सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कर अभियान कार्यक्रम में नवीन बाल प्रतिभाएं सम्मानित

सिकंदराराऊ। 

 आज ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कर अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजान ब्लॉक संसाधान केंद्र सिकंदराराऊ पर किया गया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय चौहान द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  प्रतियोगिता कुल तीन चरणों में सम्पन्न हुई । प्रथम  चरण में 58 उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के कक्षा 6,7,8 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्तर पर बहुविकल्प प्रश्नोत्तरी के मध्यम से 25 छात्र छात्राओं का चयन द्वितिय स्तर के लिये किया गया । द्वितीय स्तर की परिक्षा से शीर्ष 10 व अंत में जिला स्तरीय समिति जिसमें डाइट मेंटर्स  अमित कुमार राय, श्रीमती उमा कुमारी गौतम व श्रीमती अर्चना सिंह की निर्णायक समिति ने साक्षात्कार के माध्यम से शीर्ष पांच प्रतिभागियों को चयनित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शीर्ष पांच छात्र कुमारी परी संविलियन विद्यालय अगसौली फर्स्ट, चिराग शर्मा, लक्ष्य प्रताप  संविलियन विद्यालय लिहा ,  अनामिका उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी खुर्द, वेद प्रकाश संविलियन विद्यालय विद्यालय नावली लालपुर रहे l चयनित 5 छात्रों को विजेता ट्रॉफी, स्टेशनरी किट व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए एवं शेष 10 छात्रों को विज्ञान किट, स्टेशनरी किट व प्रमाण पत्र तथा समस्त प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप स्टेशनरी किट, एक्सपेरिमेंट किट व प्रमाण पत्र दिये  गए ।  

खंड शिक्षा अधिकारी  ने सभी छात्रों को बाल वैज्ञानिक की संज्ञा देते हुए इन सभी बाल प्रतिभाओं को निरंतर प्रयासरत रहते हुए नए आयाम को छूने की प्रेरणा दी तथा उनका मनोबल बढ़ाया। 

आगंतुक डाइट प्रवक्ताओं ने भी सभी प्रतिभागी छात्रों का मनोबल बढाया तथा उनके विचारों को नए होने वाले आविष्कारों के लिए प्रेरक बताया।

 कार्यक्रम का संचलन श्री प्रवीण सोमानी ने किया। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजान में ब्लॉक एआरपी आलोक जैन, मुकेश शर्मा एवं दिनेश कुमार शर्मा के साथ  मुनेश कुमार, प्रवीण कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार चौहान , संदीप तिवारी , संतोष कुमार, विनोद कुमार , ललिता यादव शशि , यास्मीन अख्तर आदि विज्ञान अध्यापकों एवं समस्त बीआरसी स्टाफ का महातवपूर्ण योगदान रहा।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...