रामलीला मैदान के चाहरदीबारी एवं सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था ने बरती लापरवाही,भाजपा विधायक का चढ़ा पारा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से की शिकायत,मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को लगाई लताड़,निर्माण कार्य में बरती लापरवाही तो फर्म होगे ब्लैक लिस्ट
एंकर: एटा जिले के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण ,और चहारदीवारी निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था द्वारा देरी करने पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर का पारा चढ़ गया।क्षेत्रीय विधायक ने कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से शिकायत की है।वहीं विधायक की शिकायत के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई है।वहीं निर्माण कार्य में अगर जल्द तेजी नही लाई गई और ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर मंत्री ने फर्म ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।लोकसभा चुनाव संपन्न होने से पूर्व अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह की पहल पर प्रदेश की योगी सरकार ने रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण और चहारदीवारी के निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ अठासी लाख रुपए की धनराशि आवंटित की थी ।निर्माण कार्य के लिए कार्यदाई संस्था को पचपन लाख की धनराशि की पहली किस्त आहरित की जा चुकी है।सरकार गठन के छः माह गुजर चुके हैं बाबजूद इसके रामलीला के दिन नहीं बहुर पाए हैं।नगर में इन दिनों रामलीला का मंचन हो रहा है आगामी समय में रामलीला मैदान में लीलाएं भी होनी है और मेला विजय दशमी का मेला भी आयोजित होना है।कार्यदाई संस्था की लापरवाही चलते इस बार भी विजयदशमी का मेला लोगों को वीरान मैदान में ही देखना पड़ेगा।ठेकेदार की लेटलतीफी से नाराज विधायक ने यू पी सरकार के मंत्री से शिकायत की है।मंत्री जी ने भी जिम्मेदार अधिकारियों को लताड़ लगाई है।मामले पर क्षेत्रीय विधायक अलीगंज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की भगवान श्री राम हिंदू आस्था के प्रतीक हैं।हम सभी के भगवान हैं ।उन्ही के मैदान के सौंदर्यीकरण के कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंत्री जी ने आश्वासन दिलाया है की जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा।अगर अब भी कार्य में तेजी नही लाई गई तो फर्म ब्लैक लिस्ट कर दी जाएगी।जल निगम को उपरोक्त निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।जल निगम के अवर अभियंता अमित वर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया की ठेकेदार द्वारा अब तक निर्माण कार्य में देरी की वजह अत्यधिक बरसात बताई गई है।विभाग द्वारा पत्राचार कर दिया गया है।ठेकेदार ने जल्द कार्य शुरू करवा कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की बात कही है।फिर भी देरी हुई तो उपरोक्त फर्म के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें