सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मकान की दीवार करने से मलबे में दबे पशु घायल

सिकंदराराऊ।  क्षेत्र के गाँव फुलरई में अचानक भरभरा कर एक दीवार गिर गई। उसके नीचे पशुपालक के पालतू पशु दब गए। हल्का लेखपाल ने  नुकसान का जायजा लिया।   क्षेत्र के फुलरई के रहने वाले नरसिंह पाल के मकान में उसकी पालतू गाय भैंस बंधी हुई थी। मंगलवार की रात 3:00 बजे करीब अचानक उनके घर की दीवार पशुओं पर गिर पड़ी जिससे उसकी गाय और भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पशुपालक का भारी नुकसान हो गया। नुकसान की सूचना पर राजस्व विभाग से बुधवार दिन में 12:00 बजे करीब इलाका लेखपाल पहुंचे जिनके द्वारा पशुपालक के नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। वहीं पशुपालक को जल्दी मुआवजे का भी आश्वासन दिया गया है। @samachar24news

उपमुख्यमंत्री ने किया सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ बैठक करके की समीक्षा

हाथरस।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री /स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक ने मंत्री बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ,  सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि , प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज , विधायक कोल अनिल पाराशर एवं जिला अध्यक्ष भाजपा शरद महेश्वरी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के लैब, एक्स रे,  दंत विभाग,  नेत्र विभाग,  ओपीडी,  लेबर रूम , लेबर वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना साथ ही मरीजों के साथ डॉक्टर एवं स्टाफ के व्यवहार के बारे में पूछा एवं सीएचसी सासनी पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना साथ ही मरीजों से पूछा कि क्या सभी दवा  अस्पताल से ही मिलती हैं ।  उप मुख्यमंत्री मरीजों के जवाब से संतुष्ट नजर आये। अस्पताल निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री जी द्वारा विभागीय समीक्षा की गई। विभागीय समीक्षा में जिलाधिकारी ,  पुलिस अधीक्षक,  अपर निदेशक एवं  सयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अली...

हवन यज्ञ का आयोजन कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव

सिकंदराराऊ।  अक्षय तृतीया पर धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी की अनुपम छठा देखने को मिली। सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा जगह-जगह हवन यज्ञ संकीर्तन जल सेवा अन्नपूर्णा सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तो वही पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर ब्राह्मण कुल शिरोमणि महर्षि भगवान श्री श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव के उपलक्ष में एवं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों आतंकियों द्वारा सैलानियों पर किए गए प्राण घातक हमले में सभी मृतक जनों की आत्मा की आत्मा शांति हेतु यज्ञ का आयोजन भागवत वक्ता विद्वान मनीषी डॉ अरविंद भारद्वाज के पावन सानिध्य में किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाज सेवी चेतन शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ,लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, मनोज पंडित ,आकाश दीक्षित, मयंक उपाध्याय, देवदत्त उपाध्याय आदि सनातनी प्रेमियों द्वारा यज्ञ बेदी में देश की खुशहाली, उन्नति ,समृद्धि, तरक्की, एकता ,अखंडता, आतंकवाद से संपूर्ण विश्व एवं हर मानव जाति की रक्षा करने की कामना को लेकर आहुतियां देखकर प्रार्थना की गई है।  अंत में पहलगाम हमले में मारे गए सभी मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट क...

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सिकंदराराऊ।  टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती का पूजन कर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने किया उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत कर व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  प्रबंधक किशनवीर सिंह ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि आप इसी तरह मेहनत करते हुए विद्यालय व अपने माता -पिता का नाम रोशन करें। परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। छात्र छात्राओं ने अथक परिश्रम करते हुए विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें, प्रथम स्थान अमित कुमार -  89%, द्वितीय स्थान  मनीष कुमार -85%, तृतीय स्थान  श्रेयसी सिकरवार -83% तथा पी के इंटर कॉलेज नगला ब्राह्मण में प्रथम स्थान शालिनी यादव-82.4%, द्वितीय स्थान हिमांशी -80.4% , तृतीय स्थान- गौरी शर्मा, सानिया मलिक 79.6% अंक प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। @samachar24news

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में किया गया टीकाकरण कैंप का आयोजन

सिकंदराराऊ।  विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण एवं टीडी का टीकाकरण हेतु ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने हेतु  टीकाकरण किया गया।  विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान विशेष सत्रों का आयोजन एवं डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत प्रदेश के स्कूलों में स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान 24 अप्रैल से 10 मई के मध्य चलाया जा रहा है।  हेड अकाउंट सर्वे के दौरान पाए गए छोटे बच्चों का टीकाकरण 24 अप्रैल से 10 मई 2025 के मध्य किया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान स्कूलों में टीडी 10 वर्ष आयु के बच्चे तथा 16 वर्ष आयु के बच्चे का नियमानुसार आच्छादित किया जाना सुनिश्चित करें ।  इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य मनोज सिंह एवं एएनएम हेमलता,,शरद शर्मा, अनिल पचौरी, उत्कर्ष पाठक, विशाल पचौरी, आशुतोष उपाध्याय ,विवेक बघेल, प्रमोद बघेल आदि मौजूद रहे। @samachar24news

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 1 मई को हाथरस रहेगा बंद, व्यापारी संगठन में बैठक में लिया निर्णय

हाथरस ।  पहलगांव आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है हिंदुस्तानियों के दिलों में आग लगी हुई है और आक्रोश धधक रहा है। आज हाथरस मे मैंडू गेट स्थित गोपाल धाम में सभी व्यापार मंडल, ट्रेड यूनियन धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन, शहर के संभ्रांत  नागरिकों की एक अति आवश्यक बैठक पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में सम्पन्न हुई। सभी राष्ट्रवादी लोगों ने 1 मई को हाथरस बंद को पूर्ण समर्थन दिया।   उन्होंने कहा कि 1 मई को आतंकी घटना के विरोध में ऐतिहासिक हाथरस  बंद कर सरकार से मांग की जाएगी कि व्यापारियों के मिले टैक्स से खरीदे गए हथियारों का प्रयोग करने का समय आ गया है। आतंकवाद को जड़ मूल से नष्ट करना है तो पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करना होगा। पाकिस्तान आतंकी घटनाओं से भारत के लोगों के दिलों में नफरत फैलाना चाहता है लेकिन भारत के सर्वधर्म समभाव के लोग कभी भी ऐसी आतंकी घटनाओं से भयभीत नहीं होंगे। व्यापारी समाज हमेशा से राष्ट्र की सेवा और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपने आप को समर्पित किए हुए हैं और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर आर्थिक, सामाजिक व स्वयं की ताकत से देश को मजबूत करने का क...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन

सिकंदराराऊ।   प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सिकन्दराराऊ के कार्यालय नगरिया हाउस पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।  ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री विजयवीर सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन सिर्फ सुविधा नहीं, सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है।अब समय आ गया है कि हम अपने हक़ की लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाएँ। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हाथरस के बैनर तले हम सब मिलकर 1 मई 2025 को कार्यालय  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस पर दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक एक विशाल धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दोपहर 1:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा जाएगा। सभी शिक्षकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर ज्ञापन को सफल बनायें। यह आंदोलन केवल आर्थिक सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित वृद्धावस्था के अधिकार के लिए है। आज अगर हम मौन रहे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें प्रश्नचिह्नों से देखेंगी। लेकिन हम आज अगर संगठित होकर खड़े हुए...

25 मई को सिकंदराराऊ में निकलेगी अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा

  सिकंदराराऊ।   राधा नगर कॉलोनी में एक बैठक का  आयोजन किया गया ।जिसमें  प्रातः स्मरणीय लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिकंदराराऊ शहर में हर वर्ष की भाँति निकलने वाले नगर के ऐतिहासिक मेले ( शोभा यात्रा) की  रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी गणमान्य लोगों के विचार विमर्श के बाद आपसी सहमति व एकजुटता के साथ ऐतिहासिक मेले के आयोजन की तारीख 25 मई दिन रविवार निर्धारित की गई है एवं मेला कमेटी का चुनाव किया गया । मुख्य अतिथि, मेले के आय व्यय का हिसाब मेले को भव्य कैसे बनाए जाए आदि विषयों पर भी चर्चा  की गई। इस बार मेले में 51झांकियां ,आधा दर्जन बैंड, महाराष्ट्र के ढोल नगाड़े, वृंदावन की कीर्तन मण्डली ,आदि मुख्य आकर्षक होंगे।  बैठक में मुख्य रूप से डॉ अवधेश वघेल, बनी सिंह बघेल  नेता जी ,डॉ ललित बघेल ,मनोज बघेल जिला पंचायत सदस्य  ,नौकपाल सिंह बघेल ,एड प्रवल प्रताप ,एड नरेश बघेल,एड देवेन्द्र बघेल,यतेंद्र रौतेला, फतेह सिंह फौजी, वी पी सिंह नेताजी, चंद्रवीर सिंह बघेल,राजकुमार उर्फ बंटी डीलर,ए के बघेल नेता जी, भगवान सिंह बघे...

अंतिम दिन भागवत कथा सुनने से मिलता है पूरे सप्ताह की कथा का फल

सिकंदराराऊ।  अगसौली ग्राम पंचायत में स्थित बांसबाली माता जी के मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक विवेक चैतन्य जी महाराज ने कहा कि अंतिम दिन भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलाने में सहायक होती है। जिन लोगों के जीवन में भागवत कथा का समावेश नहीं होता, उनके जीवन में कोई न कोई विघ्न अवश्य आता है। ऐसे व्यक्तियों को मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर कमजोर बना देती है,अपने धर्म में रहकर जीना और उसी में प्राण त्याग देना गौरव की बात है।   भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,देवेन्द्र यादव उर्फ़ बन्टी भैय्या प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सि. राऊ, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान जिला पंचायत सदस्य, सुनहरी लाल यादव प्रधान व नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक अलीगढ, हाथरस ने कथावाचक विवेक चैतन्य जी महाराज को राधा कृष्ण की छविचित्र, राधे राधे का पटका व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।  महेश यादव संघर्षी व हरपाल सिंह यादव ने बोलते हुए कह...

भागवत कथा सुनने से होती है प्रभु भक्ति की प्राप्ति : चौहान

सिकन्दराराऊ।  अगसौली क्षेत्र के बांसबाली माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छटवें दिन कथावाचक विवेक चैतन्य जी महाराज ने बाल कृष्ण लीला का बडा ही मार्मिक वर्णन कर रहे थे। समूचा कथा पण्डाल श्री कृष्ण की भक्ति में सराबोर हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कथा पण्डाल वृन्दावन धाम हो गया हो। कथावाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गोपियों को पतिव्रत धर्म को समझाया और कहा कि उन्हें इस समय अपने पतियों को छोड कर नहीं आना चाहिए था। तब गोपियों ने उन्हें बडा ही सुन्दर जबाब दिया कि सबके सच्चे पति तो आप हैं गोविन्द, और जब आपकी प्राप्ति हो गयी तो हमें संसार में हमें क्यों प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि यह गोपियों कोई और नहीं हजारों वर्ष तक तप करने वाले संत ही ब्रज में गोपी बन कर पधारे हैं।    पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के पधारने पर सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली, रुम सिंह यादव नेता जी, महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली, वीरपाल सिंह यादव, विनेश कुमार, मास्टर सुनील यादव, शैलू यादव नेता जी ने विधायक जी को साफा व राधे राधे का पटका उढाकर सम्मानित किया ।   पूर्व विधायक य...

पहलगाम आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की कड़ी निन्दा, जताया गहरा दुख, कार्यवाही की मांग

 सिकंदराराऊ।  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा निर्मम तरीके से की गई हत्याओं से पूरा देश आक्रोश में है और पर्यटकों की हत्याओं से मुस्लिम समाज के लोगों में भी भारी आक्रोश एवं शोक व्याप्त है।  नगर के मोहल्ला मटकोटा चौक स्थित डॉ अली ने क्लीनिक पर शोकसभा एंव श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें डॉ अली, डॉ निखत साबिर और डॉ खालिद, डॉ रफत साबिर ने आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए कड़े शब्दों में भर्त्सना की। साथ ही आतंकी हमले में दिवंगत पर्यटकों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को धैर्य धारण कराने की अल्लाह से प्रार्थना की गई।   डॉ खालिद ने कहा कि अपने-अपने परिवारों के साथ घूमने गए देश के अलग-अलग राज्यों के पर्यटकों पर  हमला कायरतापूर्ण है जो कि किसी भी भारतवासी को बर्दाश्त नहीं होगा।अब आतंकवादियों व पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। आतंकी भारत की धैर्य की परीक्षा ना लें। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। डॉ निखत साब...

राज आयुर्वैदिक परिसर कचौरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका

सिकंदराराऊ।  राज आयुर्वैदिक परिसर कचौरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई तथा जुलूस निकालकर पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला फूंका गया।  कचौरा में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को लोगों ने सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। लोगों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की।  भाजपा नेता एवं राज आयुर्वैदिक के एमडी देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि इस समय पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी सिंधु समझौता खत्म होने के बाद पाकिस्तान पानी को तरसेगा, उसकी फसलें तक नष्ट हो जाएंगी।पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अब जवाब देने का समय आ गया है। कड़ी कार्रवाई के बाद ही पाकिस्तान आतंकवादियों को बढ़ावा देने से बाज आएगा।   सड़कों पर लोग हाथों में बैनर लेकर निकले थे। कचौरा के रामलीला मैदान तक शांति मार्च निकालकर गुस्से का इजहार किया। रामलीला मैदान में पाकिस्तान और ...

जेपीएस कॉलेज की दिव्यांशी यादव रहीं हाईस्कूल में अव्वल

सिकंदराराऊ।  हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कॉलेज के छात्र , छात्राओं ने तहसील स्तर पर परचम लहराया । बोर्ड परीक्षा में दिव्यांशी यादव ने 545 अंक (90.83%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, शीतल यादव ने 534 अंक (89%) के साथ दूसरा स्थान, निशांत कुमार सिंह ने 514 अंक (85.66%) के साथ तीसरा स्थान, वहीं सचिन ने 512 अंक व अदिति चतुर्वेदी ने 510 अंक के साथ दोनों ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक निखिल स्वामी पवन तथा प्रधानचार्य जी संजीव कुमार गौतम ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, ऐसा आशीर्वाद दिया।  इस मौके पर ज्योति सिंह, पंकज कुमार, मोहित कुमार, देवांश दुबे, विशाल गौतम, नितिन वार्ष्णेय, संगीता गौतम आदि उपस्थित रहे। @sAmachar24news

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मुरसान पर आयोजित 'थाना दिवस' में आमजन की शिकायतों को सुना

हाथरस।  शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना मुरसान पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार सादाबाद, थाना प्रभारी मुरसान, राजस्व सादाबाद, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रभारी निरीक्षक सादाबाद को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अप...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर शोभायात्रा को लेकर रविवार को होगी बैठक

सिकंदराराऊ।  प्रातः स्मरणीय लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिकंदराराऊ शहर में हर वर्ष की भाँति निकलने वाले नगर के ऐतिहासिक मेले ( शोभा यात्रा) को लेकर एक बैठक रविवार को राधा नगर कॉलोनी सिकंदराराऊ में भगवान सिंह बघेल(लक्ष्मी प्रिंटिंग प्रेस) के आवास के पास सुबह 11:00 बजे से होगी । आयोजकों ने बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है कि समय से पहुंचकर अपने-अपने विचार व्यक्त करें एवं मेले को और अधिक भव्य बनाने  में सहयोग प्रदान करें। यह बैठक अति महत्वपूर्ण  है। इसी दिन मेला कमेटी का भी चुनाव होना है। यह जानकारी मेला संयोजक डॉ अवधेश बघेल ,नरेश बघेल, प्रबल प्रताप, देवेन्द्र बघेल,भगवान सिंह बघेल आदि ने दी है। @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम संपन्न

सिकंदराराऊ।  महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2024-25 का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर  प्रो. डॉ. अशोक कुमार  रुस्तगी, प्राचार्य, के. ए. पी जी कॉलेज, कासगंज रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता-प्राचार्या शैफाली सुमन ने की I कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि,प्राचार्या, प्रोफेसर गण एवं स्टाफ सदस्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई। छात्रा गगन द्वारा सरस्वती वंदना, ज्योति द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गयीं ।  मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2024-25 के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में क्रीडा समारोह के चैंपियन छात्र राहुल छात्रा संध्या एवं सांस्कृतिक परिषद , विभागीय परिषद, सर्वोच्च अंक पुरस्कार एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को  स्मृति चिन्ह, मेडल ,सर्टिफिकेट द्वारा पुरस्कृत ...

मंदिर में काम कर रहे मुस्लिम मजदूरों को हटाया

सिकंदराराऊ।  पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष हिंदुओं की नृशंस हत्या पर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।हाथरस में हिंदूवादी सनातनियों ने मुसलमानों को कार्य बहिष्कार कर काम करने से रोकना शुरू कर दिया है। सर्कुलर रोड सेठ जी का तबेला स्थित मंदिर श्री बलकेश्वर महादेव पर दो मुस्लिम लोग कार्य कर रहे थे । मौके पर प्रवीन वार्ष्णेय, प्रवीण खंडेलवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, देवेंद्र वर्मा आदि लोग पहुंचे और उन्होंने उनसे कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में हिंदुओं की पहचान कर जो हत्या की गई है उसे पूरे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। हम लोग भी तुम लोगों से अपने मंदिरों,घरों पर कार्य नहीं करायेंगे। अगर आपको यह लगता है कि हमला बहुत ही निंदनीय है तो आप लोग सड़क पर आकर इसका विरोध करो और बताओ कि मुस्लिम समाज भी इस हमले से बहुत दुखी है । ऐसी किसी भी नृशंस हत्या को स्वीकार नहीं किया जाएगा । हिंदू कभी भी हिंसक नहीं रहा है और ना ही किसी व्यक्ति की हत्या कर सकता है । हिंदू हमेशा मनुष्य व जीवों पर दया करके ही अपने संस्कृति को आगे बढ़ता है। इसकी शुरुआत हाथरस से कर दी गई है और सभी सनातनिय...

भाजपा ने पहलगाम में आतंकी हमले में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

सिकंदराराऊ।  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में दिवंगत हिन्दुओं की आत्मा की शांति के लिए शहीद स्मारक पर कैंडल जला कर का श्रद्धांजलि दी।   इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता व युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सविता, सूरज वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, नीटू वार्ष्णेय, पवन ठाकुर, सुंदरम ठाकुर, संजीव पुंडीर, सिद्धार्थ ठाकुर, गगन चौहान, पीयूष ठाकुर, पुनीत पुंडीर, करन सिसोदिया आदि लोगों उपस्थित थे। @samachar24news

कुछ गुलाब अपने काँटों का दर्द बताने आए

सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी तहसील परिसर में समाजसेवी हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा संचालन कवि अवशेष विमल ने किया।    मुख्य अतिथि के रुप में हाथरस से पधारे प्रसिद्धि शायर राजबहादुर सिंह राज उपजिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,  शायर आतिश सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि,समाजसेवियों, कवियों को आयोजन समिति द्वारा  सम्मानित  किया । प्रसिद्ध शायर राजबहादुर सिंह राज ने पढा रोज नया ही मंजर देखा, उसको खुद के अंदर देखा उठना गिरना और सँभलना, सीखा चींटी बनकर देखा शायर आतिश सोलंकी ने पढा अंधेरे रुठ न जाये मुझसे बो काम करता हूँ मुशीबतों को मैं यारों सलाम करता हूँ कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा मैं गंगा हूं मैं पावन हूं मगर सागर से डर मुझको नीर मीठे को खाराकर रतन नीलाम ना कर दे  शायर शिवम् अश्क ने पढा कुछ लोग मेरी मौत पर आंसू बहाने आये कुछ गुलाब अपने काँटों का दर्द बताने...

पीसी बागला डिग्री कॉलेज के यौन शोषण तथा वायरल अश्लील वीडियो, फोटो के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में अपराध का दुष्प्रेरण व अभियुक्त रजनीश की सहायता करने के आरोपी प्राचार्य को किया गिरफ्तार

हाथरस।  थाना हाथऱस गेट, एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस के यौन शोषण तथा वायरल अश्लील वीडियो, फोटो के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में अपराध का दुष्प्रेरण व अभियुक्त रजनीश की सहायता करने के आरोपी प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर को गिरफ्ताऱ किया गया है।    अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस पर एक पीडित छात्रा का छदम नाम से शिकायती प्रार्थना पत्र मय आडियो, वीडियो सीडी संलग्न सहित प्राप्त हुआ । जिसकी जाँच से पाया गया कि पीसी बागला डिग्री कालेज हाथरस में नियुक्त भूगोल प्रवक्ता रजनीश कुमार द्वारा कालेज की अनेकों छात्राओं के साथ कालेज एवं अपने घऱ पर उनका यौन शोषण करते हुए शारीरिक दुष्कर्म किया गया है जिसके फोटो वीडियो स्वयं आरोपी प्रवक्ता रजनीश कुमार द्वारा अपने मोबाइल फोन एवं लैपटाप से बनाकर छात्राओं का निरंतर यौन शोषण किया गया है । उक्त संबंध में थाना हाथरस गेट पर नियुक्त उप-निरीक्षक सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज आद्यौगिक क्षेत्र के द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया ।  पुलिस अधीक्...

भरतपुर में नेत्र चिक्तिसा शिविर का अयोजन

सिकंदराराऊ।  बुधवार  काे कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नॆत्र चिक्तिसा संस्थान मथुरा एवं श्याम स्टील  लिमिटेड कोलकता के तत्वावधान में श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा  के आवास पर भरतपुर हसायन में नेत्र चिक्तिसा शिविर का अयोजन किया गया । जिसमें 101मरीजाें ने पंजिकरण  करा कर वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्रों का सफल  परिक्षण कराया। परिक्षण के द्वारा मिले 22 मोतियाबिन्द के मरीजों को निशुल्क आपरेशन हेतु श्री जी बाबा नेत्र चिक्तिसालय मथुरा भेज  दिया गया ।  टीम में डाॅ. अनुभव उपाध्याय , डॉ नरेश कुमार , कोऑर्डिनेटर ललित शर्मा, यज्ञ देव आर्य आदि थे। @samachar24news

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत पर भाईचारा सेवा समिति ने जताया शोक

सिकंदराराऊ।   भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा कैम्प कार्यालय पर डॉ.सुरेश यादव की अध्यक्षता व नागेन्द्र सिंह चौहान के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में जान गवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव रखा। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।  भाईचारा सेवा समिति ने मृतकों की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवारो को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।     शोक सभा में नरेन्द्र सिंह जादौन, देवा बघेल, रनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, रवि ठाकुर, सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह,  राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। @samachar24news

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की घोर भर्त्सना

हाथरस।      एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना पाकिस्तान परस्त आतंकी हमले को देश की अंखडता पर हमला बताते हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शान्ति के लिए एक विशाल कैंडल मार्च नई धर्मशाला से शहीद पार्क तक निकाला गया।   एडीएचआर व उपस्थित जनसमूह ने कहा कि देश को झकझोर देने वाली पहलगाम की घटना ने पूरे सभ्य समाज को शर्मसार कर दिया है। निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं है बल्कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों का मानवता के खिलाफ एक खुला चैलेंज है पूरे विश्व समुदाय को खुली चुनौती है कि पाकिस्तान कभी नहीं सुधरेगा । हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि भारत में शान्ति के केवल एक ही शर्त पर हो सकती हैं कि पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्त आतंकियों का एक ही इलाज है इजरायल की तरह नेस्तानाबूद किया जाये पाकिस्तान से सभी प्रकार के रिश्ते, संबंध, समझौते खत्म किये जाएं। एक बार आंतक पर प्रहार आवश्यक है । रोज रोज के इन आंतकी हमलों को झेलने से अच्छा है कि युद्ध में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई जाये और जो हिस्सा पाकिस्तान के पास है उ...

अमोल चंद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन

सिकंदराराऊ।  मंगलवार को नगर के जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा वृक्षारोपण एवं अर्थ डे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल ने पृथ्वी को बचाव संबंधी अनेक उपाय अपने संबोधन के दौरान बच्चों को बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्लास्टिक का प्रयोग कम से काम करना चाहिए ।प्लास्टिक का प्रयोग अत्यंत घातक है। पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रदूषण को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक किशन कुमार , ओमवती, अंजली शर्मा आदि मौजूद रहे। @samachar24news

तीन युवकों ने गेस्ट हाउस के बाहर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

सिकंदराराऊ :       सिकंदराराऊ में एक शादी समारोह के दौरान तीन युवकों ने गेस्ट हाउस के बाहर फायरिंग दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग मोहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित मुस्कान मैरिज होम में हुई। युवकों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तीन युवकों ने गेस्ट हाउस के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बारातियों ने एक आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की, जिसने अपने साथियों के नाम बता दिए हैं। गेस्ट हाउस मालिक ने भी इस घटना को लेकर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। @samachar24news

जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी राष्ट्र की नींव मजबूत होगी : विधायक शिशु शिक्षा मंदिर के 55वें वार्षिकोत्सव पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम , बच्चों को बांटे पुरस्कार

सिकंदराराऊ।   ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल का 55 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों ने उपस्थित लोगों को मंत्रम मुग्ध कर दिया। लोगों ने कार्यक्रम की भूरि -भरि सराहना की। शानदार प्रस्तुति ने सभी लोगों में देशभक्ति का संचार कर दिया। वहीं शिव तांडव , महाभारत नाटक, छोटे-छोटे तमाशे , सेव वाटर, बबम बम लहरी, केसरिया भारत, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम , दिल में मार्स , घर मोरे परदेसिया, जागा हिंदुस्तान , राधा राधा कृष्ण, गरबा नृत्य आदि अनेक कार्यक्रम ऐसे रहे जिनकी प्रस्तुति ने लोगों को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने किया वहीं वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम क...

ग्राम पंचायत अगसौली में बांसबाली माता मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

सिकंदराराऊ।   ग्राम पंचायत अगसौली में स्थित बांसबाली माता मंदिर पर आज से प्रारंभ होने वाली श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें प्रधान अनीता यादव ने इस भव्य कलश यात्रा में पधारने पर सभी माता बहनों का हार्दिक आभार प्रकट किया ।    भागवत कथा के आयोजक सुनहरी लाल यादव ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के कथावाचक विवेक चेतन्य जी महाराज के मुखारविन्दु से प्रारम्भ होगी।     इस भव्य कलश यात्रा में प्रमुख रुप से वेदराम सिंह पुजारी, महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, डाँ. रिषभ यादव, डाँ. सुरेश यादव, वीरपाल सिंह यादव डायरेक्टर, रुम सिंह नेता जी, विनेश कुमार, सुनील यादव मास्टर, संजीव कुमार, श्यौराज सिंह, गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली, अखिलेश शास्त्री, रिंकू यादव, राकेश यादव, रामसिंह यादव, विजेंद्र सिंह, सौभी कुमार,सतेन्द्र सिंह यादव किसान नेता, अबधेश कुमार, विपिन कुमार, दीक्षा यादव, उमा कुमारी, वर्षा, रोशनी, कीर्ति, कौशिकी, सुनीता, शिवानी, निधि कुमारी, गुंजन कुमारी, नंदिनी कुमा...

श्री परशुराम सेना ने अनुराग कश्यप की आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कानूनी कार्रवाई की मांग सिकन्दरा राऊ । श्री परशुराम सेना ने बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। सेना के सदस्यों ने इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन एस डी एम को सौंपा है, जिसमें अनुराग कश्यप के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि अनुराग कश्यप द्वारा की गई टिप्पणी न केवल ब्राह्मण समाज का अपमान है, बल्कि पूरे सनातन धर्म की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली है। परशुराम सेना के महासचिव सजल पंडित का कहना है कि इस प्रकार की भाषा और मानसिकता समाज को बांटने का कार्य करती है, जो देश के सांस्कृतिक ताने-बाने के लिए अत्यंत घातक है। श्री परशुराम सेना ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। परशुराम सेना के अध्यक्ष मयंक उपाध्याय ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया है कि ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और सनातन संस्कृति के सम्...

गौ सेवा आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रमाकांत उपाध्याय का स्वागत

सिकंदराराऊ।  आज सिकंद्राराऊ में पधारे गौ सेवा आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रमाकांत उपाध्याय का ममता फार्महाउस पर स्वागत किया गया तथा गोवंश के संरक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता हुई।  इस अवसर पर आकाश दीक्षित, अरुण दीक्षित,वीरेंद्र शर्मा, रिंकू यादव, राकेश यादव, सुरेश यादव, शिवम् शर्मा ,प्रशांत शर्मा, पंकज दीक्षित, सोहित दीक्षित, मनोज शर्मा, शशांक उपाध्याय, धीरज  शर्मा आदि मौजूद थे। @samachar24news

क्षेत्र के गांव इटरनी के बॉक्सर अभिनव शर्मा ने जीता स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल , नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग

सिकंदराराऊ।  तहसील क्षेत्र के गांव इटरनी के उभरते हुए बॉक्सर एवं केंद्रीय विद्यालय हिसार कैंट हरियाणा के छात्र अभिनव शर्मा ने मेरठ में आयोजित यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 75 से 80 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।  अभिनव ने शानदार प्रदर्शन किया । अब उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नेशनल चैंपियनशिप नोएडा में 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगी।  गांव इटरनी निवासी रामविलास शर्मा के छोटे पुत्र अभिनव शर्मा हरियाणा के केंद्रीय विद्यालय हिसार कैंट के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि अभिनव शर्मा अब तक कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी धाक जमा चुके हैं । अभिनव शर्मा की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है ,वहीं शुभचिंतकों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जहीरूद्दीन पीरजादा, कवि देवेंद्र दीक्षित शूल, हरपाल सिंह यादव, विनय चतुर्वेदी, हरेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, नरेश चतुर्वेदी , संजीव गौतम , रवि शर्मा ,राजकुमार सिंह,  शरद शर्मा आदि प्रमुख हैं। @samachar24news

एडीएचआर पाठशाला में मिलेगी ईट एट भट्ठा मजदूरों के बच्चों को शिक्षा : प्रवीन वार्ष्णेय

हाथरस। साक्षरता अभियान, जब पढेगा भारत-तब ही बढेगा भारत, दीप से दीप जलायेंगे-साक्षर भारत बनायेंगे, शिक्षा ऐसी महान हैं-व्यक्ति का बदलता जहान हैं। शिक्षा हमें जगाती हैं-शोषण से बचाती है,रोटी कपड़ा और मकान-शिक्षा से जीवन बनेगा महान। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक सार्थक प्रयास प्रारंभ किया जा रहा है।  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि एडीएचआर द्वारा बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे वहीं पर मिट्टी में खेलते रहते हैं और उनका जीवन अंधकार की ओर चला जाता है । वहां तक शिक्षा नहीं पहुंच पा रही है और ना ही वह शिक्षा के मंदिर तक पहुंच पा रहे हैं । उन मजदूरों के बच्चों के लिए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा एडीएचआर पाठशाला का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें 4 से 10 वर्ष तक के बच्चों को वहीं ईट भट्टों पर ही शाम को 2 घंटे की क्लास जिसमें उनके लिए बेसिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी । वह बच्चे कम से कम अपना नाम लिखना, शब्दों ...

राज्य सरकारों की पंचायतों के प्रति उपेक्षा असहनीय : अशोक जादौन

सिकंदराराऊ।  अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएँ संवैधानिक अधिकार पाकर भी अधिकांश राज्यों में सरकार की उपेक्षा के कारण सफलता हासिल नहीं कर पा रही हैं। महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना साढ़े सात लाख गाँवों के भारत के भविष्य को उज्ज्वल करना था। लेकिन यह काम लोक सभा और विधान सभा के सदस्यों एवं स्वार्थी राजनीतिज्ञों के कारण बाधित   हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों के कंधों पर 78 वर्ष  के बाद लोकतंत्र की रक्षा का भार और पंचायती राज जो जर्जर और विखंडित अवस्था में है। उसे सशक्त एवं सबल बनाने का दायित्व है। पंचायतों को कागज पर लोकतांत्रिक मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए सभी वर्ग,समुदाय, अल्प संख्यक , महिला, अनुसूचित एवं जन जाति इत्यादि का प्रतिनिधित्व मिला है और पंचायती राज में एक साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ निः स्वार्थ भाव से कीजिए। विभिन्न प्रदेशों के भ्रमण के दौरान प्...

नीर मीठे को खाराकर रतन नीलाम ना कर दे

सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी हुसैनपुर में समाजसेवी हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा संचालन शायर आतिश सोलंकी ने किया। अतिथि के रुप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक ने महान आध्यात्मिक विभूति धर्म सम्राट अनंत विभूषित परम पूजनीय  श्री श्री 1008 दंडी स्वामी राजेश्वर जी महाराज की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों कवियों को आयोजन समिति द्वारा  सम्मानित  किया । शायर आतिश सोलंकी ने पढ़ा - जो मां बाप में देखते हैं खुदा को उन्हीं घर में जश्ने बहारा मिला है... कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा मैं गंगा हूं मैं पावन हूं मगर सागर से डर मुझको नीर मीठे को खाराकर रतन नीलाम ना कर दे  शायर शिवम् अश्क ने पढा कुछ लोग मेरी मौत पर आंसू बहाने आये कुछ गुलाब अपने काँटों का दर्द बताने आए गज़लकार अब्दुल कदीर जिया ने पढ़ा हमको मालूम है कि वा...

सदर तहसील में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनीं लोगों की शिकायतें

हाथरस।  जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।  इस दौरान उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । @samachar24news

31 वर्ष की लंबी सेवा के बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

  सिकंदराराऊ।  अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सक्सेना प्रधानाचार्या आर्य कन्या इंटर कॉलेज  का सेवा निवृत्ति कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ । वंदना सक्सेना  इस कालेज में 31 वर्ष प्रवक्ता रहीं तथा आठ वर्ष प्रधानाचार्य की विवाद रहित सेवाएं दीं ।  कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई तत्पश्चात एक आभार समागम का कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता उदय जैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक  सत्येंद्र जैन ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने-माने कवि डॉ शिव ओम अंबर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार  बलराम श्रीवास्तव, तरेश अग्निहोत्री व विद्यालय की प्रबंधक आरती त्रिवेदी रहीं।  संचालन स्वयं अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ विष्णु सक्सेना ने किया। वक्ताओं ने श्रीमती वंदना सक्सेना की सहजता सरलता विद्युत्तता की भूरि भूरि प्रशंसा की । वहीं विष्णु सक्सेना द्वारा इतनी ऊंचाई छूने के बाद भी सरल सहज व सच्चरित्र रहने की भी प्रशंसा की गई।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यालय से रिटायर सभी शिक्षिकाओं को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में देवें...