*सी एम ओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण*
मुख्यचिकित्सा अधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी आज अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।जहां उन्होंने ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।बैठक के बाद सी एम ओ ने प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सी एम ओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं परखी।सी एम ओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. रंजीत वर्मा को निर्देश देते हुए बताया,कि प्रसव को आई प्रसूताओं को अस्पताल में 48 घंटे तक चिकित्सीय देखरेख में रखा जाए।साथ ही प्रसूताओं के खान पान की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा, कि शासन के मंशानुरूप एएनएम और स्वस्थ्य कर्मी गांव गांव जाकर टीकाकरण करें।और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।स्वास्थ्य कर्मी गांव गांव और घर घर जाकर रोगियों को चिन्हित करेंगे और।अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रिपोर्ट सौंपेंगे।सीएमओ ने कहा,जो भी स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरतेगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें