सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजा बलवंत सिंह ने समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया जीवन: अशोक जादौन



अलीगढ़ में मनाया गया राजा बलवंत सिंह का 174 वां जन्मदिन


अलीगढ़।

राजा बलबंत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले दिन रविवार को राजा बलवंत सिंह का जन्मदिन बड़े हर्षोंलास के साथ महाराणा प्रताप पार्क सुरेंद्र नगर अलीगढ़ में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में  राजा बलबंतसिंह के वंशज युवराज अवागढ़ अमरीश पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता औटा के पूर्व अध्यक्ष डा रक्षापाल सिंह ने की एवं कार्यक्रम का संचालन आयोजक प्रोफेसर नरसिंह पाल सिंह ने किया ।

विशिष्ट अथिति के रूप में  शिक्षक एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिँह, कोल विधायक अनिल पाराशर , छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह , लोधा के ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, हसायन के पूर्व प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष अशोक जादौन , बरौली चेयरमैन मनोज सिंह , आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य   विजय श्रीवास्तव ,

समाजसेवी पम्मी ठाकुर, पार्षद दीपू शर्मा, अनिल सेंगर, रामवीर सिंह बच्चन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज सेवी लोकेश कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा सुसाइटी ने बुजर्गजन , समाजसेवी ,शिक्षक सम्मान, महिलाओं का सम्मान किया। 

 मुख्य अथिति युवराज अवागढ़ राजा बलवंत सिंह के प्रपौत्र (परपोते) युवराज अम्बरीष पाल सिंह ने कहा कि अलीगढ़ में राजा बलवंत सिंह की 174वीं जयंती के अवसर पर जो क्षत्रिय समाज ने एकजुट होकर उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया है, उन सब के लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मैं उन्हीं के रास्ते पर चलकर और अपने परिवार की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूँ। उन्होंने कहा कि वे उसी सेवा भाव से जनता के बीच खड़े हैं, क्योंकि आज समाज को उनकी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सर्व समाज को छाया प्रदान करना और उनके स्वाभिमान को बनाए रखना उनका मुख्य ध्येय है।

डा रक्षापाल सिंह ने कहा कि राजा बलबंत  सिंह ने 1897 में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गठन किया। यह समाज के प्रति  उनकी सोच और समर्पण को प्रदर्शित करता है ।

एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा  कि हम सभी को पढ़ लिख कर आगे बढ़ाना चाहिए ।

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि क्षत्रिय समाज का हर समाज पर उपकार है। इसे हम सब को स्वीकार करना चाहिए ।

पंचायत परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा क्षत्रिय समाज हीरा की तरह है ।इसको जितना तराशा जायेगा उतना ही चमकेगा ।

लोधा प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को गरीबों की मदद करनी चाहिए और युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। 

हसायन के पूर्व प्रमुख सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि महाराज ने जब आज से 150 साल पहले शिक्षा के महत्व को समझा तो सोचो शिक्षा जीवन का कितना महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

आरबीएस कालेज के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने कहा कि राजा बलवंत सिंह ने वर्ष 1885 में राजा बलवंत सिंह कॉलेज, आगरा की स्थापना की। जिसमें 1000 एकड़ ज़मीन और 930000 रूपये जो आज 600 करोड़ से ज्यादा की राशि होती है, दान दी। तब शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों चुनौतियाँ थीं।

उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय को पर्याप्त धनराशि दी।

कार्यक्रम में छोटे सिंह अजित प्रताप सिंह सोनू राजू ठाकुर, भानु प्रताप सिंह, गौरव दादा, सोमवीर तोमर, अर्पित सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजेश सिंह अजय कुमार सिंह, पप्पू सिंह चाँदगढ़ी उपेंद्र सिंह सत्यवीर सिंह भूपेंदर सिंह भाल स्वदेश सेंगर रोहित ठाकुर,संतोष चौहान राजवीर पुंडीर 

सुरंजन सिंह पहलवान गगन प्रताप, सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...