एनएमएमएस परीक्षा उत्कृष्ट 20 रैंकर्स और उनके शिक्षकों का सम्मान बीएसए ने बढ़ाया ग्रामीण प्रतिभाओं का हौंसला
एटा।* बेसिक शिक्षा विभाग तथा टीम एडु लीडर्स के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट छात्र व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संकुल भवन के सभागार में किया गया। आयोजन के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित परीक्षा में टॉप-20 चयनित 34 मेधावी छात्र-छात्राओं और 25 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस साल एनएमएमएस परीक्षा में जिले के मेधावियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जिले को आवंटित 145 सीटों की सापेक्ष 142 बच्चे चयनित हुये। जिले के गोर्बान्वित होने तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के शिक्षक और बच्चों के प्रोत्साहन को सम्मान समारोह हुआ। बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से जिले को यह उपलब्धि मिली है। शिक्षक अच्छे-अच्छे काम करें इनका समय-समय पर सम्मान मिलता रहे। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग हर कार्य कर सकता है लेकिन मानव निर्माण, व्यक्ति निर्माण सिर्फ शिक्षक ही कर सकता है। इसलिए शिक्षक का स्थान समाज में सर्वोपरि है। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वय संजय मिश्रा, अविनाश शुक्ला, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अशोक पाल सिंह, सम्मानित शिक्षक ओमवीर सिंह, रामबरन सिंह, देवेश कुमार, संदीप कुमार, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, मंजू वर्मा, वालस्तर सिंह, राजेंद्र कुमार, सीमा यादव, योगेंद्र सिंह, महेश सिंह, उमेश यादव,अल्केश कुमार, महाराज सिंह, मनोज यादव के अलावा टॉपर्स आत्रेय शर्मा, ओंकार, रामवीर, विनतेश, निशा शाक्य, परी, मोनू, आशु, विशाल, अंकित, दिव्यांश, आदित्य प्रकाश, कुलदीप आदि मेधावी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें