पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने में जुटे कार्यकर्ता : अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज गुप्ता का नामांकन कराने हेतु पार्टी नेतृत्व द्वारा यहां भेजे गए ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीएन अग्रवाल ने कहा कि मुझे सिकंदराराऊ नगरपालिका के अध्यक्ष एवं 25 सभासद प्रत्याशियों का नामांकन कराने की जिम्मेदारी देकर पार्टी नेतृत्व द्वारा यहां भेजा गया है ।भाजपा कार्यकर्ताबेस पार्टी है । जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है । पार्टी द्वारा गहन मंथन के बाद कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर पार्टी के उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा में सभी लोगों को चुनाव लड़ने व टिकट मांगने का अधिकार है। एक साधारण चाय बेचने वाला कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। एक बार टिकट का निर्णय हो जाए तो उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के काम में जुट जाना चाहिए। सिकंदराराऊ का चेयरमैन का चुनाव हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। पार्टी ने यहां पंकज गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। पंकज गुप्ता की निश्चित ही जीत होगी। कार्यकर्ताओं के लिए यही संदेश है कि पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के काम में जुटें। कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा कार्य होता है तो वह पार्टी कार्यकर्ता के हित में नहीं होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें