किसानों नें चकोरी की समस्या को लेकर एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र चकोरी की खरीद न होने पर लाखों का नुकसान, किसान परेशान*
अलीगंज।* अलीगंज तहसील के थाना राजा का रामपुर के किसानों ने चकोरी की खरीद न किए जाने पर एसडीएम अलीगंज को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें मांग की है की चकोरी प्लांट वाले चकोरी खरीदे जिससे चकोरी सड़ न पाए और किसानों का लाखों नुकसान होने से बच जाए।थाना राजा का रामपुर तहसील अलीगंज के ग्राम कैला निवासी किसानों द्वारा चकोरी प्लाट मालिक मुकेश यादव व सेन्टर इंचार्ज सिद्धार्थ कुमार यादव के चकोरी न खरीदने को लेकर उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि किसान द्वारा नेहरू नगर जीटी रोड स्थित मै० श्री राधेकृष्ण एण्ड सन्स के द्वारा चकोरी का बीज दिया गया था। अब हम किसानो की चकोरी को खरीदने मे फर्म टालमटोल कर रही है। किसानों ने बताया कि चकोरी सडने के कारण 30 से 50 प्रतिशत कम रेट में ले रहे है। चकोरी की ट्राली तुलने के बाद 8-9 दिनो तक खड़ी रहने के कारण चकोरी सड़ रही है और चकोरी फॉर्म द्वारा चकोरी को खरीदने के लिए भी मना कर रहै। इस समय मै० श्री राधेकृष्ण एण्ड सन्स के यह 50-60 ट्राली खड़ी है तथा लगभग 200 ट्राली हमारे खेतो मे पडी सड रही है। जिससे हम किसानो का लाखों रूपये का नुकसान हो रहा है। वही प्लान्ट मालिक 30 मई को प्लांट बंद करने के लिए कह रहे है जिसको लेकर किसानों द्वारा उप जिलाधिकारी अलीगंज को प्रार्थना पत्र किया गया है। प्रार्थना पत्र देकर मांग करने वालों में अक्षय, सौदान सिंह, सुमित, राजेंद्र, ज्ञानेंद्र, सुखविंदर सिंह, रोहित सिंह, अजीत सिंह, सत्यपाल, पिंकू, महावीर सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, अंकित सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें