गांव कुठीला के बाल्मीकि समाज के लोगों के लिए उपलब्ध कराई श्मशान भूमि
क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर कपसिया के माजरा कुठीला के बाल्मीकि समाज के लोगों ने सांसद राजवीर सिंह दिलेर से मिलकर गांव में शमशान की जगह दिलाए जाने की मांग की । सांसद के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गांव में मौके पर जेसीबी चलाकर संबंधित भूमि को संसाधन के रूप में दर्ज किया है।
सुखबीर सिंह आदि ग्रामीणों ने सांसद को दिए पत्र में कहा है कि गांव मुबारिकपुर कपसिया के माजरा कुठीला बाल्मीकि समाज की शमशान की जगह है। जिसको अभिलेखों में उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाम अंकित कर दिया गया है । जबकि बाल्मीकि समाज के लोग कई वर्षों से लगातार इस जगह पर मृतकों के अंतिम क्रिया करते आ रहे हैं। इसके अलावा बाल्मिक समाज के पास कोई और शमशान की भूमि नहीं है, जिस पर मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा सके। उक्त भूमि को शमशान के रूप में अंकित किया जाए। सांसद राजवीर सिंह दिलेर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान द्वारा गांव में श्मशान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई।
उप जिलाधिकारी ने कहा है कि लेखपाल एवं कानूनगो से जांच करा कर अंत्येष्टि के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें