक जागरूक है, वह अपने न्याय की लडाई लडने के साथ साथ समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अधिकारों की पूर्ति कर्तव्यों से ही सम्भव है। एडीएचआर मानव अधिकारों की जागरूकता जनजन की जागरूकता बना रही है । 

 मुख्य वक्ता राजपुर प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि संविधान हमें सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार, समानता का अधिकार, विचार अभिव्यक्ति और आंदोलन की स्वतंत्रता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करता है। इन अधिकारों की प्राप्ति के लिए व्यक्ति के कर्तव्य उससे भी महत्वपूर्ण बन जाते हैं । एडीएचआर द्वारा समय-समय पर बहुत ही जानकारी प्रदत्त कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रही है। 

  रिटायर्ड आईपीएस आदित्य वर्मा ने कहा की सरकारों ने कानून बहुत अच्छे-अच्छे बनाए हैं लेकिन उनका जमीनी स्तर पर अनुपालन कितना कारगर सिद्ध होता है। यह आम नागरिक की जागरूकता से ही संभव हो पाता है। देश प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही विश्व की आर्थिक, सामाजिक शक्ति बनता है। एडीएचआर मानव अधिकार व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो से आम आदमी के लिए कार्य कर रही है। 

अध्यक्षीय उद्बोधन  में डॉ. पी.पी.सिंह ने कहा के एडीएचआर के माध्यम से सैकड़ो लोगों को न्याय मिला है और सामाजिक कार्यों से लोगों की जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। सम्मेलन में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूं। 

  राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनल अग्रवाल ने कहा कि आज का दिवस केवल एक दिन के रूप में व्यतीत ना हो यहां से हमें संकल्प लेकर जाना चाहिए जिससे कि राष्ट्र हित में अच्छे-अच्छे कार्य कर सके।

   छात्र-छात्रा लक्ष्य, खुशी, नवनीत चौहान, जीतू,प्रिया शर्मा, अमित चौधरी ने नाटक के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। 

खलीक रहमान, अविनाश शर्मा, गरिमा पाण्डेय, अनुभव शर्मा, अंजली, नरवटी पंचकुला, आदि ने मानव अधिकारों की व्याख्यान रखी। 

सम्मेलन में पूजा वार्ष्णेय,कविता गोयल, आशू वार्ष्णेय, सीमा गर्ग,नेहा अग्रवाल, शैलेंद्र सांवलिया, कमलकांत दोबरावाल,अनिल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, अमित गर्ग, केशवदेव अरोड़ा आदि सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...