अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा घर में घुसकर बच्चों को जाति सूचक गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की गई। इसके संबंध में परिजनों द्वारा थाना अलीगंज में सूचना देकर मामला दर्ज कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के हिरदेपुर निवासी रामविलास पुत्र यादराम नें थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र देखकर मामला दर्ज कराया और बताया कि थाना अलीगंज के अगौनापुर निवासी अंकित शाक्य, किशन शाक्य पुत्रगण नत्थूराम शाक्य द्वारा वादी का पुत्र प्रशांत व पुत्री सलोचना के साथ घर में घुसकर जाति सूचक गालियां दी गई और जब गालियों का विरोध किया गया तो बच्चों के साथ मारपीट कर दी। थाना अलीगंज पुलिस में प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मु0अ0सं0 117/2024 धारा 452/323/504 भादवि व 3(2) 5ए SC/ST ACT मे मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें