सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ. भीमराव अम्बेडकर का समाज में योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न

सिकंदराराऊ। 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ अजब सिंह के तत्वावधान एवं प्राचार्या के कुशल मार्गदर्शन में “डॉ. भीमराव अम्बेडकर का समाज में योगदान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें छात्र छात्राओं ने  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए समारोहक प्रभारी, डॉ अजब सिंह ने कहा कि दलित वर्ग पर होने वाले अन्याय का ही विरोध नहीं किया अपितु उनमें आत्म-गौरव, आत्म-विश्वास, आत्म-सुधार, आत्म-विश्लेषण करने की शक्ति प्रदान की I दलित सुधार के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयास किसी भी नजरिये से आधुनिक भारत के निर्माण में भुलाये नहीं जा सकते हैं I 

अपने उद्बोधन में कार्यवाहक प्राचार्या, डॉ शैफाली सुमन ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर महान समाज सुधारक, बुद्धिजीवी, राजनीतिज्ञ एवं संविधान निर्माता थे। इनके द्वारा सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया तथा भारतीय संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  सामाजिक भेद-भाव व् विषमता का कदम- कदम पर सामना करते हुए अन्त तक वे झुके नहीं I अपने अध्ययन व् परिश्रम के बल पर उन्होंने अछूतों को नया जीवन और सम्मान दिया I उनका सम्पूर्ण जीवन भारतीय समाज के सुधार हेतु समर्पित रहा I इस अवसर पर अन्य प्राध्यापकों द्वारा भी विचार व्यक्त किये गये I 

छात्र छात्राओं में से भाषण प्रतियोगिता में अश्वनी पुंढीर, अभिषेक शर्मा (बी कॉम, सेमेस्टर 6),विकास कुमार, प्रदीप कुमार, आयुष गुप्ता, (बी कॉम, सेमेस्टर 4) भूमि उपाध्याय((बी कॉम, सेमेस्टर 2), नीलम, प्रियंका(बी ए, सेमेस्टर 4) ने अपने विचार व्यक्त किये I 

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के अलावा महाविद्यालय परिवार से प्रो मंजू उपाध्याय, डॉ हिमांशु राय, डॉ वी पी सिंह, अरवेश कुमार (कनिष्ठ लिपिक), आदि उपस्थित रहे I 

“विकसित भारत की संकल्पना” महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या के कुशल मार्गदर्शन में डॉ अजब सिंह द्वारा  “विकसित भारत की संकल्पना” विषय पर छात्र छात्राओं के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया गया I अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि भारत, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है I हम 2047 तक देश की स्वतंत्रता के 100 पूरे होने पर एक विकसित राष्ट्र बनने की परिकल्पना करते हैं I विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने की यह महत्वाकांक्षा कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति पर निर्भर है — जैसे कि जनसांख्यिकीय लाभांश का समुचित उपयोग, बुनियादी ढांचे में सुधार, तकनीकी नवाचार, मानव संसाधन का विकास, और असमानता, पर्यावरणीय स्थिरता तथा शासन व्यवस्था जैसी प्रमुख चुनौतियों का समाधान।  भारत विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, कृषि और सेवा क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है, और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में इसका मार्ग स्पष्ट रूप से इन क्षेत्रों में तेज़ गति से सुधार और नवाचार पर निर्भर है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, भारत को उन प्रेरक शक्तियों और क्षेत्रीय प्रोत्साहकों की गहराई से समझ विकसित करनी होगी जो इसके भविष्य के विकास पथ को आकार देंगे।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अलावा प्रो मंजु उपाध्याय, प्रो रामबहादुर, डॉ जितेन्द्र कुमार परमार एवं वी पी सिंह उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...