सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय आरोग्य मेला में राज आयुर्वैदिक के एमडी देवेंद्र सिंह ने किया राजस्थान के डिप्टी सीएम का स्वागत

सिकंदराराऊ। 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तृतीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और आयुष मंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ हवा महल विधायक स्वामी बालभद्राचार्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने आरोग्य मेला की स्पॉन्सर राज आयुर्वैदिक के स्टॉल पर पहुंचकर स्टॉल का अवलोकन किया और राज आयुर्वैदिक के उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की तथा सराहना की। राज आयुर्वैदिक के एमडी देवेंद्र सिंह ने बुके एवं भगवान धन्वंतरि का चित्र भेंट करके उनका स्वागत किया। राज आयुर्वैदिक ने राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2025 के स्पॉन्सर के रूप में आयोजन में सहभागिता की है। राज आयुर्वैदिक आयुर्वेद के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है जिसकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। 

राज आयुर्वैदिक के एमडी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में आयुर्वेद से जुड़ी स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मेले में एक बड़ी आयुर्वेद प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं की स्टॉल लगीं हैं । साथ ही केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ जैसी संस्थाएं अपने कार्यों को प्रदर्शित करेंगी।कार्यक्रम में देशभर से आए विशेषज्ञ स्वास्थ्य रक्षा के उपाय बताएंगे। रोगियों का निशुल्क परीक्षण किया जाएगा। रोग से बचाव और स्वस्थ जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के सहयोग से आयुर्वेदिक शिक्षा पर विशेष सत्र होगा। इसमें शिक्षा की वर्तमान स्थिति और नई शिक्षण विधियों पर चर्चा होगी।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...