सिकंदराराऊ। मंगलवार को अमोल चंद पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल परिसर में स्कूल के सभी अध्यापकों, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के साथ प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय की उपस्थिति में बच्चों के द्वारा राम दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के मैनेजर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल द्वारा बच्चों को दीपावली के विषय में संबोधित किया गया एवं विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, आर्टिकल राइटिंग ,दिया पेंटिंग प्रतियोगिता, रचनात्मक ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर मेकिंग, पूजा थाली डेकोरेशन, आदि प्रमुख हैं । जिनमें बच्चों द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया गया और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की गई। @samachar24news