कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नामजदों ने घर में घुसकर एक युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगे । विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी । पीड़िता युवती के पिता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है।
गांव निवासी पीड़िता युवती के पिता ने अभियोग दर्ज कराते हुए बताया कि गत 31 मार्च की दोपहर सवा बारह बजे करीब उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी । तभी गांव के ही निखिल पुत्र सुनील कुमार, रिंकू पुत्र भगवान घर में घुस आए और घर की कुंदी बंद कर दी । आरोपियों ने पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगे । पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी । शोर गुल करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें