एटा।* जलेसर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव मौजमपुर में विद्युत शार्ट सर्किट से लगीआग में झोपड़ी मैं रखा घरेलू सामान एवं गोवंश जलकर खाक हो गया घटना की जानकारी मिलते की मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनाक्रम के संबंध में सुरेश चंद्र पुत्र डमबर सिंह ने बताया कि दोपहर में भीषण गर्मी के कारण बच्चे आराम कर रहे थे इस दौरान विद्युत शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई आज इतनी भयंकर थी कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती झोपड़ी में रखा घरेलू सामान चारपाई बिस्तर कपड़े अनाज के साथ-साथ गोवंश का एक बच्चा भी जल कर राख हो गया आग लगने से करीब एक लाख रुपए की छती हुई। फायर ब्रिगेड कर्मी रोहित ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही 20 मिनट में गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया गया
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें