कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी को नामजद ने बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकत कर दी । पीड़िता किशोरी की मां ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह शनिवार की शाम को खेत पर गेंहू काट रही थी । घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी । शाम सात बजे करीब गांव का ही गौरव पुत्र चंद्र शेखर घर में घुस आया और पुत्री के साथ पुत्री को पुरी नियर से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छारी करने लगा । पुत्री ने जब विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
.@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें