सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीके इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

क्षेत्र के पी.के. इण्टर कॉलेज नगला ब्राह्मण में "वार्षिक खेल दिवस – 2025" के अवसर पर विद्यालय में कबड्डी , खो – खो , रस्सी कूद , फ्रॉग रेस , कैंडल रेस , बैलून रेस , म्यूजिक चेयर खेल , नींबू चम्मच रेस , आदि कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रंजना कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मालार्पण कर की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक एवं जोश के साथ खेलों में अपनी सहभागिता की । 

डायरेक्टर श्रीमती रंजना कुमार ने कहा कि खेल मनोरंजन, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और जीवन कौशल सिखाने के साथ-साथ तनाव कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।

 प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। खेल का उद्देश्य केवल जीतना नहीं होता, बल्कि यह हमें अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास सिखाता है। 

सीनियर वर्ग में कबड्डी में कप्तान अंश की टीम ने जीत दर्ज की , वहीं खो – खो प्रतियोगिता में अंशुलता की टीम ने जीत दर्ज की । अन्य खेलों में गणेश , आकाश , कुनाल , अनस, मोहिनी , संगम , भारती , आहिल , दीपक ,नंदिनी , प्रीति , आर्या, आस्था , नंदलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की । विजित विद्यार्थियों को डायरेक्टर मैम ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । 

इस अवसर पर उमेश चंद्र शर्मा  , ममता सिंह ,सोनू यादव , चाहत , प्रदीप कुमार, नाजिर , कमलकांत , गिरजेश शर्मा , दुमैती सिंह , चित्रांक्षा परमार , अर्शिता सक्सेना , प्राची यादव , मधु कुमारी , निशा भारद्वाज , मोहिनी सिंह , सुमनलता , श्यामवीर सिंह , अंशू , अजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...