एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली देहात पुलिस ने एक सटोरिया और मारहरा पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात थाना पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करते हुए क्षेत्र के जिरसिमी निवासी दिनेश पुत्र रामवीर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 440 रुपए और सट्टे की पर्चियां बरामद की गई हैं। पुलिस टीम में एसआई निर्दोष सेंगर, संदीप कुमार राणा, योगेन्द्र सिंह और जयदेव सिंह शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर मारहरा थाना पुलिस द्वारा छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों में मारहरा के ग्राम मीरापुर निवासी रामखिलाड़ी पुत्र रामदयाल, पंकज पुत्र जगदीश, ओमेन्द्र पुत्र सोरन, सतेन्द्र पुत्र अमर सिंह, धर्मेन्द्र पुत्र सालिगराम, अतर सिंह पुत्र नाथूराम शामिल है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 1840 रुपए और सट्टे की पर्चियां बरामद की है। @samachar24news