सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में 4 अभियुक्त गिरफ्तार

लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए कीमत की 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन एवं 98 ग्राम स्मैक व 2,910 रुपए नकद बरामद सिकंद्राराऊ। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), आगरा जोन की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 25.09.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे कासगंज की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान 4 अभियुक्तों सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र मुकुट पाल, निवासी पानी घाट परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन, थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा,  मोनू कुशवाहा पुत्र गोपाल कुशवाहा, निवासी गौरव कॉलोनी, वृन्दावन, थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा, अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास पुत्र जगदीश शुक्ला, निवासी तनसुख पुरवा, थाना फूल बेहार, जनपद लखीमपुर खीरी एवं प्रीतम सिंह पुत्र रतनलाल, निवासी शिवनगर कॉलोनी, तयापुर, थाना जमुना...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली हाथरस गेट में की जनसमस्याओं की सुनवाई

संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश  हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली हाथरस गेट में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने थाना समाधान पंजिका का अवलोकन भी किया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर जनसमस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने समाधान दिवस के दौरान लगभग 12 शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही की आवश्यकता है, उनमें दोनों विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ एक टीम के रूप में कार्य करते हुए समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेंगी।...

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग को आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

हाथरस।  शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर, हाथरस में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग हाथरस के तत्वाधान में स्थापित की गई प्रदर्शनी का  सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी, जिला प्रभारी अनिल चौधरी  ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया और समस्त  जनप्रतिनिधिगणों ने भ्रमण कर प्रर्दशनी का अवलोकन किया।   सासंद ने मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर, हाथरस में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग हाथरस के तत्वाधान में स्थापित की गई प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं निरंतर सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन, सेवा तथा विकास के क्षेत्र में ह...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

हाथरस।  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, हाथरस एवं जिला प्रशासन, हाथरस के तत्वाधान में बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत बुके एवं पौध भेंटकर किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों एवं चित्रों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला/पेंटिंग/भाषण/क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिताओं/भाषण प्रतियोगिता/पेंटिग प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मा...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आज जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोषाहार सामग्री से विभिन्न प्रकार की पौष्टिक एवं स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि रेसिपी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों, विशेष रूप से कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषाहार सामग्री के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करना है। पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर बच्चों को स्वाद में विविधता प्रदान की जा सकती है, जिससे वे एक ही प्रकार के भोजन से ऊबने के बजाय अलग-अलग रूप में पौष्टिक आहार का सेवन कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों के भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। विशेष ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर को विकासखंड स्तर पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

2 अक्टूबर को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत हाथरस। शासन की मंशा के अनुरूप 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा एवं ज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर को समस्त विकासखंड स्तर पर प्रातः 10 बजे से प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा 2 अक्टूबर को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। प्रतियोगिताओं एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल में बैठक कर संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों की चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागि...

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में 'सेवा संकल्प अभियान दिवस' पर स्वच्छता, पौधारोपण और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिकंदराराऊ । टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान दिवस' अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनजागरूकता, आर्ट प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता सहित समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री एवं एडवोकेट विपिन लबानिया , जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार सूफीजी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक  किशनवीर सिंह , मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष  नीरज वैश्य , मंडल उपाध्यक्ष  ब्रजमोहन गुप्ता , श्रीमती बबली , पूर्व विस्तारक  दीपेश कुमार, पूर्व विस्तारक  अमन गुप्ता एवं  सभासद  सतीश चंद्र उपस्थित रहे।  अनिल लबानिया विशिष्ट उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व उत्कृष्ट विचारों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, समाजसेविय...

सुरजोबाई कन्या इण्टर काॅलेज में विशेष न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ पाक्सो जागरूकता कार्यक्रम

हाथरस।  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार दिनाँक 25.09.2026 से 01.10.2026 तक गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर जपनद हाथरस के माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012, के कडे़ प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व विधि छात्रों द्वारा जागरूक किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनाँक 25.09.2026 को सुरजोबाई कन्या इण्टर काॅलेज, हाथरस में विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम), निर्भय नारायण राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम), निर्भय नारायण राय तथा चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, ऋतुराज सिंह द्वारा पोक्सो अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी क्रम में विधि छात्र हर्ष गोयल, हर्षवर्द्धन द्विवेदी एवं टिंकू पहलावत द्वारा भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शानू...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जनपद हाथरस के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का आकलन करते हुए कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करना तथा उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ आमंत्रित कर उनके सामने ही बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान बच्चों की पोषण स्थिति की जानकारी अभिभावकों को दी गई तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं उचित खान-पान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित देखभाल एवं पोषण संबंधी उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया। ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। साथ ही कुपोषित बच्चों के परिवारों को बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए उपलब्ध पोषण सेवाओं एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी दी ग...

ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर दाखिल कुल 11 वाहनों की हुई नीलामी

सिकंदराराऊ। ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकदमा में दाखिल कुल 11 वाहनों की नीलामी कराकर कुल चार लाख छबीस हजार के राजस्व की प्राप्ति की गई। अवगत कराना है कि पुलिस महानिदेशक लखनऊ, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन क्लीन-2" के क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर मुकद्दमाती,लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिल व सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकद्दमाती वाहन 11 वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ , क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम के क्रम में आज दिनांक 24.09.2026  को उक्त वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया कराई गई । जिसमें जनपद हाथरस व गैरजनपदों के कुल 36 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया । नीलामी प्रकिया के दौरान ठेकेदार  रवेन्द्र सिंह पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला विहारीपुरम फैस- 1 मैलरोज वाईपास थाना वन्ना...

सासनी एवं हसायन ब्लॉक परिसर में 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विशेष आधार शिविर

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय डाक विभाग, अलीगढ़ मंडल द्वारा जनपद हाथरस में आधार संबंधी सेवाओं को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक सासनी एवं हसायन ब्लॉक परिसर में विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष आधार शिविर के लिए ब्लॉक परिसर सासनी एवं ब्लॉक परिसर हसायन को स्थल निर्धारित किया गया है। सासनी ब्लॉक परिसर में सासनी डाकघर तथा हसायन ब्लॉक परिसर में हसायन डाकघर से आधार मशीनों को स्थानांतरित कर शिविर में स्थापित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त विशेष शिविर में आधार कार्ड का नया नामांकन तथा आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन संबंधी कार्य किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को नया आधार नामांकन अथवा आधार में किसी प्रकार का संशोधन/अपडेट कराना है, वे निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम सासनी अथवा हसायन ब्लॉक परिसर में आयोजित विशेष आधार शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। @#samacha...

निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को दी गई भावभीनी विदाई

नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत हाथरस । निवर्तमान जिलाधिकारी  अतुल वत्स को आज राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर नवागत जिलाधिकारी  सत्य प्रकाश पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी  अतुल वत्स को स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  नवागत जिलाधिकारी ने निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रारम्भ कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाते हुए मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवागत जिलाधिकारी...

सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस। सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता तथा बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन  दिनांक 25 सितंबर 2026 को किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में तथा समन्वयक डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में किया गया।  प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे  *प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी*   *संयुक्त रूप से प्रथम स्थान*  महक अवस्थी,योगेश कुमार,मेघा शर्मा,ज्योति  *संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान*  स्नेहा चौधरी,माधुरी,एकता,दिशा शर्मा,डोली सलोनी यादव  *संयुक्त रूप से तृतीय स्थान*  विधि शर्मा, अनुपम,हेमलता,नन्द किशोर,पलक,बबली,अंजली,बेबिनाज़,जगवीर सिंह,हिमांशी गौतम,वर्षा पाठक,सुरभि उपाध्याय,दामिनी पाण्डेय इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य...

स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं फार्मासिस्ट : राजीव चतुर्वेदी

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आरसी हेल्थ केयर फार्मा पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन  सिकंदराराऊ अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन ब्राह्मणपुरी,पुरानी तहसील रोड स्थित आर सी हेल्थकेयर फार्मा पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बॉबी राघव दिल्ली ने की तथा संचालन अवनेश यादव ने किया। समारोह में फार्मासिस्ट अवनेश यादव ने अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर तथा  राधाकृष्ण की प्रतिकृति भेंटकर सम्मान किया।  समारोह में अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे सेवा, समर्पण, स्वास्थ्य और सम्मान के संकल्प को दोहराने का दिन है। जब डॉक्टर भगवान का रूप है, तो फार्मासिस्ट उस भगवान के हाथ हैं, जो दवा के रूप में मरीज तक जीवन पहुंचाते हैं। कोविड काल में जब पूरी दुनिया घर में बंद थी, तब हमारा फार्मासिस्ट अपने काउंटर पर खड़ा था, अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा कर रहा था। यही हमारा असली धर्म है। दिल्ली से पधारे बॉबी राघव ने कहा कि हमारा सम्म...

विधि-विधान के साथ दी गयी गणपति को विदाई, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन

हाथरस।  स्थानीय मौहल्ला श्रीनगर, पीपल चौक के पास से कश्यप समाज द्वारा आज भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला।भक्तों ने पूजा अर्चना और आरती के बाद गणपति बप्पा को भावभींनी विदाई दी। गणपति विसर्जन के दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु नाचते-गाते हुये गणपति भजनों पर लीन हो गये और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की भी कामना की।  अन्त में अलीगढ़ रोड स्थित नहर में श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया गया। गणपति विसर्जन समारोह में श्रीमती अलका कश्यप, सरला कश्यप, बबिता कश्यप, ममता कश्यप, ईशा कश्यप, गरिमा कश्यप, राजकुमारी, बुलबुल कश्यप, सरिता सविता, देव कश्यप, कान्हा, राजू, बल्लो, उमेश कश्यप, रौनक कश्यप, नवीन कश्यप, अनिल कश्यप, हेमन्त शर्मा व रानी सहित दर्जनों श्रद्धालु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। @#samachar24news

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं लंबित वादों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश हाथरस।  मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं वसूली, एनएचएआई के वादों तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लंबित वादों एवं संदर्भों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लंबित वादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के न्यायालयों में धारा 24, 144, 67, 116, 38, 133 एवं 145 के अंतर्गत लंबित वादों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण गंभीर प्रकृति के होते हैं, जिनके कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने मेड़बंदी, कुर्रा-बंटवारा एवं भूमि से संबंधित अन्य प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तार...

जिला जनगणना अधिकारी ने की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा

हाथरस। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी प्रशांत तिवारी की अध्यक्षता में जनपद हाथरस में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु चार्ज ऑफिसर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों के समन्वय तथा कार्यों की नियमित निगरानी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। वहीं नागरिकों की सुविधा के लिए 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत, जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, प्रवास, प्रजनन तथा अन्य आवश्यक जानकारियां संकलित की जाएंगी। 40 प्रश्नों में शामिल होंगे ये प्रमुख व...

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा का संयुक्त रूप से निरीक्षण

हाथरस।  माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के आलोक में जनपद न्यायाधीश, विनय कुमारए विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) निर्भय नरायण राय, अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, कोर्ट संख्या-1, प्रशान्त कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव, अनु चौधरी एवं प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, खुशबू चन्द्रा द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक, प्रभाकर सिंह एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रभारी अधीक्षक से सम्प्रेक्षण गृह में निरूद्ध किशोरों की वर्तमान स्थिति में जानकारी ली तो प्रभारी अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया है कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में कुल 40 किशोर निरूद्ध हैं, जिनमें जनपद हाथरस के 12 किशोर है। राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा में रह रहे किशोरों से बातचीत की गयी तथा उनके खान-पान, स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में पूछा गया, तो किसी भी किशोर द्वारा अपनी किसी भी समस्या से अवगत नहीं कराया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालकों को जानकारी देते हुये बत...

नवागत जिलाधिकारी ने दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हाथरस।  जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आज प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जनपद की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वारा जिलाधिकारी को श्री दाऊजी महाराज मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के साथ-साथ मंदिर की परंपराओं और मान्यताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर का भ्रमण कर मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में स्थापित मेला पंडाल का भी निरीक्षण किया तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर से मेला परिसर में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस बल की तैनाती तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबं...

नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों एवं पटल कक्षों का किया निरीक्षण

हाथरस।  नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों एवं राजस्व से संबंधित पटल/सहायक कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयुध अनुज्ञा एवं अभिलेख कक्ष, आंग्ल अभिलेखागार कक्ष, कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, नाजिर कक्ष, आईजीआरएस कक्ष, राजस्व अभिलेखागार कक्ष, जिला पूर्ति कार्यालय, संयुक्त कार्यालय तथा जिला कोषागार कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पटल सहायकों से परिचय प्राप्त करने के साथ-साथ उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयी कार्यों का निस्तारण निर्धारित ...

कृषकों को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ

हाथरस।  उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों के हितार्थ संचालित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ के अवसर पर जनपद हाथरस में रामोजी रिसोर्ट, अलीगढ़ रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं  विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल तथा मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना संबंधी पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ  द्वारा लखनऊ से बटन दबाकर किया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रामोजी रिसोर्ट में किया गया। इस अवसर पर सांसद,  विधायक सिकंदराराऊ, जिलाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, निदेशक सहकारिता समिति, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना तथा योजना पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभा...

आपका रक्तदान दूसरों के जीवन का सहारा बनता है एडीजीआर

सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशाल रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त संग्रह हाथरस।  “आपका रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन का सहारा बन सकता है”—इसी संदेश के साथ एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर के नेतृत्व में हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्रोफेसरों, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के समय रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति के लिए यह सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए एडीएचआर टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था रक्त...

सांसद एवं विधायक ने किया काली नदी पर पुल के लिए भूमि पूजन

सिकंदराराऊ।   क्षेत्र के गांव खिजरपुर माजरा एवं नगला कोठी-धनसिंहपुर के मध्य बहुप्रतीक्षित काली नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का वीरेंद्र सिंह राणा व सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ विजया सिंह ने विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि काली नदी पर सेतु निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और यह क्षेत्र की अत्यंत आवश्यक आवश्यकता भी थी। क्षेत्रवासियों की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए शासन एवं प्रशासन के स्तर पर निरंतर प्रयास किए गए। जिसके फलस्वरूप इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई और आज इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ संभव हो सका। उन्होंने कहा कि सेतु के निर्माण से आसपास के गांवों के हजारों क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा। वर्षों से आवागमन में आ रही कठिनाइयों का समाधान होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग की सुविधा प्राप्त होगी।  सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि यह सेतु केवल काली नदी पर आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि...

जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट

पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण हाथरस। आईएएस अधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए जनपद हाथरस के 36वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के के साथ ही नवागत जिलाधिकारी महोदय ने औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए संबंधित अभिलेखों का मिलान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। @#samachar24news 

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन

एडीएचआर की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान हाथरस।  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के कॉन्फ्रेंस हॉल में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने की तथा संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।     अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि एडीएचआर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने ...

मनोज कुमार जादौन का नव ज्योति मॉडल पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान

हसायन। नव ज्योति मॉडल पब्लिक स्कूल हसायन में मनोज कुमार जादौन का बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत सम्मान किया। मनोज कुमार जादौन ने विद्यार्थियों को बताया कि अपने जीवन के लक्ष्य के मार्ग को चुनने में ज्योतिष एक मार्गदर्शक का कार्य करती है। लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कर्म तो हमें ही करना पड़ता है। ज्योतिष भय का विषय नहीं है, अपितु उससे हमको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग पता चलता है। उन्होंने विद्यार्थियों बताया कि सभी को अपने माता पिता, बड़े बुजुर्ग और गुरुजनों की सेवा करनी चाहिए और उनकी आज्ञा माननी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा, संगीता शर्मा , सोनू यादव, मोहन शर्मा, जीवन शर्मा , जागृति शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।  बता दें कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम दो दिवसीय  ज्योतिष महोत्सव में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए मनोज कुमार जादौन को  लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मान किया। इस कार्यक्रम में देश विदेश के 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए थे। जहां सभी ने अप...

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट तथा रनिंग ट्रैक में डाली जा रही मिट्टी के कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्टेडियम में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य संबंधि...

जनपद की 21 गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे करीब 10 करोड़ रुपये

वृहद शेड, आइसोलेशन वार्ड, बाउंड्रीवॉल, भूसा गोदाम एवं केयरटेकर रूम आदि का होगा निर्माण हाथरस।  जनपद में गोवंश संरक्षण एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद की 21 गौशालाओं में विभिन्न निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। जनपद में वर्तमान में कुल 37 गौशालाएं संचालित हैं, किंतु कई गौशालाओं में पर्याप्त क्षमता एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए 21 गौशालाओं की क्षमता एवं व्यवस्थाओं को विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज जनपद की समस्त 21 गौशालाओं में प्रस्तावित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया। इन कार्यों के अंतर्गत गौशालाओं में आवश्यकता के अनुसार वृहद शेड का निर्माण, आइसोलेशन वार्ड, बाउंड्रीवॉल, भूसा गोदाम, केयरटेकर रूम सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत संबंधित गौशालाओं में लगभग 500 गोवंश रखे जाने की अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी। जिल...

सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ पोस्ट वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल, तमंचा कारतूस बरामद

सिकंदराराऊ। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल पोस्ट से सम्बन्धित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की वायरल पोस्ट संज्ञान में आयी थी । उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पोस्ट में दिख रहे व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 20.09.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे आरोपी सूरज कुमार पुत्र सुखपाल सिंह ग्राम निवासी बरई शाहपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को ग्राम मुगलगढी गांव को जाने वाले रोड पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । @#sama...

मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में हिंदी के विद्वान एवं विशिष्ट छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने की ।कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मां सरस्वती और गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी  प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। मुख्य अतिथि सशक्त बेटी सुंदर समाज के संस्थापक उदय पुंढीर रहे।  वहीं विजयी छात्र-छात्राओं में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज सादाबाद और अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ की छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किये। सर्वश्रेष्ठ अंकों वाले छात्र छात्राओं को मेडल, फूलमाला, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं हिंदी शब्दकोश देकर सम्मानित  विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर और संस्था अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। विजय प्रेमी व अतुल आंधीवाल के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी विद्वानों के रूप में डॉ कमलकांत तिवारी एवं डॉ शिवेंदु दीक्षित मौजूद रहे। उन्होंने हिंदी की बारीकियां के संबंध में ...

राजा बलवंत सिंह ने समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया जीवन: अशोक जादौन

अलीगढ़ में मनाया गया राजा बलवंत सिंह का 174 वां जन्मदिन अलीगढ़। राजा बलबंत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले दिन रविवार को राजा बलवंत सिंह का जन्मदिन बड़े हर्षोंलास के साथ महाराणा प्रताप पार्क सुरेंद्र नगर अलीगढ़ में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में  राजा बलबंतसिंह के वंशज युवराज अवागढ़ अमरीश पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता औटा के पूर्व अध्यक्ष डा रक्षापाल सिंह ने की एवं कार्यक्रम का संचालन आयोजक प्रोफेसर नरसिंह पाल सिंह ने किया । विशिष्ट अथिति के रूप में  शिक्षक एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिँह, कोल विधायक अनिल पाराशर , छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह , लोधा के ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, हसायन के पूर्व प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष अशोक जादौन , बरौली चेयरमैन मनोज सिंह , आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य   विजय श्रीवास्तव , समाजसेवी पम्मी ठाकुर, पार्षद दीपू शर्मा, अनिल सेंगर, रामवीर सिंह बच्चन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज सेवी लोकेश कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा सुसाइटी ने बुजर्गजन , समाजसेवी ,शि...

हाथरस में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग

सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचेंगे गुणवत्तापूर्ण बीज हाथरस।  भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, नई दिल्ली की ओर से शुक्रवार को रामोजी रिजॉर्ट्स में भारत ब्रांड सब्जी बीजों की लॉन्चिंग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भारतीय बीज सहकारी समिति के लीड वेजिटेबल हरिकेश पांडे ने भारत ब्रांड के तहत उपलब्ध विभिन्न सब्जी बीजों की जानकारी देते हुए उनकी विशेषताओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। लीड रिटेल धर्मजीत कानूनगो ने बीजों की गुणवत्ता एवं किसानों के लिए उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने सहकारी समितियों से बीज उत्पादन से लेकर वितरण तक की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने समितियों के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की बात कही। सहायक आयुक्त सहकारिता आरएस श्रीवास्तव ने उपस्थित समिति प्रतिनिधियों को भारत ब्रांड बीजों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के उपाध...