अलीगंज। नया गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू मंसूरी पुत्र जलालुद्दीन उम्र 35 वर्ष पंद्रह सितंबर को सराय कस्बा स्थित मस्जिद में सजावट का कार्य कर रहे थे अचानक सीढ़ी से पैर फिसलने की वजह से युवक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में घायल को परिजन कानपुर इलाज के लिए ले गए जहां कुछ समय तक हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने घायल युवक को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया मंगलवार दोपहर समय करीब 12: 45 मिनट पर इलाजरत युवक की मौत हो गई।युवक की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से शव का पोस्टमार्टम कर सौंपने को कह दिया।अस्पताल प्रशासन ने मृत शव का पोस्टमार्टम कर सौंपने के लिए परिजनों को कानूनी तथ्य बताए।परिजनों ने बताया की अस्पताल प्रशासन द्वारा कहा गया की संबंधित थाने से लिखा पढ़ी में प्रथम सूचना रिपोर्ट लाओ तब पोस्टमार्टम हो पाएगा।परिजन दौड़े दौड़े नया गांव थाने पहुंचे जहां थाने पर युवक के बारे में कोई सूचना नहीं होने के कारण थाना प्रभारी ने सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से बातचीत की और मामले को समझा। पोस्टमार्टम के लिए परिजन रात भर दौड़ते रहे ।मृतक के साथ के परिजन रात भर दिल्ली सफदरगंज अस्पताल के प्रशासन और स्थानीय पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे।लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका ।आज प्रातः परिजन पुनः अलीगंज उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां एस डी एम से मुलाकात नहीं हो सकी करीब चौबीस घंटे गुजर जाने के बाद नया गांव थाने से परिजनों को प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना प्रभारी द्वारा दी गई तब जाकर कहीं सफदरजंग अस्पताल के प्रशासन ने मृत युवक का पोस्टमार्टम किया।परिजन।पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को लेकर वापस दिल्ली से सराय अगहत लौट रहे हैं।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें