सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन में सुख प्राप्ति का एक ही मार्ग है गुरु :आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय

 जीवन में सुख प्राप्ति का एक ही मार्ग है गुरु :आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय  सिकंदराराऊ कथा के चतुर्थ दिवस पर महाराज श्री ने प्रभु के वामन अवतार के वृतांत का विस्तार पूर्वक वर्णन भक्तों को करवाया एवं कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। कथा के चतुर्थ दिवस पर सभी भक्तों ने महाराज जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। भागवत कथा के पंचम दिवस पूज्य श्री गौरव कृष्ण पांडेय ने कथा पंडाल में बैठे सभी भक्तों को भजन "मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है "श्रवण कराया। पूज्य गौरव कृष्ण पांडेय जी महाराज ने कथा की शुरूआत करते हुए कहा कि आपके पिताजी को आपकी चिंता जितनी होती है आपके गुरुदेव को आपके पिता से 10 प्रतिशत ज्यादा चिंता होती है। आपके पिता जी चिंता करते हैं खाओ कमाओ परिवार बढ़ाओ की, इससे ज्यादा आपके पिता जी चिंता नहीं करते लेकिन गुरुदेव जो हैं खाओ की भी चिंता करते हैं कमाओ की भी चिंता करते हैं परिवार बढ़ाओ की भी चिंता करते हैं और उसके बाद मुक्त हो जाओ की भी चिंता करते हैं। गुरु की शरण में आने से ईश्वर प्राप्ति का मार्ग सरल हो जाता है।  श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण की ...

नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली तो 37 प्रत्याशियों में सात ऐसे है जो बिना पढ़े लिखे

 नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली तो 37 प्रत्याशियों में सात ऐसे है जो बिना पढ़े लिखे एटा, । निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की संख्या 37 है। इन प्रत्याशियों में नौ प्रत्याशी ऐसे है जो निरक्षर है। जलेसर नगर पालिका में 12 प्रत्याशियों में सात निरक्षर है। एक प्राइमरी पास है। परास्नातक वालों की संख्या सभी पालिका में कम है। नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी दिन रात मेहनत कर रहे है। सुबह से लेकर रात तक चुनाव प्रचार करने में जुटे है। चारों नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली गई। 37 प्रत्याशियों में सात ऐसे है जो बिना पढ़े लिखे है। जलेसर नगर पालिका में कुल प्रत्याशियों की संख्या 12 है। इसमें भाजपा प्रत्याशी इंदूवाला और निर्दलीय प्रत्याशी गीता पोस्ट ग्रेजुएट है। निर्दलीय प्रत्याशी गौरी देवी 12वीं पास है। ऐसे ही कुशमा देवी और शशी देवी ने प्राइमरी तक पढ़ाई की है। शेष सभी प्रत्याशी निरक्षर है। एटा नगर पालिका परिषद में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें सपा प्रत्याशी मुन्नीबेगम निरक्षर है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राजकुमा...

भाजपा के विजय रथ का सिकंदराराऊ में हुआ स्वागत

 भाजपा के विजय रथ का सिकंदराराऊ में हुआ स्वागत सिकंदराराऊ   शनिवार को नगर में भाजपा का विजय रथ निकाला गया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजय रथ पुरानी तहसील रोड, बगिया बारहसैनी, ब्राह्मणपुरी, गौसगंज ,जीटी रोड आदि नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके विजय रथ का भाजपा समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।   इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता , पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ,पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी , सुरेंद्र सिंह पुंडीर, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा , प्रवीण वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, रेशम पाल सिंह, गिरीश मोहन गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान , चंचल गुप्ता,  शुभम वार्ष्णेय, लोकेश जादौन, वैभव गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता , संतोष पौरुष, सुशीला चौहान, शशिवाला वार्ष्णेय, राधा गुप्ता,  बृज किशोर सर्राफ, भानु प्रकाश शर्मा, गिरीश चंद पटेल, र...

कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप : निशांत चौहान

 कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप : निशांत चौहान सिकंदराराऊ  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एक प्रेस वार्ता भूतेश्वर कॉलोनी स्थित आवास पर आहूत की।  उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीडन का आरोप लगाना पूरी तरह से बेबुनियाद है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर राजनीति से प्रेरित होकर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।जिनकी कोई सत्यता नहीं है। जब से ब्रजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ अध्यक्ष पद संभाला है, कुश्ती को नई पहचान और ऊंचाई मिली है, जिसके लिए देश भर में उनकी लोकप्रियता की चर्चा है किंतु एक जाति विशेष की चंद महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीडन के आरोप लगाए जा रह हैं।पूरे देश की जनता जानती है कि जो आरोप लग रहे हैं बो झूठे एवं निराधार हैं। आपके बढ़ते हुए राजनैतिक रसूख को धूमिल करने की एक बहुत बड़ी साजिश है।बृजभूषण शरण सिंह के कार्यकाल में पूरे देश के पहलवानों को अवसर दिया जा रहा है। खेल में अपना दम ख...

प्रत्याशियों संग बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के दिए कड़े निर्देश

 प्रत्याशियों संग बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के दिए कड़े निर्देश उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को मद्देनजर देखते हुए एटा के अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने अलीगंज नगर पालिका,जैथरा नगर पंचायत,राजा का रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के सभी दलों के प्रत्याशियों ,सभासद पद के दावेदार प्रत्याशियों के साथ अलीगंज तहसील के सभागार में बैठक कर चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन करने पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण जानकारियां और सुझाव दिए गए। ए डी एम ने चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने के प्रत्याशियों को कड़े निर्देश दिए गए। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्याशियों के द्वारा अगर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो उस प्रत्याशियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथ ही चुनाव आयोग को भी अवगत कराया जाएगा। सुझाव देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा सोशल मीडिया पर प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा और टिप्पणी का प्रयोग नहीं करेंगे। एक ही स्थान पर प्रत्याशी जनसभा आयोजित नहीं करेंगे अलग-अलग ...

नवोदय विद्यालय में प्रवेश की परीक्षा संपन्न, अलीगंज में दो केंद्रों पर बच्चों ने दी परीक्षा।

 परीक्षा का उत्साह :नवोदय विद्यालय में प्रवेश की परीक्षा संपन्न, अलीगंज में दो केंद्रों पर बच्चों ने दी परीक्षा। अलीगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय की सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा सकुशल शनिवार को संपन्न हो गई।  नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजित की गई। जवाहर नवोदय परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अलीगंज में दो इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया जिनमें जनता इंटर कालेज केलठा अलीगंज में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राए उपस्थति रहे जनता इंटर कालेज केलठा में 504 बच्चे थे जिनमें 269 छात्रों ने परीक्षा दी वही 235 छात्र अनुपसिथित रहे वही गौतम बुद्ध इंटर कालेज में कुल 361 छात्र थे जिनमें 191 बच्चो ने परीक्षा दी और 170 बच्चे अनु पस्थति रहे। विद्यालयों में सख्ती के चलते परीक्षा सम्पन्न हुई  वही जनता इंटर कालेज में एच आर सिंह प्रधानाचार्य डॉ डीके सिंह  व  ईआरपी प्रवेश की मौजूदगी रही वही गौतम बुद्ध इंटर कालेज में खण्ड शिक्षाधिकारी अलीगंज सुरेन्द्र कुमार अहिवार सहित अन्य स्टाप मौजूद रहे। केन्दों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा...

माँ पीतांबरा की कृपा से मिलता है तीनों लोकों में अजेय का वरदान : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 माँ पीतांबरा की कृपा से मिलता है तीनों लोकों में अजेय का वरदान : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज  अलीगढ। दस महाविद्याओं में एक अलौकिक सौंदर्य और शक्ति की आराध्य देवी माँ पीतांबरा की जयंती वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनायी जाती है। मां बगलामुखी का अवतरण हुआ था। इनकी आराधना से शत्रुओं पर विजय मिलती है और हर सकंट दूर होता है। शहर के स्वर्ण जयंती नगर सीजन्स अपार्टमेंट स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर शुक्रवार को माँ पीतांबरा जयंती मनायी गयी। महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, ऋषभ शास्त्री, ओम शास्त्री आदि आचार्यों ने वेदमन्त्रों के साथ माँ पीतांबरा की प्रतिमा का विधिवत स्नान करवाकर गुलाब एवं कनेर के पुष्पों तथा चावल से अर्चन किया स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि  बगला अर्थात दुल्हन की तरह आलौकिक सौन्दर्य और अपार शक्ति की स्वामिनी होने के कारण देवी का नाम बगलामुखी पड़ा इनको बगलामुखी, पीताम्बरा,ब्रह्मास्त्र विद्या आदि नामों से भी जाना जाता है। माँ बागलमुखी मंत्र कुंडलिनी के स्वाधिष्...

प्रत्येक बूथ जीतने पर जोर लगाएं भाजपा कार्यकर्ता: दिनेश शर्मा

 प्रत्येक बूथ जीतने पर जोर लगाएं भाजपा कार्यकर्ता:  दिनेश शर्मा सिकंदराराऊ  नगर में स्थित बगिया बारहसैनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा  द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता इलेक्शन जीता को मन में धारण कर सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएं।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, निकाय प्रमुख सत्यदेव दुबे,पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान,पंकज गुप्ता, मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, रेशम पाल सिंह, गिरीश मोहन गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान , चंचल गुप्ता,  शुभम वार्ष्णेय, लोकेश जादौन, वैभव गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता , कमलेश शर्मा...

सफाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर सफाई मजदूर संघ ने दी चेतावनी

 सफाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर सफाई मजदूर संघ ने दी चेतावनी सिकंदराराऊ उत्तर प्रदेशीय सफ़ाई मजदूर संघ  के अलीगढ़ मंडल के महामंत्री  निरंजन प्रकाश को जनपद की विभिन्न निकायों के सफाई मजदूर प्रतिनिधियों ने  दूरभाष के माध्यम से वेतन, पेंशन के वितरण में जिला प्रशासन द्वारा अनावश्यक विलम्ब की जानकारी दी है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासक को पत्र देकर आउटसोर्सिंग सफाई मजदूरों, वाहन चालकों, लेबर  के मानदेय का भुगतान न कराए जाने की स्थिति में विवश होकर काम बंद हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।  उन्होंने कहा है कि नगर पालिका हाथरस में ठेका सफाई कर्मियों को 3 माह का वेतन व 2 माह की पेंशन, इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सिकन्दराराऊ, नगर पंचायत सादाबाद , मुरसान, पुरदिलनगर, हसायन व सहपऊ आदि निकायों द्वारा अवगत कराया गया है कि निकाय कर्मचारियों के कई, कई माह के वेतन एवं पेंशन जिला प्रशासन द्वारा पारित नहीं की जा रही है  जबकि वर्तमान में जिला प्रशासन ही निकायों का सर्वेसर्वा है। उल्लेखनीय है कि हाथरस के ठेका सफाई कर्मी संघ द्वारा प्रशासन को नोटिस भी दिया जा चुका है। जनपद क...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन का जोशीला स्वागत

 अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन का जोशीला स्वागत सिकंदराराऊ  शुक्रवार को लोकेश प्रधान के कार्यालय पर एक समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अशोक जादौन का  फूल माला पहनाकर तथा पटका उडाकर जोशीला स्वागत किया गया।  अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि ग्राम प्रधानों का हर स्तर पर शोषण किया जाता है, लेकिन उनका संगठन ऐसा नहीं होने देगा और ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ग्राम प्रधानों की लड़ाई लडऩे का काम करेगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह गांव के अंदर निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ विकास कार्यों को कराएं एवं सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति को देने का काम करें। उसके बाद भी कोई परेशानी आती है तो संगठन ग्राम प्रधानों के साथ खड़ा है । पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान की जाएगी तथा पंचायतों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन पंचायतों की मजबूती के लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।   स्वागत करने वालों में ...

रक्तदान करने से शरीर में तेजी से बनता है नया खून एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

 रक्तदान करने से शरीर में तेजी से बनता है नया खून  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन हाथरस    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक बागला अस्पताल में किया  गया । जिसमें 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। एडीएचआर समय समय रक्तदान शिविरों का आयोजन मांग के अनुरूप करती रहती है।    एडीएचआर के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए जिससे कि उसके शरीर में मौजूद रक्त दूसरे के जीवन को बचाने के काम आए साथ ही साथ हमारे शरीर में मौजूद रक्त जब समय समय पर निकलता रहेगा। उसी तेजी से हमारे शरीर में नया खून बनता रहेगा जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा।आइए इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान को जन-जन की मुहिम बनाएं। हम हाथरस ही नहीं अन्य जगहों पर भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें ,जिससे किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी महसूस न हो और उसकी जान रक्त की कमी से न जाए। एडीएचआर अपने मानव अधिकारों के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी बखूबी अंजाम दे रही है ...

सी एम ओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण*

 *सी एम ओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण* मुख्यचिकित्सा अधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी आज अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।जहां उन्होंने ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।बैठक के बाद सी एम ओ ने प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सी एम ओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं परखी।सी एम ओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. रंजीत वर्मा को निर्देश देते हुए बताया,कि प्रसव को आई प्रसूताओं को अस्पताल में 48 घंटे तक चिकित्सीय देखरेख में रखा जाए।साथ ही प्रसूताओं के खान पान की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा, कि शासन के मंशानुरूप एएनएम और स्वस्थ्य कर्मी गांव गांव जाकर टीकाकरण करें।और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।स्वास्थ्य कर्मी गांव गांव और घर घर जाकर रोगियों को चिन्हित करेंगे और।अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रिपोर्ट सौंपेंगे।सीएमओ ने कहा,जो भी स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरतेगा उसके विर...

झोपडी में खलने गये बच्चो ने बीड़ी में लगाई आग आग से झोपडी जली --- आग से जलकर वच्चे की हुई मौत!

 झोपडी में खलने गये बच्चो ने बीड़ी में लगाई आग आग से झोपडी जली --- आग से जलकर वच्चे की हुई मौत! अलीगज। अलीगंज थाना क्षेत्र के जसरथपुर में खेल खेल अबोध वच्चो ने गांव के बाहर बनी अपने बाबा की झोपड़ी में खेलने के लिये गये थे। झोपडी में बाबा मौजूद नही थे।वही पर उनके बाबा का बीड़ी का बंडल व मसिस रखी थी वच्चो ने माचिस से बीड़ी जलाई और कुछ देर बाद झोपडी में आग लग गई आग लगने से उसका छोटा भाई तो बाहर निकल आया लेकिन बड़ा भाई उस झोपडी में फंस गया और उसकी आग में जलकर मौत हो गयी घटना की खबर गांव व परिजनों को लगी तो वह चारों तरफ चित्कारे मचने लगी। गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज के थाना जसरथपुर के ग्राम खजुराई निवासी  धर्मेन्द्र जोशी के दो अबोध वच्चे चंन्दन उम्र 12 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र व श्याम उम्र लगभग 7 वर्ष जो दिन में गांव से आधा किमी दूरी पर स्वयं के खेत में एक फूस की झोपड़ी पड़ी है उसमें धर्मेन्द्र के पिता रहते थे जो बाबा बन गए है वह गांव के आसपास मांगकर अपना पेट पालते थे। बताया गया कि  धर्मेन्द्र के दोनों पुत्र चंन्दन व श्याम खेत में बनी झोपडी में खेलने खेल लिये चले गए झोपडी म...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में केशव शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न

 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में केशव शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न सिकंदराराऊ  स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में केशव शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ । जिसमें संघ की शाखा में 1 घंटे में होने वाले शारीरिक , प्राणिक , मानसिक , बौद्धिक को विकसित करने वाले कार्यक्रम शाखा के स्वयंसेवकों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिसमें योग , आसन,  प्राणायाम करके दर्शकों का मनमोहित किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जितेंद्र सिंह प्रांतीय ग्राम विकास प्रमुख ब्रज प्रांत ने सभी आए हुए दर्शकों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना व्यक्ति के निर्माण के लिए की गई । जिसके लिए 1 घंटे की शाखा एक निश्चित स्थान पर लगे ऐसा तय किया गया । जिससे व्यक्ति के अंदर राष्ट्रभक्ति , आत्मविश्वास , साहस , निर्भीकता, उत्साह आदि गुणों का निर्माण हो । जो एक आदर्श नागरिक के लिए अपेक्षित है । आज संघ के स्वयंसेवक भारत के उच्चस्थ पदों पर स्थापित होकर भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं । इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्य...

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में अरियंत कुमार ने पाया बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में अरियंत कुमार  ने पाया बोर्ड परीक्षा में  प्रथम स्थान सिकंदराराऊ टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल का वर्ष 2023 का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। विद्यालय में अरियंत कुमार प्रथम स्थान, गौरी शर्मा द्बितीय स्थान तथा नंदिनी तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।प्रथम, द्बितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मिठाई खिलाकर उपहार देते हुए भविष्य में इसी तरह मेहनत करें आशीर्वाद दिया ।  इस अवसर पर संध्या जादोन ,बृजेश शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का किया उद्घाटन

 समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने  भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का किया उद्घाटन सिकंदराराऊ  नगर में स्थित मंडी गांधी गंज में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज गुप्ता के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के द्वारा पहुंचकर कार्यालय का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।  लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि असीम अरुण द्वारा लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करने की अपील की गई तथा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं सभासद प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट देने की अपील की गई  । इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, हाथरस के निवर्तमान चेयरमैन आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, हसायन ब्लाक प्रमुख डीपी सिंह, पंकज गुप्ता ,तेजवीर सिंह सिसोदिया ,नीरज वैश्य, देवेंद्र दीक्षित शूल, प्रवीण वार्ष्णेय , देवेंद्र राघव, कृष्ण कुमार पिंकू राघव , मुकुल ...

शत प्रतिशत रहा पीके इंटर कॉलेज का परीक्षा फल

 शत प्रतिशत रहा पीके इंटर कॉलेज का परीक्षा फल सिकंदराराऊ पी.के.इण्टर कालेज नगला ब्राह्मण  का वर्ष 2023 का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। विद्यालय में गुंजन शर्मा प्रथम स्थान, दीप्ती द्बितीय स्थान तथा विशालबाबू तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य उमेशचन्द्र शर्मा ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।प्रथम, द्बितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मिठाई खिलाकर उपहार देते हुए भविष्य में इसी तरह मेहनत करें आशीर्वाद दिया ।  इस अवसर पर श्रीमती रंजना कुमार , बृजेश शर्मा  एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉप 10 छात्र छात्रा हुए सम्मानित

 एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉप 10 छात्र छात्रा हुए सम्मानित सिकंदराराऊ  एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया।जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले  विद्यालय के टॉप टेन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश  चतुर्वेदी गुरु जी ने सफल परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाई ।  विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। जिसके लिए प्रबंधक द्वारा विद्यालय स्टाफ की सराहना की गई।  विद्यालय के  छात्रों  अभिषेक कुमार ने पहला,  उमा राघव ने दूसरा, आदित्य पुंडीर ने तीसरा, भानु प्रताप ने चौथा, अनुज कुमार ने पांचवां , अंकुश यादव ने छठा, नसीम अहमद ने सातवां , मदन बाबू ने आठवां, विपिन कुमार ने नौवां और हिमांशु ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, रुकम पाल सिंह , गुरुदत्त शर्मा, जुगेंद्र यादव, शक्ति पाल सिंह, अनिल यादव, आर पी सिंह, अनंत देव चतुर्वेदी , प्रगति उपाध्याय, याशिका, मानसी पाठक, राधा , सुरभि उपाध्याय, सोनी ,करिश्मा ...

लावारिस शव का एडीएचआर के सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार हाथरस

 लावारिस  शव का एडीएचआर के सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार हाथरस व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार के लिए भी कार्य कर रही है। अज्ञात शव का दाह संस्कार एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था में एडीएचआर के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल बाबू अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा।      23 अप्रैल को थाना हाथरस जंक्शन के अंतर्गत ग्राम राजपुर के निकट रेलवे लाइन पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव पुलिस को मिला। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी । पुलिस द्वारा क्षत-विक्षत शव को इकट्ठा कर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त सब का धार्मिक ...

उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर हुई चोरी, शिकायत दर्ज*

 *उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर हुई चोरी, शिकायत दर्ज*  दीवारों पर लिखे अपशब्द , महिला सीएचओ ने की सुरक्षा की मांग* अलीगंज।* ब्लॉक अलीगंज के उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर तैनात महिला सीएचओ ने थाना जैथरा में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में कुछ लोगों ने ताला व खिड़की तोड़कर  सामान चोरी कर लिया है और मेरे प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग दीवानों पर किया गया है। ब्लॉक अलीगंज से उप स्वास्थ्य केंद्र अंगरैया पर सीएचओ पद पर तैनात पूजा अहिरवार ने थाना जैथरा पर लिखित सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रतिदिन की भांति अपने निर्धारित समय पर उपकेंद्र पहुंची तो वहां पर देखा कि  ताला और खिड़की टूटी हुई पड़ी है वहां पर रखी दवाइयां और बीपी नापने की मशीन गायब है। जब दीवारों की ओर रुख किया तो वहां पर मेरे बारे में अभद्र शब्द लिखे हुए थे। आप अग्रिम कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और मेरी सुरक्षा की जाये।

स्नान, दान, मोक्ष का महापर्व गंगा सप्तमी बुधवार को पृथ्वीलोक के प्राणियों के तारण हेतु माँ गंगा हुईं अवतरित : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 स्नान, दान, मोक्ष का महापर्व गंगा सप्तमी बुधवार को पृथ्वीलोक के प्राणियों के तारण हेतु माँ गंगा हुईं अवतरित : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज  सिकंदराराऊ  सनातन धर्म में नदियों को देवी का स्वरूप माना जाता है,गंगा,यमुना,मंदाकिनी, नर्मदा आदि नदियां आदिकाल से ही हिन्दू आस्था की प्रतीक हैं,लोग इनकी पूजा और आराधना करते हैं,वहीं अनेकों वर्षो से पवित्रता का प्रतीक गंगा नदी  का विशेष महत्व है। वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को माँ गंगा पृथ्वीलोक पर अवतरित होने के कारण इस दिन गंगा सप्तमी का महापर्व मनाया जाता है। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने गंगासप्तमी पर्व से जुडी जानकारी साझा करते हुए बताया कि मां गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैरों से हुआ तथा महादेव की जटाओं में इनका वास है। मान्यता के अनुसार कपिल मुनि के श्राप से राजा सगर के 60 हजार पुत्र भस्म हो गए तब उनके उद्धार के लिए राजा सगर के वंशज भगीरथ ने घोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर आकर सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार किया इसलिए गंगा को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है। स्वाम...

हलवा पूरी वितरित कर मनायी आदिशंकराचार्य जयंती… सनातन धर्म के पुनरोत्थान हेतु आदिशंकराचार्य का रहा विशेष योगदान : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 हलवा पूरी वितरित कर मनायी आदिशंकराचार्य जयंती… सनातन धर्म के पुनरोत्थान हेतु आदिशंकराचार्य का रहा विशेष योगदान : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज  अलीगढ। वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदि शंकराचार्य जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सनातन धर्म के युग प्रवर्तक आदि गुरु शंकराचार्य अवतरित हुए थे। वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को शंकराचार्य जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गयी। वैदिक ज्योतिष संस्थान प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, ऋषभ वेदपाठी, ओम वेदपाठी, चन्दर शास्त्री आदि आचार्यों के द्वारा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया वहीं इस मौके पर उपस्थित संस्थान परिवार के सदस्यों ने संकीर्तन कर हलवा प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि 788 ई में केरल के कालड़ी में ब्राह्मण परिवार में भगवान शंकर के अवतार के स्वरुपी शंकराचार्य अवतरित हुए। धर्म विरोधी ताकतों के हावी होने के वावजूद भी उन प्रतिकूल परिस्थित...

न्यायालय ने अपहरण के मामले में तीन अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास तथा 25000-25000 रूपये अर्थदंड की सजा

 न्यायालय ने अपहरण के मामले में तीन अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास तथा 25000-25000 रूपये अर्थदंड की सजा  सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मानीटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित 3 अभियुक्तगणों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।  बता दें कि थाना सिकन्द्राराऊ पर दिनांक 31.07.2022 को दिनेश कुमार पुत्र डालचन्द्र निवासी ग्राम नौरथा ईसेपुर थाना सिकन्द्राराऊ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 27.07.2022 को अभियुक्तगण नरेश कश्यप पुत्र चोब सिंह , लोकेश पुत्र साधू , जय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासीगण ग्राम नौरथा ईशेपुर, थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा उसके भाई योगेश को मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गये थे, जो अभी तक वापस नहीं आया । भाई के बारे में पूछने पर बताया कि वह नदरई नहर में डूब गया है । वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकदमा 394/2022 धारा 364 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गई तथा आरोपियो...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड 2023 के परीक्षा परिणाम में लहराया परचम

 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड 2023 के परीक्षा परिणाम में लहराया परचम सिकंदराराऊ स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड 2023 के परीक्षा परिणाम में परचम लहराया ।  कक्षा 10 में छात्र हर्ष कुमार ने पूर्णांक 600 में से 566 अंक प्राप्त कर  जनपद  हाथरस में  सातवां व विद्यालय में प्रथम स्थान , छात्र लव कुमार कौशिक ने पूर्णांक 600 में से 564 अंक प्राप्त कर जनपद हाथरस में   नवां स्थान व विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है तथा इंटरमीडिएट के छात्रों में छात्र माधव ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर जनपद हाथरस में पांचवा स्थान दीपांशी बघेल ने पूर्णांक 500 में से 469 अंक प्राप्त कर जनपद हाथरस में सातवां स्थान और विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया । इस अवसर पर  विद्यालय परिवार ने छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त   किया व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने छात्रों के  उज्जवल भव...

भाजपा प्रत्यशियों ने अंतिम दिन किया नामंकन

 *नगर निकाय चुनाव* भाजपा प्रत्यशियों ने अंतिम दिन किया नामंकन अलीगंज।* नगर निकाय चुनाव हेतु नगर पंचायत व नगरपालिका के अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भाजपा पार्टी के घोषित दावेदारों ने  लाव लश्कर के साथ नामंकन किया। सोमवार को अलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु स्व सन्दीप गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता ने नामांकन किया। वही जैथरा नगर पंचायत राजा का रामपुर नगर पंचायत से रेखा रानी ने अपना नामांकन किया। नामंकन का आज आखिरी दिन था। तहसील परिसर से लेकर नामंकन स्थल तक भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। वही सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं अलीगंज सीओ सुधांशु शेखर संभाले हुए थे। नामंकन कक्ष में दावेदार व प्रस्तावक के लिये प्रवेश था। वही साथ आये लाव लश्कर को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया था। नगर पालिका अलीगंज नगर पंचायत जैथरा व राजा का रामपुर में भाजपा पार्टी के दावेदार नामंकन करने अंतिम दिन पहुँचे चूंकि भाजपा ने अपने अपने प्रत्यशियों की सूची 23 अप्रैल को ही जारी की थी। इस मौके पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, दिनेश चंद गुप्ता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक रतन शाक्य, बॉबी गुप्ता, जिल...

नगर क्षेत्र के सकीट रेबाड़ी मार्ग पर भूसा में लगी आग, करीब पांच बीघा गेहूं की फसल का भूसा जलकर हुआ खाक,ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया

 सकीट         नगर क्षेत्र के सकीट रेबाड़ी मार्ग पर भूसा में लगी आग, करीब पांच बीघा गेहूं की फसल का भूसा जलकर हुआ खाक,ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया  सोमवार को सकीट रेबाड़ी मार्ग पर भूसा में आग लगने की सूचना पर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। काफी समय बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा  के मोहल्ला उरहना निवासी राकेश बाबू  दिवाकर ने बुर्जी लगाने के खेतों पर  की भूसा इकट्ठा किया था। जिसमे दिन में करीब दो बजे अचानक आग लग गई और भूसा धू धू कर जलने लगा।आग लगने की खबर पर दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।लेकिन काबू नःही पा सके। दमकल बुलाने की कोशिश की गई ,लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण संपर्क नःही हो सका। कुछ ही दूरी पर लगी समरसेविल को चलबाकर घटना तक पानी पहुंचाया गया तब जाकर काफी समय बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना के समीप भूसा की ओर भी बुर्जी लगी है। अगर आग पर जल्द  काबू नःही पाया गया होता तो लोगों का काफी निकशान हो जाता। राकेश बाबू का करीब ...

पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने में जुटे कार्यकर्ता : अग्रवाल

 पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने में जुटे कार्यकर्ता : अग्रवाल सिकंदराराऊ  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज गुप्ता का नामांकन कराने हेतु पार्टी नेतृत्व द्वारा यहां भेजे गए ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीएन अग्रवाल ने कहा कि  मुझे सिकंदराराऊ नगरपालिका के अध्यक्ष एवं 25 सभासद प्रत्याशियों का नामांकन कराने की जिम्मेदारी देकर पार्टी नेतृत्व द्वारा यहां भेजा गया है ।भाजपा  कार्यकर्ताबेस पार्टी है । जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है । पार्टी द्वारा गहन मंथन के बाद कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर पार्टी के उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा में सभी लोगों को चुनाव लड़ने व टिकट मांगने का अधिकार है। एक साधारण चाय बेचने वाला कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। एक बार टिकट का निर्णय हो जाए तो उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के काम में जुट जाना चाहिए। सिकंदराराऊ का चेयरमैन का चुनाव हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। पार्टी ने यहां पंकज गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। पंकज गुप्ता की निश्चित ही जीत होगी। कार्यकर्ताओं के लिए यही संदेश है...

एआईएमआईएम उम्मीदवार मुशीर कुरेशी ने किया नामांकन

 एआईएमआईएम उम्मीदवार मुशीर कुरेशी ने किया नामांकन सिकंदराराऊ  एआईएमआईएम के उम्मीदवार मुशीर कुरैशी ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर सादगी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार पंकज गुप्ता ने भरा नामांकन

 पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार पंकज गुप्ता ने भरा नामांकन सिकंदराराऊ  नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इस अवसर पर उनके साथ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, ब्रज प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष टीएन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह पुंडीर ,सुनील गुप्ता, हसायन ब्लाक प्रमुख डीपी सिंह, तेजवीर सिंह सिसोदिया, गिरीश मोहन गुप्ता, नरेंद्र सिंह जादौन, वीरेंद्र शर्मा, विशाल वार्ष्णेय , प्रवीण वार्ष्णेय मुकुल गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

पुरदिलनगर से भाजपा उम्मीदवार हर्षकांत कुशवाहा ने किया नामांकन

 पुरदिलनगर से भाजपा उम्मीदवार  हर्षकांत कुशवाहा ने किया नामांकन सिकंदराराऊ  नगर पंचायत पुरदिलनगर से भाजपा के घोषित उम्मीदवार हर्षकांत कुशवाहा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।  इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, तेजवीर सिंह सिसोदिया, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, हसायन ब्लाक प्रमुख डीपी सिंह, सुनील गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेशम पाल सिंह, वीरेंद्र शर्मा, शुभम वार्ष्णेय , लोकेश जादौन आदि मौजूद रहे।

विप्र शिरोमणि परशुराम को करते शत-शत अभिनंदन है

 विप्र शिरोमणि परशुराम को करते शत-शत अभिनंदन है सिकंदराराऊ भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम वाटिका में एक कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता अगराना के पंडित विष्णु स्वरूप शर्मा ने की तथा  संचालन हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मां भारती और भगवान परशुराम के छाया चित्रों पर  पुष्पार्चन कर अध्यक्ष विष्णु स्वरूप शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती त्रिवेदी एवं मनोज पंडित, पंडित चेतन शर्मा, पत्रकार पवन पंडित व आशु कवि अनिल बोहरे द्वारा किया गया। वहीं कवियों का सम्मान कवि सम्मेलन के संयोजक मयंक उपाध्याय माही, सजल पंडित व पारस शर्मा द्वारा किया गया।  सुप्रसिद्ध कवियत्री कु उन्नति भारद्वाज की सरस्वती वंदना के बाद डॉ सत्येंद्र भारद्वाज ने पढ़ा- कल्पना के पंख होते हैं मगर दिखते नहीं।  फल लगे हों वृक्ष पर मत कहो झुकते नहीं ।  सोरों जी से पधारे गीतकार मनोज माधुवन ने पढ़ा- भाव से भाव का जब वरण हो गया कामना वासना का क्षरण हो गया दो ह्रदय जब मिले हो गया एक मन, बस वहीं प्रेम का अवतरण हो ...

सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

 सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज सिकंदराराऊ  पुलिस ने सपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन के दौरान भीड़ जुटाए जाने तथा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में 15 नामजद एवं ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।  कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार सरोज ने इकराम एवं इस्लाम पुत्र बुंदू खां, दानिश पुत्र किफायत, जब्बार पुत्र गफ्फार , तोहिद पुत्र इस्लाम, सादाब पुत्र इकराम, नवेद पुत्र अल्लानूर, मुस्तकीम पुत्र यासीन , आदिल पुत्र शकील, वारिस पुत्र रशीद, मुस्तकीम पुत्र मुस्ताक, अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल रज्जाक, अशरफ पुत्र बशीर, अफसर पुत्र अशरफ, इरशाद पुत्र अशरफ तथा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सपा प्रत्याशी फानूस बेगम के नामांकन के दौरान उक्त लोगों द्वारा भीड़ जुटाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया ।

नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा

 नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा एटा, । लंबी कशमकश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद प्रत्याशी नामांकन करने की तैयारियों में जुट गये हैं। प्रत्याशी बनने के बाद समर्थकों की ओर से बधाईयां दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि नगर पालिका परिषद एटा पर सामान्य वर्ग महिला की सुधा गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता, नगर पालिका परिषद अलीगंज पर सामान्य वर्ग महिला सुनीता गुप्ता पत्नी सुदीप कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद मारहरा पर अनुसूचित जाति महिला वर्ग की राजनश्री पत्नी विजय सिंह, नगर पालिका परिषद जलेसर पर पिछड़ा वर्ग महिला की इंदूवाला कुशवाह पत्नी बीएल कुशवाह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत राजा का रामपुर रेखा रानी पत्नी संजीव कुमार, नगर पंचायत जैथरा बिजेन्द्र सिंह चौहान पुत्र रामपाल सिंह चौहान, नगर पंचायत सकीट शकुंतला शाक्य पत्नी राजवीर सिंह शाक्य, नगर पंचायत निधौलीकलां देवलाल लोधी पुत्र नाथूराम बौहरे...

जिला सत्र न्यायालय मे मूलभूत सुविधाओं व वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाए

 जिला सत्र न्यायालय मे मूलभूत सुविधाओं व वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाए हाथरस       एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा जिला सत्र न्यायालय बार रुम में पहुंच कर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार भारद्वाज द्वारा न्यायालय परिसर व वादकारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं व संविधान प्रदत्त मांगों को पूरा करने के लिए जो मौन आमरण अनशन किया जा रहा है।   समर्थन देते हुए एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि न्यायालय परिसर में वादकारियों के संविधान प्रदत्त मूलभूत अधिकारों की रक्षा करते हुए वादकारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए । न्यायालय परिसर में साफ-सफाई, शुद्व पेयजल, न्यायालय कक्षों मे समुचित फर्नीचर, राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना, चिकित्सा सुविधा, आदि सभी यथासंभव मांगों को पूरा कराया जाये। जिससे अधिवक्तागण, वादकारियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। एडीएचआर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मांगों का पुरजोर समर्थन करने के साथ साथ उनके पूर्ण समाधान की मांग करता है। आमरण अनशन स्थल पर एडीएचआर जिलाध्यक्ष डा.पी.प...

रजनी पाठक ने भरा कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी के रूप में पर्चा

 रजनी पाठक ने भरा कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी के रूप में पर्चा सिकंदराराऊ  नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 9 से  सभासद पद की कांग्रेस प्रत्याशी रविवार को तहसील परिसर में सिर पर पगड़ी लगाकर पहुंची वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीमती पाठक ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य निखिलवर्ती पाठक की मां हैं। कांग्रेसमें वार्ड सभासद के चुनाव के लिए रजनी पाठक के रूप में एक मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

बसपा प्रत्याशी मनोज पंडित ने किया नामांकन दाखिल

 बसपा प्रत्याशी मनोज पंडित ने किया नामांकन दाखिल सिकंदराराऊ  नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। रविवार को लाव लश्कर के साथ प्रत्याशियों द्वारा पर्चे भरे गए । सबसे पहले पालिका अध्यक्ष पद हेतु बसपा प्रत्याशी मनोज पंडित ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ रवी किरण, दिनेश वार्ष्णेय, रिंकू शर्मा, शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।

पर्चा दाखिल करने लाव लश्कर के साथ पहुंची सपा प्रत्याशी फानूस इकराम

 पर्चा दाखिल करने लाव लश्कर के साथ पहुंची सपा प्रत्याशी फानूस इकराम सिकंदराराऊ  समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सिकंदराराऊ में एक बार फिर पूर्व चेयरमैन फानूस इकराम पर दांव लगाया है । वह जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचीं। उनके नामांकन के दौरान पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, सपा नेता इकराम कुरैशी, मेहराज कुरेशी, संजीव यादव ,ललित बघेल आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू यादव ने भरा निर्दलीय पर्चा

 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू यादव ने भरा निर्दलीय पर्चा सिकंदराराऊ  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करके खलबली मचा दी है। श्री यादव बड़ी संख्या में युवाओं के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, गिनेश यादव, मनोज उपाध्याय, पप्पू यादव आदि मौजूद थे।

दीपक कुमार सिंह ने भरा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पर्चा

 दीपक कुमार सिंह ने भरा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पर्चा सिकंदराराऊ  कांग्रेस पार्टी ने समस्त संभावनाओं को दरकिनार करते हुए इस बार दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारा है। दीपक कुमार सिंह ने रविवार को अपना नामांकन दाखिल किया । इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक, अजय चौहान आदि मौजूद थे।

पंकज गुप्ता सिकंदराराऊ से भाजपा उम्मीदवार घोषित

 पंकज गुप्ता सिकंदराराऊ से भाजपा उम्मीदवार घोषित सिकंदराराऊ  भारतीय जनता पार्टी में ने आखिरकार अपनी लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। इस प्रकार आज उम्मीदवार को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। रविवार को दिन भर भाजपा की टिकट को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा। लगातार अफवाहें फैलती रहे।

हर्षकांत कुशवाहा बने भाजपा के उम्मीदवार

 हर्षकांत कुशवाहा बने भाजपा के उम्मीदवार पुरदिलनगर  भारतीय जनता पार्टी ने पुरदिलनगर से पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है ।वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भगवान परशुराम तपस्वी एवं ब्रह्मचारी थे, 21 बार धरा को अत्याचारियों से विहीन किया : चतुर्वेदी जयपुर में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के बैनर तले मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

 भगवान परशुराम तपस्वी एवं ब्रह्मचारी थे, 21 बार धरा को अत्याचारियों से विहीन किया :  चतुर्वेदी जयपुर में राष्ट्रीय  विप्र एकता मंच के बैनर तले मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव जयपुर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के बैनर तले प्रदेश संयोजक विकास पारीक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील जोशी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा वशिष्ठ की अगुवाई में शनिवार को आगरा रोड स्थिति  ब्राह्मण बगीची में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विशाल हवन यज्ञ एवं महा आरती का आयोजन और सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया । यज्ञ के दौरान ब्राह्मण बंधुओं ने विश्व कल्याण की भावना के साथ आहुतियां दीं। तत्पश्चात महा आरती की गई। आयोजन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा वशिष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।    मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान परशुराम तपस्वी एवं ब्रह्मचारी थे, उन...

सभासदी के लिए पर्चे दाखिल करने के क्रम में आई तेजी

 सभासदी के लिए पर्चे दाखिल करने के क्रम में आई तेजी सिकंदराराऊ  निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष तथा सभासद पद के लिए नामांकन करने वालों की संख्या में लगातार तेजी आ रही है। शनिवार को ईद उल फितर के मौके पर सभासद पद के लिए लोगों द्वारा पर्चा दाखिल किए गए। जिसके चलते तहसील परिसर में काफी भीडभाड़ व हलचल देखी गई क्योंकि वार्ड सभासद के लिये प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया गया।  सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद का एक पर्चा बिका तथा एक ही नामांकन हुआ। वहीं सदस्य पद के लिए मंजू देवी पत्नी सत्येन्द्र कुमार वार्ड 9 से सहित 31 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। इस मौके जसवंत सिंह यादव, ओमवती यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, डॉक्टर ललित वघेल मौजूद थे। पुरदिलनगर अध्यक्ष के लिए 2 पर्चा बिके व एक जमा हुआ तथा सदस्य के 20 जमा हुये और 5 बिके। हसायन में अध्यक्ष के 3 बिके और सदस्य के 8 बिके तथा 8 जमा हुये।

गांव पचौं में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया आग से जलाकर मारने का आरोप

 गांव पचौं में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया आग से जलाकर  मारने का आरोप सिकंदराराऊ ।  कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव पचौं में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को आग से जलाकर छत से नीचे फेंक दिए जाने का आरोप लगाए है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवाली सिकंदराराऊ में दी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव झिंगुरा निवासी मुन्ना सिंह ने अपनी बेटी बिंदु की शादी करीब 16 साल पहले सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पचौं निवासी दुष्यंत जादौन पुत्र हुकुम पाल के साथ की थी। विवाहिता की शुक्रवार की देर रात को मौत हो गई। मृतका के भाई नारायण सिंह का आरोप है कि उसके पास गांव से ही फोन आया कि तुम्हारी बहन जल गई है। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे हैं। विवाहिता की मौत हो जाने की जानकारी लगने पर परिजन सिकंदराराऊ पहुंच गए। मृतका के चाचा योगेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बिंदु को परेशान करने लगे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने बिंदु की आग लगाकर हत्या कर दी और फिर शव को दूसरी मंजिल से घर के सामने...

गांव नगरिया में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर हुई पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ

 गांव नगरिया में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर हुई पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ सिकंदराराऊ  क्षेत्र के गांव नगरिया कपसिया में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने हवन पूजा कर भगवान परशुराम से विश्व कल्याण , सुख- शांति और समृद्धि की कामना की । हवन पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात  विप्र समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ , जिसमें विप्र समाज के सभी लोगों ने एक - एक कर अपने विचार सभी के समक्ष प्रस्तुत कर आयोजन को सफल बनाया ।      कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण कान्त कौशिक, सत्यप्रकाश पाठक , प्रशांत शर्मा,  देवेश शर्मा , सतीश पाठक , धर्मेंद्र शर्मा , गौरव पाठक, धर्मेंद्र त्यागी , रिंकू शर्मा, कृष्णा पाठक , गोपाल कौशिक , माधव उपाध्याय, सुनील शर्मा, दीपक पचौरी ,आशुतोष उपाध्याय, करन शर्मा, पंकज पाठक, देवदत्त उपाध्याय , कान्हा उपाध्याय , मुकुल शर्मा,  हर्ष शर्मा , अनुज शर्मा, पवन उपाध्याय , भू प्रकाश पचौरी , शुभम शर्मा, बादशाह शर्मा , आदि पंडित , बाबू शर्मा , अंशू पंडित , हरी शर्मा , सोनू , प्रेमदत्त श...

परशुराम वाटिका पर धूमधाम के साथ मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

 परशुराम वाटिका पर धूमधाम के साथ मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव सिकंदराराऊ पंत चौराहा परशुराम वाटिका पर अक्षय तृतीया का पर्व महर्षि भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के रूप में मनाया गया । विद्वान डा अरविन्द भारद्वाज के पावन सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित सुनील शास्त्री द्वारा श्री नारायण महायज्ञ में महर्षि भगवान श्री परशुराम जी के सहस्त्र मंत्रों द्वारा आव्हान कर अंग पूजन नमक चमक मंत्रों पर कार्यक्रम के आयोजकों समाजसेवी पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा, ब्रज आंचल मीडिया के मुख्य संपादक पवन पंडित , आरती त्रिवेदी ,  मनोज पंडित , परशुराम सेना के प्रांतीय अध्यक्ष मयंक उपाध्याय, महामंत्री सजल पंडित , निर्यातक दिनेश शर्मा , परशुराम सेना के संयोजक पारस शर्मा, आकाश दीक्षित, दुर्वेश पचौरी आदि गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने यज्ञवेदी में विशेष आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली समृद्धि उन्नति  देश में राम राज्य की स्थापना, देश की सीमाओं की पड़ोसी मुल्कों की नापाक हरकतों से रक्षा करने की कामना की गई । महर्षि भगवान श्री परशुराम जी का विभिन्न तीर्थों के पवित्र जल एवं पंचामृत ,फलों के जूस, गुलाब जल, ...

सिकंदराराऊ ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज

 सिकंदराराऊ ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज सिकंदराराऊ  ईद उल फितर के अवसर पर शहर के एटा रोड स्थित पर ईदगाह व अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मुफ्ती ने नमाज अदा कराई, वहीं ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजी भाईचारे के साथ एक दूसरे के गले मिले और एक दूसरे को दिली मुबारकबाद दी। पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मुल्क की तरक्की और देश में अमन चैन की दुआए भी की गई। बच्चे बुजुर्ग और नौजवान हर किसी के चेहरे पर आपसी प्रेम भाई चारे व सौहार्द के प्रतीक इस त्यौहार की ख़ुशी देखने लायक थी। इस दौरान नमाजियों ने अल्लाह द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने की शक्ति की दुआ की।  नमाज की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तथा अर्ध सैनिक बल मौजूद रहा। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर बधाईया दी। डीएम और एसपी ने लोगों को ईद पर मुबारकबाद दी है ।  इस मौके पर इकराम कुरैशी, मुशीर कुरैशी, बबलू यादव, दीपक जादौन, अमर सिंह यादव, सम्मद अली, निखिलवर्ती पाठक, जावीद अली, सगीर कुरैशी व तौहीद कुरैशी आदि मौजूद रहे ।

सड़क किनारे मिला बीस वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था मे शव।मिला

 सड़क किनारे मिला बीस वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था मे शव।मिला परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,   खबर एटा जनपद की कोतवाली अलीगंज से है जहाँ 20 वर्षीय युवक सिकन्दर पुत्र पप्पू शुक्रवार शाम को बाजार सामान खरीदने निकला था  उसका शव संदिग्ध अवस्था मे गांव के बीचों बीच सड़क के पास सुबह मृत अवस्था में मिला है, यूवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया ,गांव में शव मिलने की सूचना से सनसनी व्याप्त हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंचा जिसने शव को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, मौके पर फील्ड यूनिट,डॉग स्क्वाड की टीम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय कुशवाहा पहुंचे  और घटना की बारीकी से जांच  के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिये,घटनास्थल का एसएसपी ,एएसपी और सीओ अलीगंज ने घटना स्थल का बारीकी से  निरीक्षण किया है, परिजनों ने हत्या का  आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग की है, घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सिकंदर पुत्र पप्पू उम्र लगभग 20 वर्ष का शव गांव मे सड़क...