सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा से शाशि प्रभा तय ,भाजपा में बिजय टाईगर आगे , बसपा को तलाश

 सपा से शाशि प्रभा तय ,भाजपा में बिजय टाईगर आगे , बसपा को तलाश 

प्रमुख पार्टियों में प्रत्याशियों को लेकर चल रही माथापच्ची 

 

मारहरा। दिल के अरमां आशुओं में बह गये की कहावत मारहरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों पर सटीक बैठ रही है। सपा से मेहन्द्र सिंह दिवाकर को रेस में आगे माने जाने के बाबजूद पूर्व चैयर मैन शाशि प्रभा का टिकिट तय माना जा रहा है। वहीं बीजेपी से बिजय टाईगर की पत्नी रेस में आगे बनी हुई हैं जबकि बसपा अभी तक प्रत्याशी तलाश तक नहीे कर पाई है। 


सपा से तय माने जाने वाली प्रत्याशी शशि प्रभा 1995 में सपा के कददावर नेता वहीद महमूद जुवैरी के संरक्षण में नगरपालिका में 2000 तक चैयरमैन बनी उसके बाद बागावत कर दो बार चुनाव में उतरने के बाद मात मिली। लेकिन एसी महिला सीट आरक्षित होते ही पूर्व चैयरमैन शाशि प्रभा का सितारा चमकने लगा जिसमें महेन्द्र सिंह दिवाकर को पछाड कर सपा से प्रत्याशी बनना तय हो गया। बीेजेपी से दो आवेदनों पर अभी माथा पच्ची चल रही हैं जिसमें वजय सिंह टाइगर की पत्नी रेस में सबसे आगे हैं वहीं दूसरी प्रत्याशी संध्या सुन्दरी दौड लगा रहीं हैं। अब बारी बसपा की है जिसके कार्यकर्ता प्रत्याशी का चयन करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं जिन्होने अभी तक यह तय नहीं कर पाया कि मारहरा से प्रत्याशी लडाया जाया या पार्टी के नेतृत्व में प्रत्याशी को उतारा जाया इससे साफ हो गया है कि सपा और भाजपा के बीच कडा मुकाबला होना तय है। गंेद किसके पाले में जायेगी यह अभी गर्भ में छिपा है।  समाजवादी पार्टी ने लगभग अपने पत्ते पहले खोल सब को चौका दिया और जो काफ़ी समय से महनत कर रहे थे उन के अरमान धरे के धरे रह गये

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...