पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतर्गत सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा गुदमई में पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ जिसमें आए हुए ग्रामीणों को डॉ धनंजय सिंह द्वारा बताया गया कि अपने पशुओं को बचाव के लिए क्या क्या सावधानी बरतना अति आवश्यक है जिसके चलते उन्होंने बताया की समय-समय पर पशुओं के टीका लगना चाहिए और अगर आपके पशु को कोई रोग हो जाता है तो तुरंत पशु चिकित्सालय में जाकर पशु चिकित्सक को दिखाकर उपचार दें।
कार्यक्रम में हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह , पशु चिकित्सा अधिकारी , डॉ वीरेंद्र , डॉ भूपेंद्र चिकित्सा अधिकारी, राजकुमार, प्रदीप कुमार, हरि ओम, विवेक, डॉ बबलू, सतीश कुमार, गौरव, ललित, कुलदीप, रमन, जसविंदर, योगेश, आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें