आगमी पर्वों महावीर जंयती, अक्रूर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव एवं डा भीम राव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मंगलवार को कोतवाली में आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह ने संयुक्तरूप से लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आगामी त्यौहार महावीर जंयती, अक्रूर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव एवं डा भीमराव अंबेडकर जयंती को सकुशल/शान्ति पूर्वक मनाने एवं त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की । उपजिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को मनाए । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें । जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कोई भी जुलूस बिना अनुमति के ना निकाले जाये । शोभायात्रा एवं जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले जाए। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने । प्रभारी निरीक्षक विजयपाल सिंह ने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजनमानस को भी जागरूक करने व स्वयं भी पालन करने । सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे । बैठक में अपराध निरीक्षक अवनीश कुमार ,कस्बा इंचार्ज मनु यादव आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें